Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 20 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Mumbai News: डीसीएम शिंदे को डबल झटका, म्हात्रे के बाद अब हफ्ताखोरी मामले में महिला पदाधिकारी भी गिरफ्तार

Maharashtra politics : महाराष्ट्र में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को एक ही दिन में दो बड़े झटके लगे। तुर्भे में रंगदारी के आरोप में महिला पदाधिकारी पूजा बनसोडे गिरफ्तार हुईं।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Jul 19, 2026 | 08:42 PM

एकनाथ शिंदे- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Mumbai Shiv Sena Shinde Faction: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को रविवार को एक ही दिन में दो बड़े झटके लगे हैं। उनकी शिवसेना की एक महिला पदाधिकारी को पुलिस ने हफ्ताखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया तो वहीं डॉक्टर मारपीट मामले में पार्टी के पूर्व नगरसेवक को हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस के सामने सरेंडर करना पड़ा है। इन दोनों ही घटनाओं से सूबे के राजनीतिक हलकों में खलबली मच गई है।

कबाड़ी से मांगी दो लाख की रंगदारी

नवी मुंबई के तुर्भे एमआईडीसी पुलिस ने शिंदे सेना की महिला आघाडी की उप जिला प्रमुख पूजा बनसोडे को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि बनसोडे ने इंदिरा नगर इलाके में भंगार की दुकान चलाने वाले एक कारोबारी से दो लाख रुपए का रंगदारी (हफ्ता) मांगी थी।

दुकान चलाने के लिए यह रकम देना जरूरी बताया गया था, लेकिन जब कारोबारी ने पैसे देने से इनकार कर दिया, तो पूजा बनसोडे ने अपने चार साथियों (रमजान शेख, सरिता सरवदे, नरेंद्र साकवार और हुसैन शेख) के साथ मिलकर दुकान पर हमला किया था। उन्होंने व्यवसायी और दुकान के कर्मचारियों को बेरहमी से पीटा था। पीड़ित की शिकायत पर तुर्भे एमआईडीसी पुलिस ने मुख्य आरोपी पूजा बनसोडे को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मामले में चार अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

सम्बंधित ख़बरें

Akola News: अकोला में बारिश की बेरुखी से खरीफ संकट में, 67 हजार हेक्टेयर में अब भी बुआई बाकी

Gadchiroli News: बरसात में बढ़ा मलेरिया का खतरा, गड़चिरोली स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

गड़चिरोली में सोनम वांगचुक के समर्थन में छात्रों का प्रदर्शन, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग

अमित शाह के भरोसे के बाद ही शिंदे गुट में आए, 6 बागी सांसदों के विलय पर संजय देशमुख का बड़ा खुलासा

कोर्ट की सख्ती के बाद पूर्व नगरसेवक ने किया समर्पण

दूसरी ओर, डोंबिवली के शास्त्रीनगर अस्पताल में डॉक्टरों और कर्मचारियों पर हुए हमले के मामले में पूर्व नगरसेवक रमेश म्हात्रे ने विष्णुनगर पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण कर दिया है। दरअसल, हाई कोर्ट ने म्हात्रे की जमानत याचिका रद्द करते हुए उन्हें शाम 5 बजे तक आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया था। साथ ही चेतावनी दी थी कि ऐसा न करने पर उनकी संपत्ति जप्त कर ली जाएगी। इस सख्त रुख के बाद म्हात्रे पुलिस के सामने हाजिर हुए। कोर्ट ने म्हात्रे को 3 अगस्त तक (14 दिन) न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

डॉक्टरों की हड़ताल टली

डॉक्टरों पर हुए इस हमले के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने 20 जुलाई को राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया था, लेकिन हाई कोर्ट के हस्तक्षेप और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ‘आईएमए’ ने प्रस्तावित राज्यव्यापी बंद को स्थगित कर दिया है।

ये भी पढ़े: वन नेशन, वन इलेक्शन वाले हिम्मत है तो अब कराएं चुनाव, उद्धव ठाकरे की मोदी सरकार को सीधी चुनौती

डॉक्टरों की पिटाई का मैं समर्थन नहीं करूंगा: शिंदे

उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि रमेश म्हात्रे के खिलाफ की गई कार्रवाई के बारे में पार्टी की भूमिका सांसद श्रीकांत शिंदे ने पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं। मैंने डॉक्टरों की पिटाई का समर्थन नहीं किया और शिवसेना ऐसा कभी नहीं करेगी।

Eknath shinde shiv sena leader arrest ramesh mhatre surrender

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 19, 2026 | 08:42 PM

Topics:  

  • Eknath Shinde
  • Maharashtra News
  • Maharashtra Politics

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.