एकनाथ शिंदे (सोर्स: सोशल मीडिया)
Eknath Shinde On Rahul Gandhi: महाराष्ट्र की राजनीति में ‘हिंदुत्व’ और ‘राष्ट्रवाद’ के मुद्दे पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक बड़ा बयान देकर हलचल मचा दी है। मुंबई में मीडिया से बात करते हुए शिंदे ने साफ कर दिया कि शहर में रह रहे अवैध घुसपैठियों के दिन अब गिनती के रह गए हैं। उपमुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य सरकार मुंबई को पूरी तरह से ‘बांग्लादेशी-मुक्त’ बनाने के मिशन पर काम कर रही है।
डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कई अवैध बांग्लादेशी नागरिकों ने हेरफेर करके आधार कार्ड और अन्य सरकारी दस्तावेज हासिल कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि जहां भी बांग्लादेशी रह रहे हैं, उनकी सघन जांच होगी। उनके द्वारा बनवाए गए फर्जी आधार कार्ड और सरकारी कागजातों को वेरिफाई कर तुरंत रद्द किया जाएगा। इसके बाद इन सभी घुसपैठियों को वापस उनके देश भेजा जाएगा। हम अपनी सुरक्षा से समझौता नहीं करेंगे।
#WATCH | Mumbai: Maharashtra Deputy CM Eknath Shinde says, “…We have to make Mumbai Bangladeshi-free. Wherever there are Bangladeshis, they have taken some Aadhar cards, some government documents. That will be investigated, and all those documents, like Aadhar card, will be… pic.twitter.com/L5dDr5vUon — ANI (@ANI) February 12, 2026
विपक्ष द्वारा अक्सर ‘वंदे मातरम’ पर उठाए जाने वाले सवालों पर पलटवार करते हुए सीएम शिंदे ने कहा कि वंदे मातरम से किसी को एलर्जी क्यों होनी चाहिए? उन्होंने इसे राष्ट्र के सम्मान से जोड़ते हुए कहा कि हमारे देशभक्त स्वतंत्रता सेनानियों ने वंदे मातरम कहते हुए अपनी जान कुर्बान की है। इसमें गलत क्या है? हर भारतीय को गर्व से वंदे मातरम कहना चाहिए।
वहीं, राहुल गांधी के हालिया अमेरिका दौरे और इंडिया-यूएस ट्रेड एग्रीमेंट पर दिए बयानों पर शिंदे ने उन्हें ‘पाकिस्तान की भाषा’ बोलने वाला बताया। उन्होंने कहा कि जब देश आगे बढ़ रहा है, तब विपक्ष के नेता विदेश जाकर प्रधानमंत्री की बुराई करते हैं और देश की छवि खराब करते हैं। शिंदे ने पूछा कि यह कैसी देशभक्ति है जो अपने ही देश के खिलाफ बोलती है?
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र की 29 महानगरापालिकाओं में सत्ता की तस्वीर हुई साफ, यहां देखें महापौर और उपमहापौर की पूरी लिस्ट
2019 के घटनाक्रम को याद दिलाते हुए शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर बाला साहेब ठाकरे के विचारों से समझौता करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हमने सरकार इसलिए बदली क्योंकि उद्धव जी ने असली हिंदुत्व को छोड़ दिया था। आज हमारी सरकार बाला साहेब के विकास कार्यों और उनके विजन को ईमानदारी से आगे बढ़ा रही है।