-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Ed Assistant Director Sandeep Singh Yadav Arrested By Cbi
ED के सहायक निदेशक संदीप सिंह यादव रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, कोर्ट ने 14 अगस्त तक सीबीआई की हिरासत में भेजा
- Written By: आकाश मसने
मुंबई की एक विशेष अदालत ने शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सहायक निदेशक संदीप सिंह यादव को 14 अगस्त तक सीबीआई की हिरासत में भेज दिया। यादव को एक दिन पहले मुंबई के एक जौहरी से 20 लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

कॉन्सेंप्ट फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: मुंबई की एक विशेष अदालत ने शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सहायक निदेशक संदीप सिंह यादव को 14 अगस्त तक सीबीआई की हिरासत में भेज दिया। यादव को एक दिन पहले मुंबई के एक जौहरी से 20 लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। विशेष सीबीआई न्यायाधीश एस.पी. नाइक ने रिश्वत मामले में गिरफ्तार ईडी के सहायक निदेशक संदीप सिंह यादव को जांच एजेंसी की हिरासत में भेजने का आदेश दिया। सीबीआई का कहना है कि यादव ने जौहरी विपुल हरीश ठक्कर के बेटे को धनशोधन मामले में गिरफ्तार करने की धमकी देकर 25 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी।
सीबीआई से मिली जानकारी के अनुसार 4 अगस्त को ईडी ने ठक्कर के परिसरों पर छापेमारी की थी, जिसके बाद सहायक निदेशक यादव ने जौहरी विपुल ठक्कर को धमकी देकर 25 लाख रिश्वत की मांग की। लेकिन बातचीत के बाद 20 लाख देने की बात तय हुई। इसके बाद ठक्कर ने सीबीआई से शिकायत की। सीबीआई की प्राथमिकी में कहा गया है कि यादव ने और अन्य लोगों ने मिलकर ठक्कर के बेटे को गिरफ्तार न करने के बदले रिश्वत की मांग की थी।
सीबीआई की एफआईआर में क्या है?
सीबीआई की प्राथमिकी में कहा गया है कि ‘‘स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में शिकायत के सत्यापन से प्रथम दृष्टया पता चला कि प्रवर्तन निदेशालय मुख्यालय नई दिल्ली के सहायक निदेशक संदीप सिंह ने अज्ञात अन्य लोगों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता विपुल ठक्कर के बेटे निहार ठक्कर को गिरफ्तार न करने के लिए स्वयं तथा एक अन्य व्यक्ति के माध्यम से 20 लाख रुपए की रिश्वत प्राप्त करने के लिए आपराधिक षड्यंत्र रचा था।”
सम्बंधित ख़बरें
रिटायरमेंट के दिन ही IAS प्रदीप कुमार गिरफ्तार, 504 करोड़ के बैंक घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन
रेलवे की जमीन या व्यापारियों का हक? 40 दुकानों पर बेदखली का नोटिस; 250 परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट
राम मंदिर दान विवाद पर आचार्य प्रमोद कृष्णम का बड़ा बयान, CBI जांच की उठाई मांग
CBI Raid: मोदी सरकार की सोलर योजना पर भ्रष्टाचार का दाग, PNB मैनेजर 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
यह भी पढ़ें:- अमित शाह फिर करेंगे महाराष्ट्र का दौरा, सीट बंटवारे पर हो सकती है चर्चा
ईडी ने भी पीएमएलए के तहत किया मामला दर्ज
वहीं ईडी ने भी सहायक निदेशक संदीप सिंह के खिलाफ पीएमएलए, 2002 के तहत मामला दर्ज किया और उनके घर की तलाशी ली गई। अधिकारियों ने बताया कि ईडी और सीबीआई द्वारा उनके कार्यालय पर एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई सीबीआई की एफआईआर और संदीप सिंह की गिरफ्तारी के कारण की गई।
ईडी ने संदीप सिंह , सहायक निदेशक, ईडी के खिलाफ पीएमएलए, 2002 के तहत मामला दर्ज किया और उनके घर पर तलाशी अभियान चलाया। ईडी और सीबीआई द्वारा उनके कार्यालय पर एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई एफआईआर और सीबीआई द्वारा संदीप सिंह की गिरफ्तारी के परिणामस्वरूप हुई थी। — ED (@dir_ed) August 9, 2024
सीबीडीटी ने संदीप सिंह यादव को रंगे हाथ पकड़ा
सीबीआई के अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अधिकारी यादव को एजेंसी की मुंबई इकाई ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। इस मामले में सीबीआई ने यादव को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। शुक्रवार को सुनवाई के बाद अदालत ने प्राथमिकी और केस डायरी के अवलोकन के बाद कहा कि इस समय यह मानने के उचित आधार हैं कि “आरोप पुख्ता हैं”। विशेष सीबीआई न्यायाधीश एस.पी. नाइक ने ईडी के सहायक निदेशक संदीप सिंह यादव को 14 अगस्त तक जांच एजेंसी की हिरासत में भेज दिया।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Ed assistant director sandeep singh yadav arrested by cbi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














