

Nitesh Rane On Vasai Development Program: वसई के मत्स्य पालन उद्योग को आधुनिक बनाने और स्थानीय युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है।
मत्स्य पालन और बंदरगाह मंत्री Nitesh Rane ने मंत्रालय में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में वसई में एक अत्याधुनिक मत्स्य प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राजस्व विभाग को जल्द से जल्द उपयुक्त स्थान की पहचान कर उसका प्रस्ताव भेजने को कहा है। इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य युवाओं को पारंपरिक मछली पालन से आगे बढ़ाकर आधुनिक तकनीक से जोड़ना है।
प्रशिक्षण केंद्र में निम्नलिखित विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिसमें हैचरी प्रबंधन, पिंजरा पालन और सजावटी मत्स्य पालन। मछली संरक्षण, पैकेजिंग, मूल्यवर्धन और रेडी-टू-इंट उत्पादों का निर्माण। कोल्ड चेन प्रबंधन और समुद्री सुरक्षा के साथ आपदा प्रबंधन।
वसई अपने पारंपरिक मत्स्य पालन के लिए जाना जाता है। इस प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से हम स्थानीय युवाओं और महिलाओं को कौशल आधारित रोजगार देना चाहते हैं, जिससे क्षेत्र की पूरी अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
स्नेहा दबे पंडित, विधायक
बैठक में मौजूद विधायक स्नेहा दुबे पंडित ने वसई क्षेत्र के विकास के लिए एक और महत्वपूर्ण मांग रखी। मुंबई के बोरीवली और विरार के बीच बढ़ते ट्रैफिक जाम को देखते हुए, उन्होंने नायगांव (जुचंद्र) और घोड़बंदर के बीच रो-रो सेवा शुरू करने का प्रस्ताव दिया। इस सेवा के शुरू होने से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि समय की भी बड़ी बचत होगी। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।