विकसित महाराष्ट्र 2047 विजन डॉक्यूमेंट: महायुति सरकार ने तय किया 22 साल का रोडमैप
Maharashtra Development Roadmap: विजन-2047 समीक्षा बैठक में CM फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र को विकसित राज्य बनाने के लिए अगले 5 साल लगातार तेज काम जरूरी है। विजन डॉक्यूमेंट प्रगति का आधार बनेगा।
- Written By: आकाश मसने
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री अजित पवार व एकनाथ शिंदे (सोर्स: सोशल मीडिया)
Developed Maharashtra 2047 Vision Document: विकसित महाराष्ट्र विजन-2047 की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि वर्ष 2047 तक महाराष्ट्र को विकसित राज्य बनाने की दिशा में हम लोग तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन अब हमें और भी कड़ी मेहनत करनी होगी। योजनाओं को कागजों से उतारकर प्रत्यक्ष साकार करना होगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस काम में उनकी बड़ी भूमिका है। हमारा रोडमैप बनकर तैयार है, बस उस पर आगे बढ़ना है।
मुख्यमंत्री के सामने बैठक में जलसंपदा, ऊर्जा, उच्च व तकनीकी शिक्षा, स्कूल शिक्षा, कौशल विकास, सामाजिक न्याय, उद्योग, सेवा, सूचना प्रौद्योगिकी, वित्त, स्वास्थ्य एवं पर्यटन सहित जैसे अन्य विभागों का प्रस्तुतीकरण किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार विजन डॉक्यूमेंट 2047 को देखते हुए काम कर रही है।
5 साल तक लगातार करना होगा काम
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह डीप थिंकिंग का प्रमाण हैं। हम सही रास्ते पर हैं। अगले 22 साल के लिए एक रोडमैप तैयार हो रहा है। विजन का मतलब दिशा होता है, हमारे लक्ष्यों और दिशा का स्पष्ट होना आवश्यक है। उन्होंने आगे कहा कि यह सिर्फ कागजी योजना नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसे वास्तविकता में उतारने के लिए पूरी क्षमता लगानी होगी। 5 साल तक इस विजन पर लगातार काम किया, तो 2047 तक विकसित महाराष्ट्र का सपना पूरा हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग का कायाकल्प: नासिक सिंहस्थ कुंभ से पहले 90% काम होगा पूरा, CM फडणवीस ने की समीक्षा
ऑपरेशन टाइगर को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रताप जाधव को बड़ा दावा! बताया कब होगा पूरा, उद्धव गुट में मचा हड़कंप
पुणे में CM फडणवीस के आदेश के बाद भी PMRDA में UDCPR अटकी, नगर विकास विभाग की चुप्पी से विकास ठप
‘ऑपरेशन टाइगर की बात करने वालों का अमित शाह ने 100 बार किया ऑपरेशन’, संजय राउत का एकनाथ शिंदे पर तीखा हमला
यह भी पढ़ें:- Navbharat Research: डेयरिंग से डिलीवरी तक, CM फडणवीस के कामों पर 67% लोगों को भरोसा, जानें कारण
अंतिम व्यक्ति तक लाभपहुंचाने का रोडमैप
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि विजन डॉक्यूमेंट बताता है कि 22 साल बाद महाराष्ट्र कैसा होगा। यह जनता की उम्मीदों को पूरा करने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का रोडमैप है। बैठक में विश्वास जताया गया कि यह डॉक्यूमेंट केवल योजना नहीं, बल्कि राज्य की आर्थिक, सामाजिक और औद्योगिक प्रगति को तेज करने का असली आधार बनेगा।
