महाराष्ट्र बजट 2026: वढवण में बसेगी ‘चौथी मुंबई’, 10 लाख घर और 6000 किमी एक्सप्रेसवे का बड़ा ऐलान
Fourth Mumbai Vadhvan: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बजट 2026 में वढवण को 'चौथी मुंबई' के रूप में विकसित करने और 10 लाख नए घर बनाने की घोषणा की है।
- Written By: अनिल सिंह
Devendra Fadnavis Fourth Mumbai Vadhvan (फोटो क्रेडिट-X)
Maharashtra Budget 2026: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बजट 2026-27 में राज्य के शहरी विकास को एक नई ऊंचाई पर ले जाते हुए ‘चौथी मुंबई’ के निर्माण की ऐतिहासिक घोषणा की है। सरकार ने मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) के विस्तार और बढ़ती आबादी के दबाव को कम करने के लिए उरण के बाद अब पालघर जिले के वढवण क्षेत्र को एक नए महानगर के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। यह कदम महाराष्ट्र को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने और मुंबई-पुणे क्षेत्र को 50 अरब डॉलर का आर्थिक केंद्र बनाने के विजन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
‘चौथी मुंबई‘ का विकास पालघर के पास वढवण बंदरगाह परियोजना के इर्द-गिर्द किया जाएगा, जो न केवल व्यापार बल्कि आधुनिक शहरी आवास का भी बड़ा केंद्र बनेगा। सरकार ने इस क्षेत्र में लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग और उन्नत बुनियादी ढांचे के साथ एक सुव्यवस्थित टाउनशिप की योजना बनाई है। इसके साथ ही, तीसरी मुंबई के रूप में उरण क्षेत्र के विकास को भी गति दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में महाराष्ट्र की 70 प्रतिशत आबादी शहरों में होगी, इसलिए शहरी सेवाओं के डिजिटलीकरण और नियोजन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
बुनियादी ढांचे का महाजाल और मेट्रो नेटवर्क
राज्य के बुनियादी ढांचे को वैश्विक स्तर पर ले जाने के लिए सरकार ने 1200 किमी मेट्रो मार्ग और 6000 किमी एक्सप्रेसवे विकसित करने का लक्ष्य रखा है। साल 2029 तक 165 किमी नए मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। मुंबई और पुणे जैसे घने आबादी वाले शहरों में ट्रैफिक की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए भूमिगत सुरंगों (Underground Tunnels) का निर्माण किया जाएगा। दक्षिण मुंबई को समृद्धि महामार्ग से जोड़ने का काम 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य है, जबकि वर्सोवा-भाईंदर कोस्टल रोड दिसंबर 2028 तक जनता के लिए खोल दी जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
गौ माता की सेवा या सिर्फ दिखावा? लग्जरी हैंडबैग पर मुंबई में ट्रोल हुईं पॉप स्टार रिहाना
बुलढाणा में भारी तनाव सैकड़ों प्रदर्शनकारी पुलिस की हिरासत में…
Bhandara News: मृत महिला के नाम पर हुआ मतदान, निष्पक्ष जांच की मांग
भंडारा जिले में 44 डिग्री पर पहुंचा तापमान, 1 मई तक बारिश और तेज हवाओं की संभावना
ये भी पढ़ें- किसे फायदा किसे नुकसान? आसान भाषा में समझें महाराष्ट्र का बजट 2026
आवास योजना और अवैध निर्माण पर लगाम
देवेंद्र फडणवीस ने कहा, आम नागरिकों को सस्ती और सुरक्षित छत देने के लिए एमएमआर क्षेत्र में 10 लाख नए किफायती घर बनाए जाएंगे। इसके अलावा, 20 लाख झोपड़पट्टी घरों के पुनर्वास की भी बड़ी योजना बजट में शामिल है। शहरों में अनियंत्रित विस्तार को रोकने के लिए सरकार ने एक कड़ा रोडमैप तैयार किया है, जिसके तहत नए अवैध निर्माणों पर पूरी तरह पाबंदी लगाई जाएगी। बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर भी मुख्यमंत्री ने अच्छी खबर साझा की है कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन मार्ग के तीन स्टेशनों का काम 2027 तक पूरा कर लिया जाएगा।
क्रिएटिव टेक्नोलॉजी और गेमिंग का नया हब
महाराष्ट्र को दुनिया में गेमिंग और रचनात्मक तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए सरकार 295 से अधिक गेमिंग स्टूडियो विकसित करने का प्रयास करेगी। इसी दिशा में केंद्र सरकार की मदद से मुंबई में ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजी’ शुरू किया जाएगा। पर्यटन और विदेशी निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुंबई के साथ-साथ दुबई और सिंगापुर में विशेष पर्यटन निवेश कक्ष (Tourism Investment Cells) खोले जाएंगे। इन सभी पहलों का उद्देश्य महाराष्ट्र के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करना और राज्य को आधुनिकता का वैश्विक चेहरा बनाना है।
