Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Diwali 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सोयाबीन का एमएसपी 6,000 रुपये कब होगा, जवाब दे फडणवीस: कांग्रेस का मुख्यमंत्री से सवाल

Congress: कांग्रेस ने केंद्र और महाराष्ट्र सरकार से यह बताने को कहा कि सोयाबीन का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 6,000 रुपये प्रति क्विंटल तक क्यों नहीं पहुंचा है।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Oct 23, 2025 | 05:46 PM

सोयाबीन का एमएसपी 6,000 रुपये कब होगा (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai News: कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को केंद्र और महाराष्ट्र सरकार से यह बताने को कहा कि सोयाबीन का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 6,000 रुपये प्रति क्विंटल तक क्यों नहीं पहुंचा है। कांग्रेस ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर किसानों को इंसान नहीं समझने का आरोप लगाया। पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता सचिन सावंत ने दावा किया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 2013 में जब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष थे तब सोयाबीन के लिए 6,000 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी की मांग को लेकर किसानों के मार्च का नेतृत्व किया था।

उन्होंने कहा कि केंद्र ने इस वर्ष मुख्य फसल के लिए 5,328 रुपये प्रति क्विंटल का समर्थन मूल्य घोषित किया है। सावंत ने एक बयान में कहा, ‘‘उस मार्च को 12 साल हो गए हैं और मोदी सरकार को सत्ता में आए 11 साल हो गए हैं।

किसानों को पाषाण युग में धकेला जा रहा है

फडणवीस साहब को जवाब देना चाहिए कि 6,000 रुपये की कीमत वास्तव में कब हासिल होगी।”उन्होंने दावा किया कि भाजपा 2047 तक महाराष्ट्र को विकसित राज्य बनाने की बात करती है, ‘‘लेकिन वास्तविकता यह है कि उसके शासन में किसानों को पाषाण युग में धकेला जा रहा है।” सांवत ने कहा कि वर्तमान में किसान खुले बाजार में सोयाबीन लगभग 3,500 रुपये प्रति क्विंटल पर बेच रहे हैं, जिससे उन्हें 1,800 रुपये से 2,000 रुपये प्रति क्विंटल का सीधा नुकसान हो रहा है।

ये भी पढ़े: राहुरी तालुका में गन्ने के खेत में लगी आग, 53 एकड़ गन्ने की फसल नष्ट

किसानों ने दिवाली अंधेरे में मनाई

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, ‘‘एमएसपी खरीद केंद्रों ने अभी तक काम करना शुरू नहीं किया है। उनके संचालन में जानबूझकर देरी की जा रही है।” सावंत ने यह भी दावा किया, ‘‘एमएसपी पर खरीद के लिए केंद्र स्थापित करने का एकमात्र अधिकार पहले महाराष्ट्र राज्य सहकारी विपणन महासंघ के पास था, लेकिन इस बार एक अन्य एजेंसी को शामिल कर लिया गया है जिससे खरीद में और देरी होगी।”

उन्होंने कहा कि अत्यधिक बारिश ने मूंग और उड़द की फसलें बर्बाद कर दी हैं और सोयाबीन के उत्पादन में गिरावट आई है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, ‘‘दिवाली से पहले राहत देने के खोखले वादों के बावजूद, किसानों ने दिवाली अंधेरे में मनाई।”

(एजेंसी इनपुट के साथ)

 

 

Fadnavis must tell when soybean msp will be rs 6000 said congress

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 23, 2025 | 05:46 PM

Topics:  

  • Congress
  • Devendra Fadnavis
  • Maharashtra
  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

भाजपा को हराने विपक्षी एकता जरुरी, संजय राउत ने कही मुंबई को ‘बचाने’ की बात

2

राहुरी तालुका में गन्ने के खेत में लगी आग, 53 एकड़ गन्ने की फसल नष्ट

3

श्रद्धालुओं से भरी कार पलटी, अक्कलकोट से दर्शन कर लौट रहे थे सांगोला

4

लातूर में फ्रेशर्स पार्टी में खूनी झड़प, मारपीट के बाद छात्र की मौत, छह गिरफ्तार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.