-
सोम, 20 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Uddhav Thackeray Sonam Wangchuk Protest Government Attack
वन नेशन, वन इलेक्शन वाले हिम्मत है तो अब कराएं चुनाव, उद्धव ठाकरे की मोदी सरकार को सीधी चुनौती
- Written By: आंचल लोखंडे
Uddhav Thackeray Statement: मुंबई में सोनम वांगचुक के समर्थन में आयोजित प्रदर्शन के दौरान शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने केंद्र सरकार पर रोजगार, शिक्षा, लोकतंत्र को लेकर तीखा हमला किया।

उद्धव ठाकरे आंदोलन (सोर्सः सोशल मीडिया)
Mumbai Protest: शिवसेना (UBT) पार्टी के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने केंद्र और राज्य सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह सरकार हमें रोज़गार नहीं देती, शिक्षा नहीं देती। इसलिए, इस मनहूस सरकार को अब बदलना होगा। आप सभी को सिर्फ़ एक्टिविस्ट बनकर नहीं रहना है, बल्कि नेता बनकर इस सरकार को बदलना चाहिए। आज आप में जो आग दिख रही है, वह तब तक जलती रहनी चाहिए जब तक यह सरकार बदल न जाए। इस तानाशाही सरकार को आपके गुस्से की इस आग में भस्म कर देना चाहिए।
ठाकरे की शिवसेना ने पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का तथा सीजेपी के जारी आंदोलन को समर्थन करने के लिए मुंबई के शिवाजी पार्क में आज विरोध प्रदर्शन किया। उस समय उद्धव ठाकरे ने विशाल जनसमुदाय को संबोधित करते हुए सत्ताधारी भाजपा की कड़ी आलोचना की। साथ ही ठाकरे ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भूमिका पर भी आक्रामक शब्दों में हमला किया है। इस वक्त शिवसेना उबाठा के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
मुंबई में उद्धव ठाकरे का आक्रामक भाषण
सोनम वांगचुक के काम की तारीफ़ करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा, “आइए एक बार और देखें कि सोनम वांगचुक ने इस देश को क्या दिया है और इस मनहूस सरकार ने देश को क्या दिया है। वांगचुक ने थंड में देश की रक्षा कर रहे हमारे सैनिकों के लिए ‘सोलर कैंप’ बनाया था। जब लद्दाख में पानी की बहुत कमी थी, तो वही सोनम वांगचुक जिन्होंने वहां एक आर्टिफ़िशियल ‘बर्फ का पहाड़’ बनाया था, तो वहीं इस सरकार ने हमे क्या दिया ये आप देख ही रहे हैक। आज यह सरकार वांगचुक को देशद्रोही और चीन की कठपुतली कह रही है।”
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे में मानसून की दमदार वापसी: बारवी डैम 54% भरा, तानसा-भातसा समेत प्रमुख जलाशयों के जलस्तर में तेज उछाल
जंतर-मंतर पर तनाव! दिल्ली पुलिस की मौजूदगी में कैसे पहुंचा पत्थरों से लदा ट्रक, अभिजीत दीपके ने सरकार को घेरा
आखिर क्या थी वजह? सातारा में दर्दनाक हादसा, फैक्ट्री की भट्ठी में कूदकर प्रवासी मजदूर ने दी जान
अटकलों पर लगा विराम: जयंत पाटिल का बयान-मीडिया मुझे कई बार वित्त मंत्री बना चुका है, मैं किसी रेस में नहीं
Thank you to each and everyone who came today to support @Wangchuk66 @abhijeet_dipke and all the students asking for justice! The same size on both sides of the stage as well and everyone from all political ideologies- to ask the incompetent minister Pradhan to resign. This is… pic.twitter.com/wPOr6oXSmn — Aaditya Thackeray (@AUThackeray) July 19, 2026
सरकार और RSS पर उठाए सवाल
आगे बोलते हुए, उद्धव ठाकरे ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता दत्तात्रेय होसबोले और मोहन भागवत के बयानों का ज़िक्र किया। “संघ के होसबोले ने बयान दिया था कि भारत को पाकिस्तान से बातचीत करनी चाहिए, और मोहन भागवत भी इससे सहमत थे। जो लोग अपने सैनिकों की जान लेने वाले पाकिस्तान से बातचीत के लिए तैयार हैं; लेकिन यह सरकार उस व्यक्ति से बातचीत के लिए तैयार नहीं है जो दिन-रात हमारी सेना और देश के लिए कुछ कर रहा है। उन्होंने सीधे मोहन भागवत से पूछा -क्या आज देश में जो हो रहा है, वह संघ के सोचे हुए ‘हिंदू राष्ट्र’ की संकल्पना है?”
अन्ना हजारे के आंदोलन की दिलाई याद
कुछ साल पहले अन्ना हजारे के आंदोलन को याद करते हुए ठाकरे ने कहा, “जब अन्ना हजारे भूख हड़ताल पर थे, तो उन्हें पूरे देश में बहुत नाम मिला। उस समय किसी ने उन्हें देशद्रोही या चीनी एजेंट नहीं कहा। इसके उल्टा, उस समय के प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने विलासराव देशमुख को अन्ना से बात करने के लिए भेजा था। लेकिन, आज की सरकार अपना दमन जारी रखे हुए है।”
ये भी पढ़े: उत्तन-विरार समुद्री सेतु भूमि अधिग्रहण में नई चुनौती, स्थानीय लोगों का शुरू हुआ तीव्र विरोध
…तो कराए चुनाव
सरकार को चुनौती देते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा, “आप भले ही वांगचुक के आंदोलन को चादर से ढकने की कोशिश करें, लेकिन सच कभी छिप नहीं सकता। आपके पाप अब छिप नहीं सकते, आपके पापों का मुर्गा जल्द ही बांग देगा। ये सरकार वन नेशन वन इलेक्शन की बात कर रही थी। अगर मोदी सरकार में हिम्मत है, तो वह अभी चुनाव की घोषणा करे, हम पूरी ताकत से लड़ने के लिए तैयार हैं,”।
Uddhav thackeray sonam wangchuk protest government attack
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस और शिवसेना के कई वरिष्ठ नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, हेमंत खंडेलवाल ने दिलाई सदस्यता
Jul 20, 2026 | 09:13 AMयूक्रेन पर रूस का चौतरफा वार! 41 मिसाइलों और 125 ड्रोनों ने राजधानी कीव में मचाई भारी तबाही, कई लोगों की मौत
Jul 20, 2026 | 09:08 AMठाणे में मानसून की दमदार वापसी: बारवी डैम 54% भरा, तानसा-भातसा समेत प्रमुख जलाशयों के जलस्तर में तेज उछाल
Jul 20, 2026 | 09:04 AMस्पेन ने रचा इतिहास! फेरान टोरेस के गोल से टूटा अर्जेंटीना का सपना, दूसरी बार बना विश्व चैंपियन
Jul 20, 2026 | 08:57 AMGoogle Vids का बड़ा धमाका: अब Gemini Omni और Personal Avatar से वीडियो बनाना होगा और भी आसान
Jul 20, 2026 | 08:55 AMAnupama Spoiler: श्रुति के धोखे से टूटेगा क्या टूटेगा अनुपमा का सपना, गौतम की एंट्री से मचेगा बवाल
Jul 20, 2026 | 08:52 AMपुणे आत्महत्या मामले में बढ़ा राजनीतिक पारा; फरार धंगेकर दंपति की तलाश में पुलिस की विशेष टीमें रवाना
Jul 20, 2026 | 08:50 AMवीडियो गैलरी

जंतर-मंतर पर बरसे मनीष सिसोदिया! शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर सरकार को दी सीधी चुनौती,देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 10:39 PM
किसान बेहाल, फसलें कंकाल…उज्जैन में 15 दिनों से रूठे इंद्रदेव; अब महाकाल का सहारा, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 10:17 PM
कलयुगी बेटे की दरिंदगी! बुजुर्ग माँ की जान पर बनी आफत, सीएम योगी से लगाई न्याय की गुहार, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 09:43 PM
आगरा में बीच सड़क पति, पत्नी और वो पर बवाल, पति को अय्याशी करते देख भड़की महिला; VIDEO वायरल
Jul 19, 2026 | 08:19 PM
जंतर-मंतर पर पूनम पांडे का बड़ा कदम! छात्रों के समर्थन में उतरीं एक्ट्रेस, सरकार से पूछे सवाल, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 08:14 PM
NSUI रेप केस का खौफनाक खुलासा! पीड़िता को मिल रही धमकियां, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 08:00 PM













