-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amit Shah Will Visit Maharashtra Again Seat Sharing May Be Discussed
अमित शाह फिर करेंगे महाराष्ट्र का दौरा, सीट बंटवारे पर हो सकती है चर्चा
- Written By: आकाश मसने
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लगभग 100 दिन और शेष बचे हैं। इसी के साथ सियासी दलों और उनके गठबंधनों में सीटों के बंटवारे से पहले अनुकूल चुनाव क्षेत्रों की समीक्षा जोर पकड़ने लगी है। अमित शाह 16, 17 और 18 अगस्त को महाराष्ट्र में रहेंगे। इस दौरान वह महाराष्ट्र के सभी हिस्सों में आधा-आधा दिन गुजार कर विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

अमित शाह (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लगभग 100 दिन और शेष बचे हैं। इसी के साथ सियासी दलों और उनके गठबंधनों में सीटों के बंटवारे से पहले अनुकूल चुनाव क्षेत्रों की समीक्षा जोर पकड़ने लगी है। इसी बीच बीजेपी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद नंबर दो की हैसियत रखने वाले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक बार फिर से महाराष्ट्र दौरे पर आने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार अमित शाह 16, 17 और 18 अगस्त को महाराष्ट्र में रहेंगे। इस दौरान वह महाराष्ट्र के सभी हिस्सों में आधा-आधा दिन गुजार कर विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
लोकसभा चुनाव में महायुति को महाराष्ट्र में मिली हार के बाद खासकर बीजेपी पर दबाव बढ़ा है। इसके बावजूद बीजेपी अभी भी राज्य में कम से कम 150 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है। जबकि शिवसेना (शिंदे गुट) अपने स्ट्राइक रेट को बीजेपी से बेहतर बताकर 288 विधानसभा सीटों में 90 से अधिक सीटों पर दावा ठोंक रहा है तो वहीं एनसीपी (अजित पवार) भी शिंदे गुट के बराबर सीटों की मांग कर रहा है।
यह भी पढ़ें:- संजय राउत बोले- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए MVA करें सीएम के चेहरे का ऐलान
सम्बंधित ख़बरें
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
भाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
छाेटी पार्टियां भी मांग रही 10-10 सीटें
महाराष्ट्र में एनडीए गठबंधन के महादेव जानकर की राष्ट्रीय समाज पाटी, बच्च कडू की प्रहार जनशक्ति पार्टी व रामदास आठवले की रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) भी अपने लिए कम से कम 10-10 सीटों की मांग कर रही है। ऐसे में इस बार सीटों के बंटवारे में देरी जैसी लोकसभा वाली गलती से बचने के लिए बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व अभी से सक्रिय हो गया है। विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन के लिए शाह इस बार तीन दिनों तक महाराष्ट्र के दौरा पर रहेंगे। वह मुंबई, कोकण, विदर्भ, मराठवाडा, उत्तर महाराष्ट्र और पश्चिम महाराष्ट्र के पदाधिकारियों से मिलकर चर्चा करेंगे।
उद्धव-पवार को देंगे जवाब
एक महीने से भी कम समय में महाराष्ट्र में होने वाले अमित शाह के दूसरे दौरे से विपक्षी नेताओं के कान खड़े हो गए हैं। क्योंकि इससे 21 जुलाई को पुणे के बालेवाड़ी में बीजेपी के महाराष्ट्र प्रदेश के पदाधिकारियों को शाह ने संबोधित करने के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राकाम नेता शरद पवार पर जोरदार हमला बोला था। उन्होंने उद्धव को औरंगजेब फैन क्लब का मुखिया और शरद पवार को भ्रष्टाचारियों का सरदार बताया था। जिसके जवाब में उद्धव ने पुणे में जाकर शाह को अहमद शाह अब्दाली का सियासी उत्तराधिकारी बता दिया था तो वहीं पवार ने उन्हें तड़ीपार कह दिया था। अब शाह एक फिर महाराष्ट्र में आकर उद्धव और पवार को मुंहतोड़ जवाब दे सकते हैं।
Amit shah will visit maharashtra again seat sharing may be discussed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













