शिवाजी महाराज के नाम पर फडणवीस ने गुमराह किया, सपकाल ने की माफी की मांग
Shivajinagar Metro Station: हर्षवर्धन सपकाल ने आरोप लगाया कि फडणवीस ने शिवाजीनगर मेट्रो स्टेशन को लेकर झूठ बोलकर जनता को गुमराह किया और धार्मिक तनाव पैदा करने की कोशिश की।
- Written By: अर्पित शुक्ला
शिवाजी महाराज के नाम परफडणवीस ने गुमराह किया, सपकाल ने की माफी की मांग
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने सोमवार को कहा कि बेंगलुरु के मेट्रो स्टेशन के नाम को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने झूठ बोलकर जनता को गुमराह किया है। इससे उच्चशिक्षित फडणवीस की अज्ञानता उजागर हुई है। वास्तव में शिवाजी नगर एक इलाके का नाम है और उस क्षेत्र में दो मेट्रो स्टेशन हैं। नाम बदलने का कोई प्रस्ताव नहीं है, लेकिन शिवाजी महाराज के नाम पर फडणवीस ने बिना जानकारी लिए अपनी आदत के अनुसार झूठ बोलकर गुमराह किया।
इसके लिए उन्हें जनता से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि असल में भाजपा परिवार ने ही लगातार छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान किया है।
धार्मिक तनाव पैदा करने की कोशिश
सावरकर ने महाराज के बारे में क्या लिखा है, यह भी फडणवीस को पढ़ना चाहिए। खास बात यह है कि जिस शिवाजीनगर को लेकर विवाद खड़ा किया गया, वहां मुस्लिम और अनुसूचित जाति बहुल जनता रहती है। उन्होंने कभी भी इस नाम का विरोध नहीं किया और न ही नाम बदलने की मांग की। लेकिन फडणवीस जानबूझकर झूठ बोलकर धार्मिक तनाव पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘क्या पानसरे की हत्या में शामिल थे संजय गायकवाड़?’; विवादित ऑडियो के बाद हर्षवर्धन सपकाल ने की जांच की मांग
वर्षा गायकवाड़ ने अमित शाह और फडणवीस से मांगा इस्तीफा, अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ पर सियासी हमला
महाराष्ट्र में धर्मांतरण विरोधी कानून बनना तय, विधान परिषद में पेश हुआ विधेयक
नागपुर: गैस सिलेंडर किल्लत पर सीएम का पलटवार, कांग्रेस पर अफवाह फैलाकर पैनिक पैदा करने का आरोप
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में कुदरत का कहर…सेना ने संभाला मोर्चा, मौत के साये में लोग! VIDEO में देखें भयावह मंजर
अशोक चव्हाण जैसा ‘वनवास’ सभी को मिले..
सपकाल ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के वनवास वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अशोक चव्हाण को विधायक, सांसद, मंत्री, दो बार मुख्यमंत्री, प्रदेशाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद कांग्रेस पार्टी ने दिए। उनके पिता शंकरराव चव्हाण को भी मंत्री, दो बार मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री जैसे बड़े पद मिले। ऐसा ‘वनवास’ तो सभी को मिलना चाहिए। यही कार्यकर्ताओं की भावना है।
