Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 30 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुणे की हवा हुई जहरीली, 151 दिन रही मध्यम से खराब एयर क्वालिटी, पर्यावरण रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता

Pune Air Quality: PMC की पर्यावरण रिपोर्ट 2025-26 के अनुसार पुणे में साल में 151 दिन हवा मध्यम से खराब रही। बेकाबू निर्माण कार्यों से PM-10 और PM-2.5 का स्तर खतरनाक रूप से बढ़ा।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jul 30, 2026 | 08:04 AM

पुणे की हवा हुई जहरीली (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Pune Air Quality Environment Status Report: पुणे शहर में तेजी से बढ़ता शहरीकरण, वाहनों की संख्या और निर्माण कार्य वायु गुणवत्ता को गंभीर संकट में धकेल रहे हैं। पुणे महानगर पालिका के पर्यावरण विभाग द्वारा पेश ‘पर्यावरण स्थिति रिपोर्ट 2025-26’ ने शहर में बढ़ते प्रदूषण की चिंताजनक तस्वीर पेश की है। रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2025 में अधिकांश निगरानी केंद्रों पर पीएम-10 और पीएम-2.5 का स्तर राष्ट्रीय मानकों से काफी अधिक दर्ज किया गया है।

स्थिति यह है कि प्रदूषण अब केवल व्यस्त इलाकों तक सीमित नहीं है, बल्कि हरित क्षेत्र माने जाने वाले पाषाण में भी पीएम-10 का वार्षिक औसत निर्धारित राष्ट्रीय सीमा को पार कर चुका है। शिवाजीनगर, लोहगांव, कात्रज और पुणे विश्वविद्यालय परिसर में भी यही हाल है।

पीएम 10 के कण श्वसन तंत्र को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जबकि शिवाजीनगर और लोहगांव में मिले खतरनाक पीएम 2.5 कण हृदय रोग, स्ट्रोक और फेफड़ों के कैंसर का बड़ा जोखिम पैदा कर रहे हैं। भारत में इसकी वार्षिक सीमा 40 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर है, जबकि डब्ल्यूएचओ इसे मात्र 5 माइक्रोग्राम सुरक्षित मानता है। बेकाबू निर्माण गतिविधियों से बढ़ा प्रदूषण रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2025 में पुणे शहर के नागरिकों को पूरे साल स्वच्छ हवा नहीं मिल पाई।

सम्बंधित ख़बरें

नासिक में डिजिटल अरेस्ट का बड़ा खेल: फर्जी पुलिस केस की धमकी देकर बुजुर्ग से ऐंठे 59.58 लाख रुपए

आवारा मवेशियों के मालिकों को अब होगी जेल: बेसा-पिपला नगर पंचायत का सख्त नोटिस, 3,000 जुर्माना भी लगेगा!

NEET Paper Leak: रोहित पवार का दावा- नीट यूजी री-एग्जाम का पेपर भी हुआ लीक, सबूतों के साथ जांच की मांग

CM फडणवीस का बयान: कम समय में अतिवृष्टि से ड्रेनेज सिस्टम पर पड़ा दबाव, 3 स्कूलों से सुरक्षित निकाले गए छात्र

साल के 365 दिनों में से केवल 92 दिन ही हवा अच्छी श्रेणी में रही। शेष दिनों में 122 दिन संतोषजनक, 120 दिन मध्यम और 31 दिन हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई। इस प्रकार, पुणेवासियों को कुल 151 दिन मध्यम से खराब गुणवत्ता वाली हवा में सांस लेनी पड़ी। प्रशासन द्वारा शहर में बेकाबू निर्माण गतिविधियों और उड़ती धूल को इस बढ़ते प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण माना गया है।

यह भी पढ़ें: – NEET Paper Leak: रोहित पवार का दावा- नीट यूजी री-एग्जाम का पेपर भी हुआ लीक, सबूतों के साथ जांच की मांग

प्रशासन की अन्य चिंताएं

  • तीन वायु निगरानी केंद्रों का डेटा उपलब्ध नहीं
  • दो-तिहाई सड़कों पर फुटपाथ नहीं
  • 90% साइकिल ट्रैक मानकों से नीचे
  • जल वितरण में 32% रिसाव
  • प्रतिदिन लगभग 2,800 टन कचरा
  • ध्वनि प्रदूषण सीमा का लगातार उल्लंघन
  • निर्माण स्थलों पर घूल नियंत्रण की प्रभावी व्यवस्था का अभाव
  • मनपा की सौर ऊर्जा हिस्सेदारी अब भी 0.23%

पर्यावरण रिपोर्ट की प्रमुख बातें

पर्यावरण संकेतक स्थिति
अच्छी वायु गुणवत्ता (AQI) 92 दिन
मध्यम या खराब वायु गुणवत्ता 151 दिन
पीएम-10 कई केंद्रों पर राष्ट्रीय मानक सीमा से ऊपर
पीएम-2.5 शिवाजीनगर और लोहगांव में राष्ट्रीय सीमा से अधिक
जल प्रदूषण प्रतिदिन 980 एमएलडी सीवेज उत्पन्न
सीवेज उपचार क्षमता केवल 477 एमएलडी (लगभग 49% क्षमता)

Pmc environment status report 2025 26 pune air pollution pm25 pm10 alarm

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 30, 2026 | 08:04 AM

Topics:  

  • Air Quality
  • Maharashtra News
  • Municipal Corporation
  • Pune News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.