‘क्या सिर्फ चर्चा से मैं बुरा हो गया?’ रीलस्टार कहे जाने पर ओमराजे का छलका दर्द; फेल होगा ऑपरेशन टाइगर?
Omraje Nimbalkar News: धाराशिव के सांसद ओमराजे निंबालकर ने सोशल मीडिया पर हो रही अपनी आलोचनाओं और 'रीलस्टार' कहे जाने पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा, मैं ठाकरे का सम्मान करता हूं।
- Written By: गोरक्ष पोफली
ओमराजे निंबालकर और उद्धव ठाकरे (सोर्स: सोशल मीडिया)
Omraje Nimbalkar Reelstar Controversy: धाराशिव के सांसद ओमराजे निंबालकर ने पुणे से धाराशिव प्रस्थान करने से पहले पत्रकारों से बातचीत की और पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर हो रही अपनी आलोचनाओं पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने भावुक होते हुए सवाल किया कि क्या महज तीन दिनों की चर्चाओं के आधार पर वह बुरे इंसान बन गए हैं?
ओमराजे निंबालकर ने विशेष रूप से उन लोगों को आड़े हाथों लिया जो उन्हें सोशल मीडिया पर रीलस्टार कहकर चिढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा, जो लोग मुझे रीलस्टार कहकर नीचा दिखा रहे हैं, क्या वे यह भूल गए हैं कि कोई व्यक्ति सिर्फ रील्स बनाकर चुनाव नहीं जीतता? लोगों ने मेरे काम पर भरोसा करके मुझे वोट दिया है। उन्होंने आगे कहा कि अभी तक उन्होंने कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है, फिर भी उनके पूरे परिवार को निशाना बनाया जा रहा है और उनका अपमान किया जा रहा है, जो बेहद दुखद है।
पिता की हत्या और न्याय की लड़ाई
अपनी राजनीतिक यात्रा को याद करते हुए ओमराजे ने कहा कि उनके पिता की हत्या एक राजनीतिक साजिश थी और उन्होंने उसी दिन राजनीति में कदम रखा था। उन्होंने कहा कि 3 जून 2006 को उनके परिवार ने जो दर्द झेला था, वही पीड़ा उन्हें आज फिर महसूस हो रही है। अदालत के हालिया फैसले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वे न्याय के लिए मुंबई हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे, क्योंकि जो न्याय उनका परिवार मांग रहा था, वह अब तक नहीं मिल सका है।
सम्बंधित ख़बरें
उद्धव ठाकरे 27 जून को यवतमाल दौरे पर, संगठनात्मक समीक्षा और राजनीतिक रणनीति पर रहेगा फोकस
‘कामराज’ कैप्सूल और नकली एलोपैथिक दवाओं का खुलासा, कई राज्यों तक फैला था नेटवर्क
Chandrapur Wildlife Update: करीब 6 दिन पहले हुई बाघ की मौत! पोंभुर्णा के जंगल में दुर्गंध के बाद सर्च ऑपरेशन
Mega Block: एलटीटी पर 56 घंटे का मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें ठाणे तक सीमित; यात्रियों को सलाह
चुनाव चिन्ह ‘मशाल’ और हार का विश्लेषण
सांसद आमराजे निंबालकर ने स्थानीय निकाय चुनावों के परिणामों पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने सवाल उठाया कि उनके लोकसभा क्षेत्र में एक भी पंचायत समिति या नगर पालिका मशाल चिन्ह पर क्यों नहीं जीत सकी? उन्होंने कहा, मैं, कैलाश पाटिल और हमारे अन्य सहयोगी 24 घंटे जनता के लिए काम करते हैं। हमारे कार्यकर्ता अपराधी या ड्रग डीलर नहीं हैं, फिर भी हमें हार का सामना क्यों करना पड़ा? मुझे इसी कारण की तलाश करनी है।
यह भी पढ़ें: मुंबई के जुहू बीच पर ‘योगा ऑन द बीच’, सीएम फडणवीस बोले योग है भारत की गौरवशाली विरासत
भविष्य का फैसला
ठाकरे परिवार के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि वे उनके खिलाफ कभी कुछ नहीं बोलेंगे। उन्होंने बताया कि वे धाराशिव के गोवर्धनवाडी में अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और उनके साथ चर्चा करने के बाद ही कोई बड़ा निर्णय लेंगे। फिलहाल, एकनाथ शिंदे की शिवसेना भी ओमराजे को लेकर काफी आशावादी नजर आ रही है।
