- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Dabbawala Association Demanded Luggage Compartment In Mono And Metro Trains
डब्बावाला एसोसिएशन ने MMRDA से की बड़ी मांग, बोले- लोकल की तरह मोनो और मेट्रो ट्रेन में हो लगेज डिब्बा
- Written By: आकाश मसने
लोकल ट्रेनों में तो लगेज का डिब्बा दिया हुआ है। इस वजह से डिब्बे वालों को काफी सहूलियत होती है। डिब्बे वालों ने यह मांग की है कि लोकल ट्रेनों की तरह मोनो और मेट्रो में भी लगेज डिब्बा दिया जाए, ताकि डिब्बे वालों को भी इसका फायदा मिल सके।

डिजाइन फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: मुंबई की आबादी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। लोकल ट्रेनों के भीड़ की तस्वीर किसी से नहीं छिपी है। इसी भीड़ को नियंत्रित करने के दृष्टिकोण से मुंबई में मोनो लाई गई थी, जिसके बाद अब मेट्रो का जाल बिछाया जा रहा है। वर्तमान में मुंबई में 3 और नवी मुंबई में एक मेट्रो लाइन चल रही है। मेट्रो में लोगों के लिए कई आरामदायक व्यवस्था दी गई है। लेकिन मुंबई के डब्बे वालों का मानना है कि मुंबई सिर्फ कॉर्पोरेट लोगों की ही नहीं है, बल्कि आम इंसान और डिब्बे वालों की भी है, जो लोगों तक खाना पहुंचाते है।
लोकल ट्रेनों में तो लगेज का डिब्बा दिया हुआ है। इस वजह से डिब्बे वालों को काफी सहूलियत होती है। लेकिन मुंबई की मोनो और मेट्रो में यह व्यवस्था नहीं दी गई है। डिब्बे वालों ने यह मांग की है कि लोकल ट्रेनों की तरह मोनो और मेट्रो में भी लगेज डिब्बा दिया जाए, ताकि डिब्बे वालों को भी इसका फायदा मिल सके।
यह भी पढ़ें:- मुंबई में गरजे ओम प्रकाश राजभर, उत्तर भारतीयों को सम्मान दिलाने की भरी हुंकार
सम्बंधित ख़बरें
भोपाल ATS की बड़ी कार्रवाई, काजी कैंप से दबोचा गया संदिग्ध जिहादी; जानें क्या है पाकिस्तान कनेक्शन
Dwidwadash Rajyog 2026: 13 जून को बन रहा है चमत्कारी द्विद्वादश राजयोग, इन राशि के जातकों पर बरसेगा धन
ढाका में भगवान राम की विशाल प्रतिमा पर लगी रोक, धार्मिक स्वतंत्रता पर छिड़ी जंग; बांग्लादेश सरकार पर उठे सवाल
छत्रपति संभाजीनगर में कार की शिशा तोड़कर 20 लाख रुपये से भरा बैग उड़ाया,स्पोर्ट्स बाइक से फरार हुए दो बदमाश
मुंबई डब्बावाला एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष तालेकर ने एमएमआरडीए कमिश्नर को लिखे पत्र में कहा कि ”हमारे साहब लोग मोनो और मेट्रो से ऑफिस जा सकते हैं, लेकिन हम उनका टिफ़िन मोनो या मेट्रो से ऑफिस नहीं ले जा सकते। वर्तमान में बीकेसी से आरे तक चलने वाली अंडरग्राउंड मेट्रो 3 का काम पूरा हो चुका है। जल्द ही उद्घाटन किया जाएगा। इसलिए यह मांग की गई है कि या तो डिब्बे वालों को थोड़ा- बहुत सामान ले जाने की अनुमति दी जा या फिर लगेज डिब्बा लगाया जाए।”
क्या है डब्बावाला एसोशिएशन
इस सेवा की शुरुआत ब्रिटिश राज के दौरान 1890 के दशक में एक ज़रूरत के तौर पर हुई थी। जो लोग अपने घर से दूर काम करने जाते थे इसके उन्हें सुबह ही घर से निकल जाना पड़ता था ऐसे में सुबह खाना नहीं बना तो वह घर का खाना नहीं खा पाते थे। इस समस्या को दूर करने के लिए डब्बावाला सेवा शुरू की गई।
यह भी पढ़ें:- बदलापुर घटना के बाद जागी महाराष्ट्र सरकार, सुरक्षा के लिए ये कदम उठाने दिया एक माह का अल्टीमेटम
कैसे काम करते है डब्बावाले
डब्बावाला एसोशिएशन के कर्मचारी आपके घर से घर बना खाने का टिफिन आपके ऑफिस या काम करने वाली जगह पर पहुंचाते है। डब्बावाले पूरे मुंबई में 3 घंटे में खाना पहुंचाते हैं। इस अवधारणा का उपयोग करते हुए डब्बावालों ने आपके पार्सल को उसी दिन पहुंचाने के लिए नई तकनीकों का उपयोग करते हुए नया ऐप “पेपर्स और पार्सल” शुरू किया है।
Dabbawala association demanded luggage compartment in mono and metro trains
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल ATS की बड़ी कार्रवाई, काजी कैंप से दबोचा गया संदिग्ध जिहादी; जानें क्या है पाकिस्तान कनेक्शन
Jun 12, 2026 | 08:46 PMDwidwadash Rajyog 2026: 13 जून को बन रहा है चमत्कारी द्विद्वादश राजयोग, इन राशि के जातकों पर बरसेगा धन
Jun 12, 2026 | 08:29 PMढाका में भगवान राम की विशाल प्रतिमा पर लगी रोक, धार्मिक स्वतंत्रता पर छिड़ी जंग; बांग्लादेश सरकार पर उठे सवाल
Jun 12, 2026 | 08:25 PMछत्रपति संभाजीनगर में कार की शिशा तोड़कर 20 लाख रुपये से भरा बैग उड़ाया,स्पोर्ट्स बाइक से फरार हुए दो बदमाश
Jun 12, 2026 | 08:18 PMवोट चोरी के बाद अब सबूत मिटाने की साजिश? बंगाल में 4000 EVM खाक होने पर विजय वडेट्टीवार का भाजपा पर बड़ा हमला
Jun 12, 2026 | 08:16 PMदुनियाभर में फेसबुक और इंस्टाग्राम ठप, लाखों यूजर्स को हो रही परेशानी, क्या है वजह?
Jun 12, 2026 | 08:08 PMखुद को कुंवारा बताकर विदिशा के युवक ने भोपाल में रचाया ढोंग, आदिवासी युवती से बनाए संबंध; आरोपी गिरफ्तार
Jun 12, 2026 | 08:02 PMवीडियो गैलरी

काशी में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, दालमंडी के व्यापारियों में मचा हड़कंप; एक साथ जमींदोज हुए कई मकान- VIDEO
Jun 11, 2026 | 09:17 PM
80% मुस्लिम कारीगर बनाते हैं कान्हा के कपड़े, ईद हो या जन्माष्टमी; एक साथ मनाते हैं त्योहार, VIDEO वायरल
Jun 11, 2026 | 09:05 PM
POK में जनता का फूटा गुस्सा, 1 करोड़ के इनामी युवा नेता सरदार अमन खान ने उड़ाई सेना की नींद, देखें VIDEO
Jun 11, 2026 | 08:52 PM
हर चुनाव में कैसे बाजी मारती है बीजेपी? पंकज चौधरी ने बताया पार्टी की सफलता का राज- VIDEO
Jun 10, 2026 | 11:05 PM
राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, अधिकारी ने छुए पैर, अयोध्या के लाल की शहादत की कहानी सुन रो पड़ा देश- VIDEO
Jun 10, 2026 | 10:53 PM
Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट दौड़ी कांग्रेस, क्या मिलेगी राहत?
Jun 10, 2026 | 10:38 PM










