- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Demolition Of Parshvanath Digambar Jain Temple Jain Community Grand Rally Tomorrow
पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर तोड़ने पर भड़का जैन समाज, मचा बवाल, BMC की तानाशाही पर गुस्साई जनता कल निकालेगी भव्य मोर्चा
- Written By: प्रिया जैस
Mumbai News: मुंबई के विले पार्ले पूर्व कांबलीवाड़ी में स्थित 35 साल पुराने पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर तोड़ने जाने पर जैन समाज भड़क गया हैं। बीएमसी की तानाशाही कार्रवाई से त्रस्त जैन समाज कल मोर्चा निकालने वाली है।

जैन मंदिर तोड़ा (सौजन्य-नवभारत)
मुंबई: मुंबई के विले पार्ले पूर्व कांबलीवाड़ी में स्थित 35 साल पुराने पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर तोड़ने जाने पर जैन समाज भड़क गया हैं। मंदिर में तोड़क कार्रवाई के खिलाफ आज यानी शनिवार को 9:30 बजे अहिंसक रैली निकाली जाएगी। रैली में महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढा, विधायक पराग अलवाणी सहित जैन समाज के संत और भारी संख्या में लोग शामिल होंगे।
बीएमसी की तानाशाही कार्रवाई को लेकर जैन समाज में काफी आक्रोश फैल गया है और लोगों ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की हैं। खास बात यह है कि महराष्ट्र में बीजेपी की अगुवाई में बनी सरकार काम कर रही है। वहीं बीएमसी का कार्यकाल खत्म हो जाने के बाद अब सरकार के अधीन प्रशासन का जिम्मा है। इस वजह से विपक्ष भी निशाना साध रहा हैं।
कोर्ट में सुनवाई से पहले मंदिर को तोड़ा
मंदिर विवाद को लेकर जैन समाज ने बीएमसी नोटिस के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिस पर गुरुवार को सुनवाई होने वाली थी, लेकिन उससे पहले बुधवार की सुबह बीएमसी का तोड़कदस्ता वहां पहुंच गया। लोगों की काफी मिन्नतों के बावजूद मंदिर को ध्वस्त कर दिया। इस वजह से भी जैन समाज में काफी आक्रोश है। उनका कहना है कि कोर्ट के फैसले के बाद ही बीएमसी प्रशासन को कोई एक्शन लेना चाहिए था।
सम्बंधित ख़बरें
अहिल्यानगर, सोलापुर और परभणी MLC चुनाव में उम्मीदवारों को लेकर सस्पेंस बरकरार
संकट में पवना नदी, पिंपरी-चिंचवड़ में बाढ़ का डर और बढ़ता प्रदूषण, प्रशासन आखिर कब जागेगा?
महंगाई के विरोध में शरद पवार गुट ने सड़क पर जलाया चूल्हा, रोहित पवार व जितेंद्र आव्हाड समेत कई नेता हिरासत में
Amravati News: विदर्भ की पंढरी कौंडण्यपुर में भक्ति का महासंगम, भागवत कथा-कीर्तन और दीपोत्सव बने आकर्षण
सपा अध्यक्ष यादव ने साधा निशाना
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व सांसद अखिलेश यादव ने मुंबई में जैन समाज के मंदिर को तोड़े जाने पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि आज के समय में देश में अल्पसंख्यक होना एक अभिशाप बनता जा रहा है। जैन समुदाय में वर्तमान में व्याप्त भय, असुरक्षा और अनिश्चितता अत्यंत चिंताजनक है तथा इसने विश्वव्यापी ध्यान और निंदा आकर्षित की है। यादव ने भाजपा सरकारों पर पूरे भारत में शांतिपूर्ण जैन समुदाय को व्यवस्थित रूप से निशाना बनाने का आरोप लगाया।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
उन्होंने मध्य प्रदेश के सिंगोली में जैन साधुओं पर हुए हिंसक हमले, जबलपुर से लीक हुए एक ऑडियो क्लिप, जिसमें कथित तौर पर भाजपा सदस्यों द्वारा जैनियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी और मुंबई में एक जैन मंदिर में तोड़फोड़ की घटना का उल्लेख किया, जहां कथित तौर पर पवित्र मूर्तियों, धर्मग्रंथों और धार्मिक पुस्तकों का अनादर किया गया है
Demolition of parshvanath digambar jain temple jain community grand rally tomorrow
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Vicky Kaushal Troll: ‘आलोचना से सीखना चाहिए’, शादी वाले वायरल जोक पर तीन महीने बाद बोले विक्की कौशल
Jun 03, 2026 | 04:30 PMहर घटना के बाद ‘अवैध’ करार, लोगों की मौत से पहले कहां रहते जिम्मेदार? दिल्ली अग्निकांड के बाद उठ रहे सवाल
Jun 03, 2026 | 04:24 PMचुनावी वादे और खोखले आश्वासन: पवना बांध विस्थापितों का आक्रोश चरम पर, प्रशासन की सुस्ती पड़ रही भारी
Jun 03, 2026 | 04:21 PMअहिल्यानगर, सोलापुर और परभणी MLC चुनाव में उम्मीदवारों को लेकर सस्पेंस बरकरार
Jun 03, 2026 | 04:06 PMAnaemia In Women: महिलाओं में क्यों होती है खून की कमी? जानिए लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
Jun 03, 2026 | 04:03 PM6 जून के आंदोलन से पहले CJP की बड़ी तैयारी, नियुक्त किए 3 नए प्रवक्ता, खोजी पत्रकार सौरभ दास को अहम जिम्मेदारी
Jun 03, 2026 | 03:58 PMसंकट में पवना नदी, पिंपरी-चिंचवड़ में बाढ़ का डर और बढ़ता प्रदूषण, प्रशासन आखिर कब जागेगा?
Jun 03, 2026 | 03:52 PMवीडियो गैलरी

दिल्ली के मालवीय नगर में मौत का तांडव: होटल में आग लगने से 21 की मौत, जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूदे लोग
Jun 03, 2026 | 02:28 PM
वाराणसी में 200 साल पुरानी मस्जिद पर चला बुलडोजर, रेलवे की कार्रवाई पर उठे सवाल, क्यों हुआ एक्शन? देखें VIDEO
Jun 03, 2026 | 01:38 PM
पासिंग ऑउट परेड में घुटनों के बल खूबसूरत प्रेमिका को किया प्रपोज, जवान का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
Jun 02, 2026 | 11:37 PM
मोदी के ‘सिंघम’ अन्नामलाई ने की बगावत? वो 5 बड़े कारण जिसने दिल्ली से चेन्नई तक मचाया हड़कंप- VIDEO
Jun 02, 2026 | 11:21 PM
पहली बार किसी भारतीय क्रिकेटर पर होने जा रही है ऐसी अनोखी रिसर्च! IIM इंदौर की रिसर्च में खुलेगा राज- VIDEO
Jun 02, 2026 | 09:02 PM
दिल्ली में बड़ा हादसा: एक धमाका और मलबे के ढेर में तब्दील हो गई पूरी बिल्डिंग, देखें VIDEO
Jun 02, 2026 | 08:47 PM












