-
बुध, 1 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Delay In Mira Bhayander Naigaon Bridge Project Stops Development Of Panju Village
Mumbai: पांजू टापू के लोगों की जिंदगी ‘मौत की पटरी’ पर, पुल निर्माण अटका टेंडर में
- Written By: अपूर्वा नायक
Mira-Bhyandar के पास समुद्र में बसे पांजू टापू के 3,500 ग्रामीण रोज रेलवे पटरी पर जान जोखिम में डालकर सफर करते हैं।पुल परियोजना टेंडर में फंसी है और अब तक कई लोग इस "मौत के रास्ते" पर मारे जा चुके है।

पांजु टापू (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai News In Hindi: भाईंदर और नायगांव के बीच समुद्र में बसा छोटा-सा पांजू टापू तक पहुंचने के लिए न कोई सड़क है न कोई पुल, केवल पानी और रेल की पटरी ही गांव को दुनिया से जोड़ते हैं, लेकिन यही रास्ता आज वहां के लोगों के लिए मौत का पुल बन चुका है।
भाईंदर और नायगांव के बीच इस टापू की आबादी 3500 से अधिक है। मीरा-भाईंदर से नायगांव मेट्रो और परिवहन पुल परियोजना के टेंडर में देरी ने पांजू टापू के ग्रामीणों का बरसों पुराना पुल का सपना चकनाचूर कर दिया है। प्रति दिन पांजू के लगभग 3,500 लोग जीवन का जोखिम उठाकर रेलवे पुल की पटरियों पर पैदल चलते हैं।
नीचे समुद्र की लहरें टकराती हैं, ऊपर से तेज रफ्तार ट्रेनें गुजरती हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, अब तक 5 से 6 लोगों की मौतें इसी पुल पर हो चुकी हैं। हाल ही में गांव के 25 वर्षीय संजय भोईर की मौत ने फिर से इस मुद्दे को सुर्खियों में ला दिया है। संजय पुल पर टहल रहा था, तभी चलती लोकल से एक यात्री ने बैग फेंक दिया। जिसकी चोट से संजय की मौके पर ही मौत हुई थी।
सम्बंधित ख़बरें
4 मर्डर करके आया हूं… अगला नंबर तुम्हारा है, पनवेल-CSMT लोकल में नशेड़ी का तांडव, देखें वायरल VIDEO
चेंबूर स्कूल बस हादसे में BMC की बड़ी गाज; सब-इंजीनियर सस्पेंड, विभागीय जांच और कड़े एक्शन के आदेश
‘हम दो हमारे दो का बोर्ड लगाएं उद्धव ठाकरे…’ सचिन अहीर के शिंदेसेना में जाने पर राम कदम का जबरदस्त वार
शिंदे के संपर्क में हैं ठाकरे के 13 विधायक… शिवसेना विधायक के ऑपरेशन टाइगर 3 के दावे से उद्धव गुट में टेंशन
रो-रो सेवा के लाभ से भी वंचित
भाईंदर से वसई किले तक शुरू हुए रो-रो सेवा का लाभ भी पांजू टापू के ग्रामीणों को नहीं मिलता है। भाईंदर जेट्टी से वसई किले तक जाने के रास्ते में पांजू गांव दाहिने तरफ छूट जाता है। गांव के पूर्व सरपंच विलास भोईर ने बताया कि पाजू गांव में भी जेट्टी का निर्माण किया गया है, लेकिन रो-रो सेवा से भी ग्रामीण अब तक बंचित हैं।
नाव या पटरी, बस यही दो रास्ते
पाजू गांव तक पहुंचने का एकमात्र सुरक्षित साधन नाव है गांव से भाईंदर या नायगाव स्टेशन पहुंचने के लिए 4-5 मिनट की नाव यात्रा करनी पड़ती है, लेकिन नाव सेवा सीमित है और कई बार खराब मौसम या ज्वार-भाटा के दौरान यह सेवा ठप पड़ जाती है, ऐसे में ग्रामीणों के पास रेलवे पुल की पटरी पर पैदल चलने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता। यह सफर आधे घंटे तक चलता है, जिसमें हर कदम मौत से मुकाबला होता है।
लाल फीताशाही में फंसी परियोजना
मीरा-भाईंदर से नायगाव मेट्रो रेल और सड़क पुल परियोजना, कभी इस इलाके के लिए उम्मीद की किरण बनी थी, योजना के मुताबिक यह पुल बांजू गांव से होकर गुजरने वाला था, जिससे गांव सीधा शहर से जुड़ जाता, लेकिन परियोजना लाल फीताशाही में फंस गई।
ये भी पढ़ें :- जुहू से पवई तक छठ पूजा का उल्लास, CM Devendra Fadnavis और DCM Shinde ने लिया हिस्सा
जब विकास की राहें अधूरी रह जाएं
पांजू टापू की यह कहानी सिर्फ एक पुल की नहीं, बल्कि सिस्टम की संवेदनहीनता की दास्तान है, जहां शहरों में मेट्रो और तटीय सड़कों की चमक है, वहीं कुछ ही किलोमीटर दूर लोग जीवित रहने के लिए जान दांव पर लगा रहे हैं। जब तक यह पुल नहीं बनेगा, पांजू के ग्रामीण हर दिन मौत की पटरी पर चलने को मजबूर रहेंगे, क्योंकि उनके लिए अब तक विकास का रास्ता सिर्फ टेंडर में देरी” का शिकार है। सरकारों की अनदेखी से गहराता गुस्सा स्थानीय लोगों का कहना है कि केंद्र और राज्य सरकारें दोनों इस समस्या को नजरअंदाज कर रही हैं। गांव वालों ने कई बार प्रशासन से पुल बनाने की मांग की, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
Delay in mira bhayander naigaon bridge project stops development of panju village
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMअब 20 बार गलत PIN डालना पड़ेगा भारी, Google का नया सिक्योरिटी फीचर बढ़ाएगा सुरक्षा
Jul 01, 2026 | 11:02 PMपुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PMवाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM4 मर्डर करके आया हूं… अगला नंबर तुम्हारा है, पनवेल-CSMT लोकल में नशेड़ी का तांडव, देखें वायरल VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:38 PMमुरैना में प्रेमी बना कसाई, शादी का दवाब बनाने पर नाबालिग प्रेमिका को उतारा मौत के घाट; ऐसे खुला राज
Jul 01, 2026 | 10:38 PMAtiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PMवीडियो गैलरी

‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM
अखिलेश यादव का जन्मदिन और ‘श्रीकृष्ण’ अवतार! हाथ में संविधान ने गरमाई यूपी की राजनीति; देखें वीडियो
Jul 01, 2026 | 02:07 PM
1 जुलाई से लागू 6 बड़े बदलाव! पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 हुआ सस्ता, ITR फाइलिंग और क्रेडिट कार्ड यूजर्स को लगा झटका
Jul 01, 2026 | 11:21 AM
BJP नेता को जड़ा थप्पड़! IAS रिंकू सिंह राही पर बड़ा एक्शन, 5 सदस्यीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 11:03 PM













