Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 30 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नासिक में डिजिटल अरेस्ट का बड़ा खेल: फर्जी पुलिस केस की धमकी देकर बुजुर्ग से ऐंठे 59.58 लाख रुपए

Digital Arrest Scam: नासिक में साइबर ठगों ने मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर 60 वर्षीय बुजुर्ग को 11 दिन तक डिजिटल अरेस्ट में रखा व 59.58 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने मामला किया दर्ज।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jul 30, 2026 | 08:13 AM

डिजिटल अरेस्ट, साइबर ठगी, (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Nashik Digital Arrest Fraud: मुंबई क्राइम ब्रांच के पुलिस अधिकारी बनकर साइबर ठगों द्वारा नासिक के वडाला शिवार क्षेत्र में रहने वाले 60 वर्षीय एक वरिष्ठ नागरिक को लगातार 11 दिनों तक तथाकथित ‘डिजिटल अरेस्ट’ में रखकर 59 लाख 58 हजार रुपये की भारी-भरकम ठगी करने का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है।

इस गंभीर घटना के संबंध में नासिक शहर साइबर पुलिस थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिताकी विभिन्न सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस से मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार, गत 11 जुलाई को पीड़ित वरिष्ठ नागरिक के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाली एक महिला ने दावा किया कि बुजुर्ग के नाम पर पंजीकृत मोबाइल नंबर से अन्य लोगों को कई धमकी भरे कॉल किए गए हैं और इस संबंध में मुंबई क्राइम ब्रांच में उनके खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

ठाणे में बनेगी अत्याधुनिक शूटिंग रेंज, वाघबिल परियोजना को 26 करोड़ की सैद्धांतिक मंजूरी

पुणे की हवा हुई जहरीली, 151 दिन रही मध्यम से खराब एयर क्वालिटी, पर्यावरण रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता

आवारा मवेशियों के मालिकों को अब होगी जेल: बेसा-पिपला नगर पंचायत का सख्त नोटिस, 3,000 जुर्माना भी लगेगा!

NEET Paper Leak: रोहित पवार का दावा- नीट यूजी री-एग्जाम का पेपर भी हुआ लीक, सबूतों के साथ जांच की मांग

‘नेशनल सीक्रेट एक्ट’ का डर दिखाकर लिखवाया पत्र

इस फर्जी कॉल के तुरंत बाद पुलिस की वर्दी पहने हुए एक व्यक्ति ने व्हाट्सऐप पर वीडियो कॉल किया और खुद को ‘करण शर्मा’ नामक पुलिस अधिकारी बताते हुए वरिष्ठ नागरिक तथा उनकी पत्नी को बुरी तरह धमकाना शुरू कर दिया। इसके कुछ देर बाद ‘आईपीएस समाधान पवार’ बनकर एक अन्य शातिर ठग वीडियो कॉल पर जुड़ा।

उसने प्रसिद्ध उद्योगपति नरेश गोयल का एक फोटो भेजते हुए दावा किया कि वरिष्ठ नागरिक का नाम कथित मनी लॉड्रिग मामले से जुड़ा हुआ है तथा उनके कैनरा बैंक खाते में गैरकानूनी रूप से दो करोड़ रुपये आए है।

शातिर आरोपियों ने बुजुर्ग को कड़ी धमकी दी कि यदि उन्होंने इस तथाकथित गोपनीय जांच की जानकारी किसी को भी दी, तो उन्हें ‘नेशनल सीक्रेट एक्ट’ के तहत गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:- आवारा मवेशियों के मालिकों को अब होगी जेल: बेसा-पिपला नगर पंचायत का सख्त नोटिस, 3,000 जुर्माना भी लगेगा!

इतना ही नहीं, अपराधियों ने उनसे राष्ट्रीय गोपनीयता बनाए रखने संबंधी एक शपथ पत्र जैसा पत्र भी लिखवा लिया और उसकी तस्वीर व्हाट्सऐप पर मंगवा ली। इसके बाद 13 जुलाई को आरोपियों ने उनके नाम से एक फर्जी गिरफ्तारी वारंट भी भेज दिया और उनकी उम्र का हवाला देते हुए उन्हें केवल ऑनलाइन पूछताछ किए जाने का झांसा दिया।

Nashik digital arrest cyber fraud senior citizen loses rs59 lakh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 30, 2026 | 08:13 AM

Topics:  

  • Cyber Fraud
  • Digital Arrest
  • Fraud News
  • Maharashtra News
  • Nashik News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.