-
बुध, 1 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Maharashtra Municipal Corporation Mayor List Election Results Bjp Mahayuti
महाराष्ट्र की 29 महानगरापालिकाओं में सत्ता की तस्वीर हुई साफ, यहां देखें महापौर और उपमहापौर की पूरी लिस्ट
- Written By: आकाश मसने
Mayor Election Results: महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं में सत्ता की तस्वीर साफ। ज्यादातर शहरों में महायुति का दबदबा। भिवंडी-परभणी में अभी भी सस्पेंस बरकरार। जानिए किस शहर में कौन मेयर बना।

नागपुर की मेयर नीता ठाकरे, अमरावती के मेयर श्रीचंद तेजवानी व बीएमसी मेयर रितु तावड़े (सोर्स: सोशल मीडिया)
Maharashtra Municipal Corporation Mayor List: पिछले कई वर्षों से लंबित महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं में इस साल चुनाव हुए। 15 जनवरी को मतदान हुआ और 16 जनवरी को नतीजे आए। जिसके बाद बारी थी सत्ता पर काबिज होने की। बीएमसी समेत 27 महानगरपालिका के चुनाव परिणाम आने के करीब एक महीने बाद अब सत्ता की तस्वीर साफ हो गई है। केवल परभणी और भिवंडी के परिणाम शेष है। ज्यादातर महानगरपालिकाओं में मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव हो चुका है। परिणामों से साफ है कि राज्य की राजनीति में बीजेपी और महायुति का दबदबा कायम है। हालांकि कुछ शहरों में समीकरणों ने चौंकाया भी है।
बीजेपी का स्पष्ट बहुमत या सीधा कब्जा
मीरा-भाईंदर, नवी मुंबई, पनवेल, पुणे, पिपरी चिंचवड, नागपुर, नांदेड़, अमरावती, सोलापुर, धुले, इचलकरंजी, अकोला और जालना इन शहरों में मेयर और अधिकतर जगहों पर डिप्टी मेयर भी बीजेपी के बने हैं, जिससे संगठन की मजबूत पकड़ दिखाई देती है।
महायुति का दबदबा
मुंबई, ठाणे, कल्याण डोंबिवली, उल्हासनगर, नासिक, छत्रपति संभाजीनगर, सांगली, कोल्हापुर, जलगांव और अहिल्यानगर इनमें कई जगह मेयर बीजेपी से और डिप्टी मेयर शिंदिसेना या अन्य सहयोगी दलों से हैं, जो गठबंधन की रणनीतिक मजबूती दर्शाता है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई लोकल ट्रेन में चाकू से हत्या के बाद जागा प्रशासन, ट्रेनों में बढ़ते अपराध पर नकेल कसने की तैयारी
Raj Thackeray: बीजेपी पैदा कर रही है कल के दुश्मन, दल-बदल पर राज ठाकरे का करारा प्रहार
77 साल की उम्र में हेमा मालिनी का शानदार डांस, 75 मिनट की ‘राधा रास बिहारी’ नृत्य नाटिका बनी आकर्षण का केंद्र
इंदौर की उपेक्षा वाले कथित पत्र पर कैलाश विजयवर्गीय बोले- मुझे जानकारी नहीं, अखबार से पूछिए, कांग्रेस ने घेरा
जहां तस्वीर अलग रही
वसई-विरार : यहां बहुजन विकास आघाडी (बीवीए) ने बाजी मारी और अपना मेयर बनाया।
मालेगांव: इस्लाम पार्टी और समाजवादी पार्टी गठजोड़ का कब्जा, जहां नसरीन बानो मेयर बनी।
लातूर: कांग्रेस ने मेयर और डिप्टी मेयर दोनों पद जीते।
जहां बनी हुई है दुविधा
भिवंडी: कांग्रेस बड़ा दल, फिर भी सरकार बनाना मुश्किल।
परभणी: शिवसेना (यूबीटी) सबसे बड़ी पार्टी, फिर भी सत्ता गठन को लेकर असमंजस,
चंद्रपुर : यहां दिलचस्प स्थिति रही, जहां बीजेपी और शिवसेना (यूबीटी) के बीच समीकरण ने ध्यान खींचा।
यह भी पढ़ें:- मुंबई में 40 साल बाद BJP का मेयर, रितु तावड़े निर्विरोध चुनी गईं; खत्म हुआ ठाकरे परिवार का दबदबा
चुनाव में विपक्ष को बड़ा झटका
इन चुनावों ने साफ कर दिया है कि शहरी महाराष्ट्र में बीजेपी और महायुति की पकड़ मजबूत बनी हुई है। विपक्ष खासकर कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) को कई बड़े शहरों में झटका लगा है। हालांकि कुछ इलाकों में स्थानीय समीकरणों ने अलग नतीजे दिए हैं।
यहां देखें पूरी लिस्ट
| क्र. | मनपा | सत्ता/गठबंधन | मेयर | डिप्टी मेयर |
|---|---|---|---|---|
| 1 | मुंबई | महायुति | रितु तावड़े (भाजपा) | संजय घाडी (शिवसेना) |
| 2 | ठाणे | महायुति | शर्मिला पिंपोलकर (शिवसेना) | कृष्णा पाटिल (भाजपा) |
| 3 | कल्याण डोंबिवली | महायुति | हर्षाली चौधरी (शिवसेना) | राहुल दामले (भाजपा) |
| 4 | मीरा-भायंदर | भाजपा | डिंपल मेहता (भाजपा) | ध्रुवकिशोर पाटिल (भाजपा) |
| 5 | वसई-विरार | बीवीए | अजीव पाटिल (बीवीए) | मार्शल लोपिस (बीवीए) |
| 6 | नवी मुंबई | भाजपा | सुजाता पाटिल (भाजपा) | दशरथ भगत (भाजपा) |
| 7 | भिवंडी | स्पष्ट नहीं | कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी, सरकार गठन लंबित | — |
| 8 | उल्हासनगर | महायुति | अश्विनी निकम (शिवसेना) | अमर लुंड (भाजपा) |
| 9 | पनवेल | भाजपा | नितिन पाटिल (भाजपा) | प्रमिला पाटिल (भाजपा) |
| 10 | पुणे | भाजपा | मंजूषा नागपुरे (भाजपा) | परशुराम वाडेक (भाजपा) |
| 11 | पिपरी चिंचवड़ | भाजपा | रवि लांडगे (भाजपा) | शर्मिला बाबर (भाजपा) |
| 12 | नागपुर | भाजपा | नीता ठाकरे (भाजपा) | लीला हाथीबेड (भाजपा) |
| 13 | नासिक | महायुति | हिमगौरी अडके (भाजपा) | विलास शिंदे (शिवसेना) |
| 14 | छत्रपति संभाजीनगर | महायुति | समीर राजुरकर (भाजपा) | राजेंद्र जंजाल (शिवसेना) |
| 15 | नांदेड | भाजपा | कविता मुले (भाजपा) | दीपकसिंह रावत (भाजपा) |
| 16 | अमरावती | भाजपा | श्रीचंद तेजवानी (भाजपा) | — |
| 17 | परभणी | स्पष्ट नहीं | शिवसेना (यूबीटी) सबसे बड़ी पार्टी, सरकार गठन लंबित | |
| 18 | मालेगांव | इस्लाम पार्टी-SP | नसरीन बानो खालिद (इस्लाम पार्टी) | शान-ए-हिंद (SP) |
| 19 | सोलापुर | भाजपा | विनायक कोंड्याल | — |
| 20 | घुले | भाजपा | मायदेवी परदेशी (भाजपा) | ज्याेत्सना पाटिल (भाजपा) |
| 21 | सांगली | महायुति | धीरज सूर्यवंशी (भाजपा) | गजानन मगदुम (NCP-AP) |
| 22 | कोल्हापुर | महायुति | रूपारानी निकम (भाजपा) | अक्षय जिरगा (जनसुराज्य) |
| 23 | इचलकरंजी | भाजपा | उदय धतुडे (भाजपा) | अनिल कुमार (भाजपा) |
| 24 | जलगांव | महायुति | दीपमाला काले (भाजपा) | मनोज चौधरी (शिवसेना) |
| 25 | अहिल्यानगर | महायुति | ज्योति गाडे (NCP-AP) | धनंजय जाधव (भाजपा) |
| 26 | अकोला | भाजपा | शारदा खेडकर (भाजपा) | अमोल गोगे (भाजपा) |
| 27 | लातूर | कांग्रेस | जयश्री सोनकांबले (कांग्रेस) | स्नेहल उटगे (कांग्रेस) |
| 28 | जालना | भाजपा | वंदना मगारे (भाजपा) | राजेश राउत (भाजपा) |
| 29 | चंद्रपुर | भाजपा+शिवसेना यूबीटी | संगीता खांडेकर (भाजपा) | प्रशांत दानव (शिवसेना यूबीटी) |
Maharashtra municipal corporation mayor list election results bjp mahayuti
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे PMC की बैठक में राम मंदिर कथित चोरी मुद्दे पर हंगामा, कांग्रेस का स्थगन प्रस्ताव बहुमत से खारिज
Jul 01, 2026 | 05:32 PMमुस्कान ही आधी दवा है! सर्वे में खुलासा- मरीजों की रिकवरी में वरदान साबित होता है डॉक्टरों का अच्छा बर्ताव
Jul 01, 2026 | 05:31 PMLock Upp 2: ‘मैं 24 घंटे सामने नहीं बैठ सकती’, गोविंदा के धोखे पर सुनीता आहूजा का फूटा गुस्सा
Jul 01, 2026 | 05:27 PMअकोला में बरसात में डायरिया से बचाव पर जोर, 16 जून से 31 जुलाई तक चलेगा अभियान
Jul 01, 2026 | 05:24 PMमानसून के लिए PMRDA की आपदा टीम मुस्तैद, बाढ़-भूस्खलन से निपटने को 60 जवान तैनात
Jul 01, 2026 | 05:21 PMअकोला मनपा में आपदा प्रबंधन की तैयारी तेज, चार स्वतंत्र टीमें 24×7 रहेंगी तैनात
Jul 01, 2026 | 05:14 PMGanesh Puja: कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी पर क्या करें, क्या न करें? व्रत से पहले जरूर पढ़ें ये खास बातें
Jul 01, 2026 | 05:09 PMवीडियो गैलरी

दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM
अखिलेश यादव का जन्मदिन और ‘श्रीकृष्ण’ अवतार! हाथ में संविधान ने गरमाई यूपी की राजनीति; देखें वीडियो
Jul 01, 2026 | 02:07 PM
1 जुलाई से लागू 6 बड़े बदलाव! पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 हुआ सस्ता, ITR फाइलिंग और क्रेडिट कार्ड यूजर्स को लगा झटका
Jul 01, 2026 | 11:21 AM
BJP नेता को जड़ा थप्पड़! IAS रिंकू सिंह राही पर बड़ा एक्शन, 5 सदस्यीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 11:03 PM
MP कांग्रेस में सब ठीक? दिग्विजय-पटवारी की जुगलबंदी पर उठे सवाल, बढ़ रही BJP की ताकत; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 10:47 PM
अयोध्या के बाद अब आगरा के मंदिर में डाका! भगवान के चढ़ावे पर ‘चौथ’ वसूलने का Video हुआ वायरल
Jun 30, 2026 | 10:39 PM














