नासिक में दर्दनाक वारदात: खुद को पुलिस बताकर व्यापारी का अपहरण, 25 लाख की फिरौती मांगते समय हार्ट अटैक से मौत
Nashik Crime News: नासिक के देवला में गुटखा व्यापारी जब्बार तांबोली का फर्जी पुलिस बनकर अपहरण किया गया। 11 लाख की डील के दौरान सीने में दर्द उठा और उनकी मौत हो गई। तीन आरोपी गिरफ्तार।
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nashik Fake Police Kidnapping News: महाराष्ट्र के नासिक जिले के देवला तहसील में जब्बार तांबोली नामक एक व्यापारी का पुलिस होने का झांसा देकर अपहरण करने और प्रताड़ित करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस दौरान व्यापारी की तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है मामला?
जब्बार तांबोली पिकअप वाहन से गुजरात से गुटखा भरकर अभोणा मार्ग से देवला की ओर आ रहे थे। देवला-कलवन रोड पर भऊर फाटा इलाके में काले रंग की स्कॉर्पियो में आए तीन लोगों ने उन्हें रोका और खुद को पुलिस महानिरीक्षक की टीम का सदस्य बताया।
इसके बाद आरोपियों ने उनसे 25 लाख रुपये की फिरौती मांगी। फिरौती की रकम देने के लिए व्यापारी का बेटा और कुछ ग्रामीण ठेंगोडा क्षेत्र की एक नर्सरी के पास पैसे लेकर पहुंचे। बातचीत के बाद दोनों पक्षों में 11 लाख रुपये देकर मामला सुलझाने की बात तय हुई।
सम्बंधित ख़बरें
तय समय पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई हुई आसान; वर्धा पुलिस एसपी कार्यालय की अनूठी पहल ‘प्रोजेक्ट सतर्क’ लाई रंग
भिखारी के घर में 54 करोड़ का सोना, असम के गुवाहाटी में गिरफ्तारी, महाराष्ट्र से है सीधा संबंध
हैवानियत की हद पार! नागपुर के उत्तर उमरेड वन क्षेत्र में गोली मारकर नीलगाय का शिकार, एक आरोपी गिरफ्तार
मुंबई के ओशिवारा में खौफनाक वारदात, पति ने पहले पत्थर से कुचला, फिर चाकू से रेता पत्नी का गला
छाती में दर्द के बाद व्यापारी की मौत
फिरौती देने की प्रक्रिया के दौरान जब्बार तांबोली और आरोपियों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान जब्बार को अचानक सीने में दर्द हुआ और वह बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें बेहोश होता देख आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। बाद में परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में मौसम का यू-टर्न: 17 से 20 मार्च तक विदर्भ-मराठवाडा में गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
3 आरोपी गिरफ्तार
इस मामले में नासिक पुलिस ने विलास जगताप, मोहम्मद शफीक मोहम्मद रफीक और महेश भामरे नाम के तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और अपहरण व फिरौती से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
