-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Chhath Festival Celebrated With Full Joy And Devotion In Mumbai
जुहू से पवई तक छठ पूजा का उल्लास, CM Devendra Fadnavis और DCM Shinde ने लिया हिस्सा
- Written By: अपूर्वा नायक
Mumbai: बारिश के बावजूद मुंबई में छठ पर्व की आस्था चरम पर रही। जुहू चौपाटी और पवई झील सहित कई घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने सूर्य देव को अर्घ्य दिया। CM Fadnavis भी इसमें शामिल रहे।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस छठ पूजा में हुए शामिल (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai News In Hindi: बारिश के बावजूद भी सोमवार शाम को छठ व्रतियों ने बड़ी संख्या में घाटों पर पहुंचकर अपनी आस्था और भक्ति का परिचय दिया। बारिश के बावजूद भी भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ है।
व्रतियों के समर्पण और जोश में कोई कमी देखने को नहीं मिली। मुंबई का सबसे बड़ा छठ समारोह जुहू चौपाटी पर आयोजित किया गया था, जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु सूर्य देव की पूजा करने के लिए एकत्रित हुए। शहर के विभिन्न हिस्सों में व्रतियों ने डूबते हुए सूर्य को अध्यं देकर छठी मैया की पूजा-अर्चना की।
वैसे इस साल पूरे मुंबई में बीजेपी ने 60 से अधिक जगहों पर बड़े पैमाने पर छठ पर्व का आयोजन किया है, लेकिन सबसे ज्यादा भीड़ जुहू चौपाटी पर एकत्रित हुई। प्रशासन ने जुहू बीच पर छठ पूजा के लिए खास तैयारियां की थी।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा के 281 NHM संविदा कर्मचारियों को बड़ी राहत, 10 साल सेवा वालों का होगा समायोजन
महाराष्ट्र विधानसभा में CM फडणवीस का बड़ा एलान, जबरन धर्मांतरण विरोधी कानून जल्द, बाल अपराध की उम्र 16 वर्ष
महाराष्ट्र में लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर सख्त कार्रवाई, फडणवीस बोले-जल्द बनेगी पुलिस की स्पेशल टीम
महाराष्ट्र में बाल अपराधियों की आयु सीमा 16 वर्ष करने का प्रस्ताव,गंभीर अपराधों पर सख्ती की तैयारी
मलाड में स्थित समुद्र तट भी श्रद्धालुओं से भरा रहा, जो यहां छठ पूजा के लिए आए थे। इसी प्रकार पवई झील भी छठ पूजा के लिए एक प्रमुख घाट बनाया गया था, जहां बड़ी संख्या में वतियों ने पूजा-अर्चना की। इसके अलावा, दादर चौपाटी, वसोवा बीच और कई अन्य घाटों पर भी श्रद्धालु भारी संख्या में मौजूद रहे।
जुहू तट पर छठ उत्सव महासंघ के अध्यक्ष मोहन मिश्र के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच छठ महोत्सव आयोजित किया गया। मां छठी मैया का दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जुहू बीच पहुंचे। उन्होंने कहा कि मुंबई की जुहू चौपाटी पर बहुत बड़े पैमाने पर हमारी माताएं-बहने और भाई छठी मईया की पूजा करने के लिए और भगवान सूर्य देव को अर्घ्य देने के लिए आते हैं। मैं उनके दर्शन करने के लिए यहां आया हूं, देश के सभी छठ व्रतियों को मैं छठ पर्व की शुभकामनाएं देता हूं।
ये भी पढ़ें :- Mumbai: ‘इंडिया मैरीटाइम वीक 2025’ में बोले फडणवीस, वाढवण बंदरगाह बनेगा विश्व के शीर्ष 10 पोर्ट में
निरुपम के छठ पूजा में पहुंचे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
बिहारी फ्रंट के संयोजक एवं शिवसेना (शिंदे गुट) के प्रवक्ता संजय निरुपम के नेतृत्व में जुहू बीच स्थित होटल पामग्रोव्ह के पीछे छठ पूजा आयोजित किया। निरुपम अपने परिजनों से साथ छठ मैया की पूजा-अर्चना किया। मैथिली व भोजपुरी छठ गीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उत्तर भारतीयों से संवाद साधने के लिए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंद प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। छठ पूजा में बिहार की गायिका अनु दुबे और राधा श्रीवास्तव में छठ मैया की गीतों पर समां बांध दिया। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी अंजय श्रीवास्तव, एनके सिंह, कमलेश झा, अवनिंद आशुतोष, संतोष कुमार झा सहित हजारों छठ मैया के व्रती उपस्थित रहे।
Chhath festival celebrated with full joy and devotion in mumbai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














