‘ऑपरेशन टाइगर’ के तुरंत बाद एक्शन में एकनाथ शिंदे, बागी सांसदों के विकास निधि को हरी झंडी
Eknath Shinde Allocates Development Fund Rebel MPs: शिवसेना में शामिल हुए 6 बागी सांसदों को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का बड़ा तोहफा, विकास कार्यों के लिए तुरंत फंड जारी करने के निर्देश।
- Written By: अनिल सिंह
बागी सांसदों को एकनाथ शिंदे का तोहफा
Eknath Shinde Development Funds: महाराष्ट्र की राजनीति में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के 6 लोकसभा सांसदों को अपने पाले में मिलाकर ‘ऑपरेशन टाइगर’ को सफलतापूर्वक अंजाम देने के बाद, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अब पूरी तरह एक्शन मोड में आ गए हैं। पार्टी बदलने वाले सांसदों द्वारा उठाए गए निर्वाचन क्षेत्रों के पिछड़ेपन और विकास निधि की कमी के मुद्दे पर तुरंत संज्ञान लेते हुए शिंदे ने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने शिवसेना में शामिल हुए इन सभी नव-निर्वाचित सांसदों को आश्वस्त किया है कि उनके क्षेत्रों के विकास के लिए तिजोरी का मुंह पूरी तरह खोल दिया जाएगा।
पार्टी में शामिल होने के उपलक्ष्य में आयोजित जनसभा और प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शिंदे ने साफ किया कि इन सांसदों के आने से केवल शिवसेना ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर एनडीए (NDA) गठबंधन की ताकत भी काफी बढ़ गई है।
सभी संवैधानिक प्रक्रियाएं पूरी
पत्रकारों के सवालों का खुलकर जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बेहद आत्मविश्वास के साथ कहा, “हमारा रिकॉर्ड रहा है कि हम जीवन में किसी भी अभियान या ऑपरेशन को कभी अधूरा नहीं छोड़ते हैं। सांसदों को साथ लाने का ‘ऑपरेशन टाइगर’ पूरी तरह से सफल और संपन्न हो चुका है। इससे जुड़ी सभी आवश्यक कानूनी और संवैधानिक प्रक्रियाएं भी सुचारू रूप से पूरी कर ली गई हैं।” शिंदे ने आगे बताया कि पार्टी में शामिल होने के बाद सभी 6 सांसद बेहद खुश और संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा, “मैं अभी-अभी दो सांसदों से व्यक्तिगत रूप से मिला हूं, वे अब अपनी मूल और असली शिवसेना में लौटकर गौरव महसूस कर रहे हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी का कबूलनामा, तीन बार की थी मारने की कोशिश
भंडारा में मानसून की एंट्री, बारिश से मिली राहत लेकिन किसानों की चिंता बरकरार
अकोला में भक्ति और उत्साह के साथ पहुंची संत गजानन महाराज की पालकी, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत
महाराष्ट्र में जल्द लागू होगी समान नागरिक संहिता! UCC पर विधानसभा में फडणवीस सरकार का बड़ा ऐलान
ये भी पढ़ें- ‘ये जो पब्लिक है ये सब जानती है…’, ऑपरेशन टाइगर पर क्या बोले छगन भुजबल, बताया NCP ऑपरेशन करेगी या नहीं?
शिवसेना की ताकत में भारी इजाफा
एकनाथ शिंदे ने अपनी बढ़ती विधायी ताकत का गणित समझाते हुए कहा कि अब संगठन का विस्तार और तेजी से होगा। उन्होंने कहा, “हमारे परिवार में इन 6 नए सांसदों का बेहद आक्रामक और भव्य स्वागत हुआ है। लोकसभा में पहले हमारे पास 7 सांसद थे, लेकिन अब इन 6 सांसदों के आने के बाद हमारी टीम और बड़ी होकर 13 पर पहुंच गई है। इसके अलावा हमारे पास 2 राज्यसभा सांसद भी हैं। इस नए और मजबूत समूह के आने से न केवल शिवसेना को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी, बल्कि इन सभी सांसदों के अपने-अपने विभागों और क्षेत्रों में तीव्र विकास देखने को मिलेगा।”
फंड प्रस्ताव लाने के तत्काल निर्देश जारी
बदले हुए सियासी घटनाक्रम के बीच बागी सांसदों के निर्वाचन क्षेत्रों को प्राथमिकता देते हुए शिंदे ने प्रशासनिक मशीनरी को तुरंत सक्रिय कर दिया है। शिंदे ने बताया, “आज ही बैठक के दौरान हमने कुछ प्रमुख विभागों के मंत्रियों और अधिकारियों को इन निर्वाचन क्षेत्रों के लिए विकास निधि और नए फंड प्रस्ताव तुरंत पटल पर लाने को कहा है। मैंने संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए हैं कि विकास कार्यों के लिए तत्काल प्रभाव से पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई जाए। चूंकि इन सांसदों का मुख्य एजेंडा अपने निर्वाचन क्षेत्र का विकास करना था, इसलिए हमने आज से ही उनके इस एजेंडे पर जमीनी काम शुरू कर दिया है। ये सभी अब ‘डबल इंजन’ की सरकार में शामिल हो चुके हैं, इसलिए इन्हें पैसों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।”
