गड़चिरोली छात्र प्रदर्शन- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया) 
गढचिरोली

गड़चिरोली में सोनम वांगचुक के समर्थन में छात्रों का प्रदर्शन, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग

Sonam Wangchuk Protest: गड़चिरोली में करीब 70 विद्यार्थियों ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में शांतिपूर्ण मार्च निकाला।

आंचल लोखंडे

Gadchiroli Students Protest: लद्दाख के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता तथा पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक के समर्थन में दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले लगभग 20 दिनों से चल रहे आंदोलन की गूंज अब गड़चिरोली जिले में भी सुनाई देने लगी है। आज रविवार 19 जुलाई को गड़चिरोली शहर में 'सर्च' से संबंधित निर्माण युवा संगठन के नेतृत्व में जिले के लगभग 70 विद्यार्थियों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के समक्ष अपनी मांगें रखीं।

पद्मश्री तथा रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. बंग ने आंदोलन का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार से उचित निर्णय लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कर विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उचित, न्यायपूर्ण और दूरदर्शी निर्णय लिया जाना चाहिए। शिक्षा व्यवस्था पर विद्यार्थियों का विश्वास बनाए रखने के लिए सरकार को सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।

किया शांतिपूर्ण मार्च

प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों ने शहर के प्रमुख मार्गों पर शांतिपूर्ण मार्च निकालकर देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं और भर्ती प्रक्रियाओं में बार-बार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, पेपर लीक रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने तथा नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। विद्यार्थियों ने हाथों में विभिन्न मांगों से जुड़े तख्तियां लेकर शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और जवाबदेह बनाने की मांग की। साथ ही राहगीरों से भी विद्यार्थियो के मुद्दों के समर्थन में आगे आने की अपील की।

आंदोलन रखा जाएगा जारी

डॉ. बंग ने कहा कि विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे सोनम वांगचुक को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद दिल्ली उच्च न्यायालय ने उनके स्वास्थ्य की समुचित चिकित्सा जांच कराने के निर्देश दिए थे। जांच में उनके शरीर में डिहाइड्रेशन तथा पोटैशियम की कमी पाए जाने की जानकारी सामने आई।

शांतिपूर्ण रहा प्रदर्शन

उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने उन्हें वहां से स्थानांतरित किया। पूरा प्रदर्शन शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लोकतांत्रिक तरीके से सरकार तक पहुंचाना ही इस आंदोलन का उद्देश्य है।

Explainer: पश्चिमी यूपी में टूटेगा चौधरी परिवार का समीकरण? 26% मुस्लिम वोटर अहम, स्वाभिमान रैली के क्या मायने

Delhi CJP Protest LIVE: स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP के थाने पहुंचते ही एक्शन

Teachers' Day 2026: क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन की 8 खास बातें

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर से दबोचा, SC-ST एक्ट के तहत दर्ज है FIR

घूम-घूम कर जहर उगलने वाले स्वतंत्र भारद्वाज पर जिन धाराओं में FIR, उनमें कितनी सजा का है प्रावधान? Explained