-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Foreign Minister S Jaishankar Mumbai New India Will Give A Befitting Reply To An Attack Like 26 11
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दिखाए सख्त तेवर, मुंबई में बोले- 26/11 जैसे हमले का मुंहतोड़ जवाब देगा नया भारत
- Written By: आकाश मसने
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले के बाद भारत की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई थी, लेकिन यदि ऐसी घटना दोबारा हुई तो अब ऐसा नहीं होगा। भारत उसका मुंहतोड़ जवाब देगा।

विदेश मंत्री एस जयशंकर (सोर्स: साेशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र दौरे पर आए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को मुंबई में विकसित भारत की यात्रा में विकसित महाराष्ट्र की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि भारत की वर्तमान सक्षम लीडरशिप और देशवासियों का सरकार के प्रति दृढ़ विश्वास का ही परिणाम है कि आज दुनिया में भारत की साख लगातार मज़बूत हो रही है। विकसित भारत की हमारी यात्रा, दूरदर्शिता, सामर्थ्य और दृढ़ विश्वास की यात्रा है। इस दौरान उन्होंने मुंबई में हुए 26/11 के आतंकवादी हमले के बार में भी बात की।
रविवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले के बाद भारत की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई थी, लेकिन यदि ऐसी घटना दोबारा हुई तो अब ऐसा नहीं होगा। भारत उसका मुंहतोड़ जवाब देगा।
एस जयशंकर ने कहा कि “मुंबई में जो हुआ, उसे दोहराया नहीं जाना चाहिए कि यहां आतंकवादी हमला हुआ और कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। मुंबई भारत और दुनिया के लिए आतंकवाद विरोधी प्रतीक है।” जब भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का सदस्य था, तब वह आतंकवाद विरोधी समिति की अध्यक्षता कर रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले में नया मोड़! BJP विधायक और RSS नेता पर गंभीर आरोप; कैसे खुला ये बड़ा राज?
नितिन नबीन के खास…और संगठन में मजबूत पकड़, कौन हैं अभिषेक कुमार? जिन्हें प्रशांत किशोर के सामने BJP ने उतारा
ओरछा में 18-19 जुलाई को होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में पहली मीटिंग
पश्चिम बंगाल में क्लीन स्वीप के लिए BJP तैयार, ममता के अस्तित्व पर मंडराया खतरा, राज्यसभा उपचुनाव में बवाल तय!
यह भी पढ़ें:– शरद पवार गुट जारी की 9 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, सना मलिक के खिलाफ स्वरा भास्कर के पति को दिया टिकट
विदेश मंत्री ने कहा कि “हमने आतंकवाद विरोधी समिति की बैठक उसी होटल में की, जिस पर आतंकवादी हमला हुआ था। लोग जानते हैं कि भारत आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से खड़ा है। हम आज आतंकवाद से लड़ने में अग्रणी हैं।”
दिन में सौदेबाजी और में आतंकवाद बर्दाश्त नहीं करेंगे
आतंकवाद फैलाने वालों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि जब हम आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने की बात करते हैं तो यह स्पष्ट है कि जब कोई कुछ करेगा तो उसका जवाब दिया जाएगा। यह स्वीकार्य नहीं है कि आप दिन में सौदेबाजी कर रहे हों और रात में आतंक में लिप्त हों और मुझे दिखावा करना पड़े कि सब कुछ ठीक है। अब भारत इसे स्वीकार नहीं करेगा। यह बदलाव है।
यह भी पढ़ें:– शरद पवार गुट जारी की 9 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, सना मलिक के खिलाफ स्वरा भास्कर के पति को दिया टिकट
चीन के साथ सीमा विवाद पर भी बोले जयशंकर
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि ‘‘हम आतंकवाद को बेनकाब करेंगे और जहां हमें कार्रवाई करनी होगी, हम कार्रवाई करेंगे।’’ जयशंकर ने यह भी कहा कि भारत और चीन जल्द ही लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर गश्त फिर से शुरू करेंगे और अप्रैल 2020 में सीमा गतिरोध शुरू होने से पहले की व्यवस्था बहाल करेंगे। जयशंकर ने कहा कि ‘‘हमें उम्मीद है कि डेमचोक और देपसांग जैसे क्षेत्रों में 31 अक्टूबर 2020 से पहले की गश्त व्यवस्था बहाल हो जाएगी। इसमें कुछ समय लगेगा।’’
Foreign minister s jaishankar mumbai new india will give a befitting reply to an attack like 26 11
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हेमा मालिनी ने सनी देओल और बॉबी देओल संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हम हैप्पी फैमिली हैं, दिखावा नहीं करते
Jul 08, 2026 | 08:58 PMNagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PMछत्रपति संभाजीनगर मनपा की बड़ी तैयारी, 25 जुलाई को होगा हॉकर्स समिति का चुनाव, दूर हुईं कानूनी बाधाएं
Jul 08, 2026 | 08:45 PMभारतीय सेना में महिला इंजीनियरों के लिए भर्ती, SSC टेक्निकल के 30 पदों पर आवेदन शुरू
Jul 08, 2026 | 08:29 PMनवाज शरीफ की जान बचाने की कहानी! नितिन गडकरी ने सुनाया धीरूभाई अंबानी और बिल क्लिंटन का दिलचस्प किस्सा
Jul 08, 2026 | 08:23 PMPDIL में इंजीनियरों के 153 पदों पर भर्ती, 71 हजार रुपये तक सैलरी; 27 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 08, 2026 | 08:20 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की अंगूठी बनी चर्चा का विषय, 131 कारीगरों ने 256 घंटे में तैयार की शाही रिंग
Jul 08, 2026 | 08:17 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM














