Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

साकोली में LPG सिलेंडर 60 रुपये महंगा, वितरकों ने कहा-आपूर्ति सामान्य

  • Author By manoj choubey | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Mar 13, 2026 | 05:47 PM

Maharashtra LPG price increase (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bhandara News:  ईरान, अमेरिका, इजराइल सहित अन्य देशों के बीच युद्ध जारी है। इसके चलते अधिकांश विश्व को पेट्रोल, डीजल, गैस की आपूर्ति ईरान से की जाती है। वहां की स्थिति के चलते इनकी आपूर्ति पर असर पड़ा है।

इसके बावजूद साकोली शहर में पेट्रोल, डीजल, घरेलू गैस को लेकर स्थिति सामान्य है। राज्य में घरेलू LPG गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी का असर तहसील के उषा इण्डेन गैस के करीब 39,912 गैस उपभोक्ताओं पर पड़ेगा।

गैस डीलर्स के अनुसार तहसील में 2 वितरकों के माध्यम से सिलेंडर की आपूर्ति की जाती है, जबकि शहर में एक और गैस एजेंसी है। पेट्रोल, डीजल भी महंगा होने की अफवाहों के कारण पेट्रोल पंपों पर भीड़ देखी जा सकती है।

सम्बंधित ख़बरें

घुईखेड के बेंडोजी महाराज मंदिर में चोरी, 3 लाख के आभूषण ले उड़े चोर

अमरावती में आश्रमशाला अधीक्षक पर हमला, दो आरोपियों पर मामला दर्ज

अमरावती में नया करार: बकाया नहीं चुकाने वालों की जलापूर्ति कट सकती है

देश का सबसे गर्म शहर बना अमरावती, हीट स्ट्रोक का बढ़ा खतरा, मनपा आयुक्त ने दी सावधानी की सलाह

विशेषज्ञों व तहसील के गैस-पेट्रोल वितरकों का मानना है कि स्थिति सामान्य होने पर आपूर्ति और कीमतों में भी स्थिरता आएगी। उषा गैस एजेंसी के वितरक सुनीता नवखरे ने कहा कि प्रति दिन में LPG गैस सिलेंडर की गाड़ियां आती हैं, जिसमें प्रति गाड़ी 500 LPG के सिलेंडर रहते हैं। किसी तरह का कोई शॉर्टेज नहीं है।

माल आ रहा है और आता रहेगा। भले ही कमर्शियल गैस सिलेंडर पर रोक लगी हुई है। उनका वितरण भी जल्द सामान्य रूप से होगा। पेट्रोल, डीजल, गैस का उपयुक्त भंडार है। इसको लेकर कोई चिंता की बात नहीं। प्रशासन स्थिति पर पूरी तरह ध्यान रखे हुए हैं।

वहीं पर तहसील कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार, इस बारे में उन्हें अब तक कोई शिकायत नहीं मिली। रविन्द्र उन्हाडे निरीक्षण अधिकारी साकोली ने कहा कि फ्यूल सप्लाई सुचारू है। तहसील में पेट्रोल, डीजल और गैस का काफी स्टॉक है और सप्लाई ठीक रहेगी।

तीनों बड़ी कंपनियों, जियो, एचपी और इंडियन ऑयल के पास पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और LPG गैस सिलेंडर का काफ़ी स्टॉक है। तहसील प्रशासन ने एहतियात के तौर पर फ्यूल सप्लाई की समीक्षा की। निलेश कदम तहसीलदार साकोली ने कहा कि तहसील में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल है।

हालांकि खाड़ी देशों में तनाव है, मगर तहसील में पेट्रोल की किसी भी तरह की कोई कमी या किल्लत नहीं है। ईंधन आगे चलकर सस्ता होगा या महंगा, यह सरकार पर निर्भर है। स्थानीय रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता। लेकिन किसी भी तरह के अफवाहों पर ध्यान ना दें।

Four cylinder expensive supply shortage

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 13, 2026 | 05:31 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • LPG Cylinder Price Hike
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.