- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Escalators Are Being Closed At Mumbai Railway Stations Know What Is The Reason Read Details
मुंबई के रेलवे स्टेशनों पर एस्केलेटर हो रहे बंद, जानें क्या है कारण, पढ़ें डिटेल्स
- Written By: प्रभाकर दुबे

मुंबई: यात्रियों की सुविधा के लिए मुंबई के रेलवे स्टेशनों (Mumbai Railway Stations) पर लगाए गए एस्केलेटर (Escalators) के अचानक बंद होने की घटनाएं बढ़ गईं हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ वर्षों में मुंबई (Mumbai) के उपनगरीय स्टेशनों पर एस्केलेटर का उपयोग तेजी से बढ़ा है। मध्य रेलवे (Central Railway) के मुंबई डिवीजन में करीब 150 एस्केलेटर हैं। एक अध्ययन से पता चला है कि रेलवे स्टेशनों पर 90 प्रतिशत एस्केलेटर बंद पड़ रहे हैं, इसके पीछे ज्यादातर यात्री द्वारा पैनिक या इमरजेंसी बटन दबाना है।
कई बार वरिष्ठ यात्री, महिला या बच्चों द्वारा घबराहट या अनजाने में पैनिक बटन दबा दिए जाने से एक्सेलेटर रुक जाता है। एक बार एस्केलेटर रुक जाने पर उसे शुरू करने के लिए तकनीकी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। एस्केलेटर को फिर से शुरू करने के लिए तकनीशियन को बुलाना पड़ता है।
सीढ़ी के ऊपर पैरों पर स्टॉप बटन
कुछ स्टेशनों पर पैनिक बटन एस्केलेटर की शुरुआत में स्थित है और कुछ में इमरजेंसी बटन रेलिंग के बगल में होता है ताकि आपात स्थिति में एस्केलेटर को रोका जा सके, लेकिन इसका व्यापक रूप से दुरुपयोग होता है। पैरों के स्तर पर होने से कुछ शरारती तत्व पैनिक बटन के साथ छेड़छाड़ करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मध्य रेल का इगतपुरी-कसारा सेक्शन पर 12-16 मई विशेष ब्लॉक, आसनगांव तक ही चलेंगी कसारा लोकल, देखें शेड्यूल
एसी लोकल की छत पर चढ़ा सिरफिरा! रेलकर्मियों ने बिजली सप्लाई रोक बचाई जान
मध्य रेल की बड़ी उपलब्धि, इगतपुरी गुड्स शेड से पहली बार ऑटोमोबाइल लोडिंग शुरू
मुंबई-अयोध्या के बीच दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, 5 मई से शुरू होगी नियमित सेवा, आधुनिक सुविधाओं से है लैस
नई तकनीक पर काम: डीआरएम
मध्य रेलवे मुंबई मंडल के डीआरएम रजनीश गोयल ने कहा कि कई बार यात्री अनजाने में या मनोरंजन के लिए एस्केलेटर रेलिंग के साथ आपातकालीन पैनिक बटन दबा देते हैं, इससे एस्केलेटर रुक जाता है। डीआरएम गोयल ने कहा कि एक नई तकनीक पर काम किया जा रहा है, ताकि एस्केलेटर रुकने पर उसकी केबिन में नीचे जाकर काम करने की जरूरत न हो। एस्केलेटर की शुरुआत में स्टॉप बटन होता है।जब भी एस्केलेटर रुकता है, तो इसे फिर से शुरू करने के लिए एस्केलेटर के नीचे के हिस्से को खोलना पड़ता है, इसमें काफी समय लगता है और लोगों को लगता है कि जैसे एस्केलेटर बंद ही पड़ गया है। इससे बचने के लिए एक तकनीक तैयार की जा रही है। गोयल ने कहा कि जल्द ही इसका इस्तेमाल करेंगे।
मुंबई डिवीजन में 150 एस्केलेटर
डीआरएम गोयल ने कहा कि सीआर मुंबई मंडल पर और एस्केलेटर लगाने की योजना बनाई गई है। मुंबई डिवीजन में करीब 150 एस्केलेटर हैं। मुलुंड, विक्रोली, दिवा और मुंब्रा जैसे स्टेशनों पर और एस्केलेटर लगाने की योजना पर काम हो रहा है।
Escalators are being closed at mumbai railway stations know what is the reason read details
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Horoscope 27 May 2026: आज जन्मे जातकों को मिलेगा राज सम्मान और वाहन सुख, जानें गुण, कलात्मक रुचि और भविष्यफल
May 27, 2026 | 06:00 AMपेट्रोल का खर्च करेगा खत्म, MG Comet EV खरीदने से पहले जान लें ये 5 बड़ी बातें, वरना पड़ सकता है भारी
May 27, 2026 | 05:37 AMवो नेता जिसने राजनीति की स्पीड और देश का नक्शा दोनों बदल दिया! नितिन गडकरी कैसे बने ‘द हाईवे मैन ऑफ इंडिया’
May 27, 2026 | 05:30 AMViral Photo असली है या AI का खेल? अब ऐसे पकड़ें नकली तस्वीरों की सच्चाई, वरना पड़ सकता है भारी
May 27, 2026 | 03:12 AMAaj Ka Rashifal 27 May: मकर-धनु राशि वालों को व्यापार में महालाभ, मिथुन राशि वाले रहें सावधान, जानें भाग्यफल
May 27, 2026 | 12:15 AMरिकॉर्डतोड़ जीत के साथ IPL 2026 के फाइनल में पहुंची RCB, क्वालीफायर-1 में गिल की गुजरात को 92 रनों से हराया
May 26, 2026 | 11:45 PMभारत के नक्शे से जम्मू कश्मीर गायब…BCCI के ब्लंडर से सोशल मीडिया पर मचा बवाल! तस्वीरें हो रहीं वायरल
May 26, 2026 | 11:25 PMवीडियो गैलरी

पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ SSC GD एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM
PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM














