-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Fuel Theft Racket Busted In Wadala Food And Civil Supplies Department Seized Goods Worth 131 Crore
फ्यूल टैंकरों की सील तोड़कर निकाला जा रहा था पेट्रोल-डीजल और ATF, वडाला में करोड़ों की ईंधन चोरी का पर्दाफाश
- Written By: आकाश मसने
Mumbai Fuel Theft Racket: मुंबई के वडाला में खाद्य व नागरिक आपूर्ति विभाग ने छापेमारी कर पेट्रोल, डीजल और ATF चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई में 1.31 करोड़ का सामान जब्त हुआ है।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI)
Fuel Theft Racket Busted In Mumbai: मुंबई के वडाला इलाके में सरकारी विजिलेंस स्क्वाड ने एक बड़े ईंधन चोरी रैकेट का पर्दाफाश किया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने टैंकरों से अवैध रूप से पेट्रोल, डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) निकालते हुए एक आरोपी को दबोचा। इस दौरान करोड़ों रुपये मूल्य का ईंधन और वाहन जब्त किए गए हैं।
1.31 करोड़ का सामान जब्त
खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग के विजिलेंस स्क्वाड ने मुंबई के वडाला में छापा मारकर पेट्रोल, डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया। इस ऑपरेशन के दौरान लगभग 1.31 करोड़ का सामान जब्त किया गया। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और संबंधित पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।
फ्यूल टैंकरों की सील तोड़कर निकाला जा रहा था ईंधन
खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग राशनिंग कंट्रोलर चंद्रकांत डांगे के निर्देशन में विजिलेंस स्क्वाड ने 16 जून 2026 को वडाला इलाके में छापा मारा। ऑपरेशन के दौरान पता चला कि दो फ्यूल टैंकरों की सील तोड़कर प्लास्टिक के डिब्बों में ईंधन निकाला जा रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather: कोंकण में बरसेंगे बादल, पर विदर्भ-मराठवाड़ा को अभी और सताएगी गर्मी, जानें आज का मौसम
गैरकानूनी काम करने वाले ही दिल्ली के चक्कर लगाते हैं…अरविंद सावंत का बागी सांसदों पर तीखा हमला
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, अब सरकारी उत्सव के रूप में मनाई जाएगी अजित पवार की जयंती
लोकल यात्री ध्यान दें! हार्बर लाइन पर चार दिनों तक रहेगा रात्रिकालीन ब्लॉक, वडाला रोड तक ही चलेंगी कुछ ट्रेनें
रंगे हाथों पकड़ा गया आरोपी, पाइप और वॉल्व बरामद
सतर्कता दस्ते ने मौके पर ही एक व्यक्ति को रंगे हाथों पकड़ा। जांच में पता चला कि प्लास्टिक के पाइप और वॉल्व का इस्तेमाल करके 20-20 लीटर के प्लास्टिक कैन में ईंधन निकाला जा रहा था।
लाखों लीटर पेट्रोल, डीजल और ATF जब्त
जांच टीम ने जब मौके पर खड़े दोनों टैंकरों (MH-04 KU-1826 और MH-04 LY-6388) की तलाशी के दौरान उसमें भारी मात्रा में ईंधन पाया गया। अधिकारियों के मुताबिक, एक टैंकर से 10,000 लीटर पेट्रोल और 14,000 लीटर डीजल बरामद हुआ। वहीं, दूसरे टैंकर से हवाई जहाजों में इस्तेमाल होने वाला 29,000 लीटर कीमती एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) जब्त किया गया। जब्त किए गए इस कुल ईंधन, दोनों टैंकरों और अन्य चोरी के उपकरणों की कुल बाजार कीमत लगभग 1.31 करोड़ रुपये आंकी गई है।
यह भी पढ़ें:- शिवसेना (यूबीटी) में बगावत के दावों पर बरसे संजय राउत, बोले- गद्दारी की तो जनता सड़क पर नहीं घूमने देगी
मुंबई के वडाला में छापामार कार्रवाई करने वाले विजिलेंस स्क्वाड में डिप्टी कंट्रोलर (राशनिंग) गणेश बेल्लाले, डिप्टी कंट्रोलर माधुरी शिंदे, मुख्य निरीक्षण अधिकारी नागनाथ हंगार्गे, राशनिंग अधिकारी गणेश पवार, सहायक राशनिंग अधिकारी योगेश्वर मोरे और राशनिंग इंस्पेक्टर रामराजे भोसले, चंद्रकांत कांबले, विकास नागदिवे, राहुल इंगले और अरुण काटे शामिल थे। खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग ने कहा है कि मामले की आगे जांच चल रही है और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Fuel theft racket busted in wadala food and civil supplies department seized goods worth 131 crore
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
LIVEआज की ताजा खबर 16 जुलाई LIVE: संसद सत्र से पहले राहुल गांधी की आज अहम रणनीतिक बैठक
Jul 16, 2026 | 06:45 AMKatrina Kaif Career: बूम से हुई थी शुरुआत, पहली फिल्म में अमिताभ बच्चन संग किया काम, फिर बनीं बॉलीवुड की स्टार
Jul 16, 2026 | 06:16 AMBirthday Horoscope 16 July 2026: वाहन सुख, सम्मान और सफलता के बनेंगे योग, राशि अनुसार पढ़ें वार्षिक भविष्यफल
Jul 16, 2026 | 06:15 AMiPhone 16 खरीदने का शानदार मौका, 13,000 से ज्यादा की छूट के साथ मिल रहा Apple का प्रीमियम फोन, जानें पूरी डील
Jul 16, 2026 | 06:09 AMMaharashtra Weather: कोंकण में बरसेंगे बादल, पर विदर्भ-मराठवाड़ा को अभी और सताएगी गर्मी, जानें आज का मौसम
Jul 16, 2026 | 05:55 AMIRCTC की नई वेबसाइट हुई लॉन्च, अब मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, Captcha की झंझट भी होगी कम
Jul 16, 2026 | 04:44 AMAaj Ka Rashifal: गुरुवार को इस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें सभी राशियों का दैनिक राशिफल
Jul 16, 2026 | 12:10 AMवीडियो गैलरी

आगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PM
गलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PM
बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PM
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PM
दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PM













