- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Farmers Agitat Due To Notification Of Metro Carshed In Bhayandar Agitation And Warned Of Going To Court
भायंदर में मेट्रो कारशेड के नोटिफिकेशन से भड़के किसान, आंदोलन और कोर्ट जाने की दी चेतावनी
- Written By: प्रभाकर दुबे

File
-अनिल चौहान
भायंदर: भायंदर पश्चिम में मूर्धा और राई गांव (Murdha and Rai Village) के मध्य प्रस्तावित मेट्रो कारशेड (Metro Carshed) का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। जमीन अधिग्रहण (Land Acquisition) पर स्थगित होने के बीच राज्य सरकार के नगर विकास विभाग ने मेट्रो कारशेड के लिए मीरा-भायंदर महानगरपालिका (Mira-Bhayander Municipal Corporation) की नई डेवलपमेंट प्लान (डीपी) में उक्त जमीन आरक्षित करने की अधिसूचना जारी की है, जिससे किसान (Farmers) आक्रोशित हो उठे हैं।
भूमिपुत्र सामाजिक समन्वय समिति के अध्यक्ष और पूर्व उपनगराध्यक्ष अशोक पाटिल ने इसका सख्त विरोध किया है और आंदोलन के साथ ही कोर्ट में जाने की चेतावनी भी दी है। पाटिल ने कहा कि सरकार में शामिल नेताओं का दोहरी भूमिका समझ से परे है। राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जब महाविकास आघाडी सरकार में नगर विकास मंत्री थे, तब उन्होंने मेट्रो कारशेड के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया के तहत मंगाए गए आक्षेप और सुझाव की सुनवाई पर स्थगिति दी थी। अब जब वे राज्य के मुख्यमंत्री हैं, तब उनके अधीन काम करने वाला मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) उनकी जमीन मेट्रो कारशेड के लिए आरक्षित करने की अधिसूचना निकाल दी है।
सम्बंधित ख़बरें
डोंगरी की सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, ठंडे बस्ते में मेट्रो कार शेड प्रोजेक्ट, भूमाफिया पुनः सक्रिय
Mira Bhayander: मीरा-भायंदर रिक्शा परमिट का फिर होगा सत्यापन, फर्जी धारकों पर चलेगा हथौड़ा
मेड ने शारीरिक संबंध बनाने से किया इनकार तो कर दिया कत्ल, मीरा रोड हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा
मीरा-भायंदर में सनसनी: काशीमीरा में हाउसकीपर सुमन नवाची की चाकू गोदकर हत्या, चंदेश एकॉर्ड सोसाइटी में दहशत
किसानों ने दिया ये तर्क
उल्लेखनीय है कि मेट्रो कॉरिडोर 9, 2 और 7 के लिए राई-मूर्धा गांव की तकरीबन 32 हेक्टेयर कृषि भूमि पर मेट्रो कारशेड प्रस्तावित है, लेकिन शुरू से ही स्थानीय ग्रामीण इसका विरोध कर रहे हैं। विरोध को स्थानीय शिवसेना-बीजेपी का समर्थन भी है। छह माह की चुप्पी के बाद कारशेड के लिए प्रस्तावित की गई जमीन पर आरक्षण डालने की अधिसूचना सरकार ने जारी की है और किसानों को आक्षेप और सुझाव दर्ज कराने के लिए एक माह का समय दिया है। किसानों का तर्क है उनकी जगह पर मेट्रो कारशेड बना तो उनकी आजीविका छिन जाएगी। किसान नेता अशोक पाटिल ने कहा कि स्थानीय विधायक गीता जैन की भूमिका पूरे मामले में अस्पष्ट और संदिग्ध बनी हुई है।
Farmers agitat due to notification of metro carshed in bhayandar agitation and warned of going to court
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
छत्रपति संभाजीनगर में जिलाधिकारी का बड़ा आदेश, कत्लखानों के औचक निरीक्षण और चेकपोस्ट पर जांच के निर्देश
May 27, 2026 | 11:28 AMघरौंडा शिव महापुराण विवाद: पूर्व आयोजक सतीश कुमार का पलटवार, पंडित प्रदीप मिश्रा पर लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 11:27 AMCorruption: भंडारा में सड़क निर्माण पर भ्रष्टाचार का आरोप, नगराध्यक्ष ने काम रुकवाया
May 27, 2026 | 11:25 AMYeh Rishta Kya Kehlata Hai Update: अभिरा-अरमान भूलेंगे सारी हदें, मायरा बनेगी नई साजिश का शिकार
May 27, 2026 | 11:21 AMExplainer: क्या है संघ का ट्रिपल S मॉडल? सत्ता में लौटने का CM योगी का फॉर्मूला, RRS चीफ के दौरे से हलचल तेज
May 27, 2026 | 11:12 AMNCP में कलह की खबरों के बीच अहम बैठक में भिड़े तटकरे-भुजबल, मीटिंग छोड़कर चले गए पार्थ पवार
May 27, 2026 | 11:11 AMअब नहीं सताएगी गर्मी, शर्ट के अंदर छिपा ये Mini AC देगा शिमला जैसी ठंडक, नए गैजेट की तकनीक करेगी हैरान
May 27, 2026 | 11:10 AMवीडियो गैलरी

पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ SSC GD एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM
PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM














