रोजगार सृजन में अमरावती की बड़ी छलांग, विदर्भ में पहला तो राज्य में मिला तीसरा स्थान
Amravati District Loan Targets News: रोजगार सृजन में अमरावती अव्वल, 1600 लक्ष्य पर 3704 प्रस्ताव; निजी बैंकों की ढिलाई पर कलेक्टर सख्त, अधिकारियों को बैठक से बाहर किया
- Written By: रूपम सिंह
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Amravati Employment Schemes News: मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत अमरावती जिले ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए विदर्भ में पहला और राज्य में तीसरा स्थान हासिल किया है। नियोजन भवन में जिलाधिकारी आशिष येरेकर की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में यह जानकारी दी गई।
जिलाधिकारी ने लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश
1600 ऋण लक्ष्य के मुकाबले 3704 प्रस्ताव प्रेषित: आर्थिक वर्ष 2025-26 के लिए जिले को 1600 ऋण प्रकरणों का लक्ष्य दिया गया है। प्रशासन की सक्रिय पहल के चलते अब तक 3,704 प्रस्ताव बैंकों को भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 802 प्रकरणों को मंजूरी मिल चुकी है। जिलाधिकारी ने 25 फरवरी 2026 तक 100 प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश देते हुए जिले को राज्य में प्रथम स्थान पर पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।
अमरावती जिले के नवउद्यमी युवक-युवतियों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से फरवरी माह के अंत में जिले में ‘स्वरोजगार महासम्मेलन’ आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की अध्यक्षता में होगा। सम्मेलन में स्वरोजगार से तैयार उत्पादों की बिक्री के लिए विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे तथा नवाचार आधारित उद्योगों को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रशासन ने बेरोजगार युवक-युवतियों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया है।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला में मतदाता सूची का विशेष सघन पुनर्निरीक्षण शुरू, जिलाधिकारी ने नागरिकों से सटीक जानकारी देने की अपील की
अमरावती पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम का बड़ा एक्शन! 23 APIs के बाद अब 17 Police Inspectors का तबादला
गंभीर अपराध की आशंका, अमरावती में तलवार लेकर घूमते युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
चिखलदरा का भीमकुंड बना पर्यटकों की पहली पसंद, बारिश के बाद झरने ने मोहा मन
यह भी पढ़ें:- अमरावती: ई-राशन कार्ड की सुस्त रफ्तार, 3.77 लाख लाभार्थियों की ई-केवाईसी अब भी अधूरी
कलेक्टर ने बैंकों को लगाई कड़ी फटकार
बैठक में सरकारी योजनाओं के ऋण प्रकरणों को मंजूरी देने में निजी बैंकों की उदासीनता पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। आईसीआईसीआई, एक्सिस, एचडीएफसी और यस बैंक के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर तीखी टिप्पणी करते हुए उन्हें बैठक से बाहर जाने के निर्देश दिए गए।
