यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों को राहत, पश्चिम रेलवे ने इन स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए, देखें पूरी लिस्ट
Western Railway Special Trains: यूपी-बिहार जाने वाले रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। पश्चिम रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए है। 26 जुलाई से शुरू होगी बुकिंग, देखें पूरी लिस्ट।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: गोरक्ष पोफली
पश्चिमी रेलवे (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Western Railway UP Bihar Special Trains: आगामी त्योहारों के सीजन और यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने यूपी और बिहार की ओर जाने वाले रेल यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे प्रशासन ने मुंबई, सूरत, वडोदरा और अहमदाबाद से यूपी-बिहार के विभिन्न शहरों के लिए चलने वाली कई स्पेशल ट्रेनों के फेरों को सितंबर और अक्टूबर 2026 तक बढ़ाने का फैसला किया है।
पश्चिम रेलवे के CPRO विनीत अभिषेक ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इन विस्तारित ट्रेनों के लिए टिकटों की बुकिंग 26 जुलाई से शुरू होगी, जिससे यात्रियों को अपना सफर प्लान करने में आसानी होगी।
मुंबई व अन्य जगहों से चलेंगी ट्रेनें
ट्रेन संख्या 09189 मुंबई सेंट्रल–कटिहार स्पेशल को 29 अगस्त, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09190 कटिहार–मुंबई सेंट्रल स्पेशल को 1 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। ट्रेन संख्या 09183 मुंबई सेंट्रल–बनारस स्पेशल को 30 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09184 बनारस–मुंबई सेंट्रल स्पेशल को 2 अक्टूबर, 2026 तक विस्तारित किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
आषाढ़ी एकादशी पर यात्रियों को राहत, मध्य रेल चलाएगी मिरज-दादर वन-वे स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग
Gondia News: गोंदिया में महिंद्रा ट्रैक्टर स्किल डेवलपमेंट सेंटर शुरू, हर साल 120 युवाओं को प्रशिक्षण
Gondia News: गोंदिया में घर-घर सर्वे, शिक्षा से वंचित एक भी बच्चा न रहे, जिलाधिकारी मंदार पत्की का बयान
बेटिकट रेल यात्रियों पर मध्य रेलवे का बड़ा एक्शन, पहली तिमाही में वसूला ₹101 करोड़ का रिकॉर्ड जुर्माना
ट्रेन संख्या 09465 अहमदाबाद–दरभंगा स्पेशल को 11 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09466 दरभंगा–अहमदाबाद स्पेशल को 14 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है।
वडोदरा-गोरखपुर और वडोदरा-मऊ ट्रेन
ट्रेन संख्या 09111 वडोदरा–गोरखपुर स्पेशल को 28 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09112 गोरखपुर–वडोदरा स्पेशल को 30 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है।
ट्रेन संख्या 09195 वडोदरा–मऊ स्पेशल को 26 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09196 मऊ–वडोदरा स्पेशल को 27 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है।
वलसाड-दानापुर और सूरत-छपरा ट्रेन
ट्रेन संख्या 09025 वलसाड–दानापुर स्पेशल को 31 अगस्त, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09026 दानापुर–वलसाड स्पेशल को 1 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है।
ट्रेन संख्या 09065 सूरत–छपरा स्पेशल को 29 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09066 छपरा–सूरत स्पेशल को 30 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है।
उधना से मधुबनी, हसनपुर और झंझारपुर ट्रेनें
ट्रेन संख्या 09151 उधना–मधुबनी स्पेशल को 11 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09152 मधुबनी–उधना स्पेशल को 11 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है।
ट्रेन संख्या 09031 उधना–हसनपुर स्पेशल को 13 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09032 हसनपुर–उधना स्पेशल को 15 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है।
ट्रेन संख्या 09047 उधना–झंझारपुर स्पेशल को 13 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09048 झंझारपुर–उधना स्पेशल को 14 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है।
उधना-मधुबनी, प्रतापनगर-लालकुआं और अंबेडकर नगर-पटना ट्रेनें
ट्रेन संख्या 09045 उधना–मधुबनी स्पेशल को 13 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09046 मधुबनी–उधना स्पेशल को 14 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है।
ट्रेन संख्या 09119 प्रतापनगर–लालकुआं स्पेशल को 27 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09120 लालकुआं–प्रतापनगर स्पेशल को 28 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है।
ट्रेन संख्या 09343 डॉ. अंबेडकर नगर–पटना स्पेशल को 1 अक्टूबर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09344 पटना–डॉ. अंबेडकर नगर स्पेशल को 2 अक्टूबर, 2026 तक विस्तारित किया गया है।
यह भी पढ़ें: आषाढ़ी एकादशी पर यात्रियों को राहत, मध्य रेल चलाएगी मिरज-दादर वन-वे स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग
बुकिंग 26 जुलाई से
ट्रेन संख्या 09189, 09183, 09465, 09111, 09195, 09025, 09065, 09151, 09031, 09047, 09045, 09119 तथा 09343 के विस्तारित फेरों की बुकिंग 26 जुलाई से सभी पीआरएस काउंटरों व आईआरसीटीसी वेबसाइट पर प्रारंभ होगी। ट्रेनों के समय, ठहराव एवं रेक संरचना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
