- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Csmt Solapur Vande Bharat Schedule Most Popular Train Passenger Record
मुंबई-सोलापुर वंदे भारत बनी फेवरेट, 8 महीनों में बना यात्रियों का रिकॉर्ड! जानें क्या है टाइमिंग
Vande Bharat Express: CSMT-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस यात्रियों की पहली पसंद बन गई है। 8 महीनों में 5.83 लाख यात्रियों ने सफर किया, जिससे यह सबसे अधिक लोकप्रिय वंदे भारत ट्रेन साबित हुई।
- Written By: आकाश मसने

वंदे भारत एक्सप्रेस (सोर्स: सोशल मीडिया)
CSMT Solapur Vande Bharat Express: मध्य रेलवे मार्ग पर छत्रपति शिवाजी टर्मिनस मुंबई से सोलापुर चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस यात्रियों की सबसे अधिक पसंदीदा ट्रेन बन गई है। अप्रैल से नवंबर तक बीते 8 महीनों में कुल 5 लाख 83 हजार यात्रियों ने सीएसएमटी-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस से यात्रा की है। इसके बाद मुंबई-शिर्डी वंदे भारत एक्सप्रेस दूसरे स्थान पर रही, जिसमें 4 लाख 5 हजार 484 यात्रियों ने सफर किया।
भारतीय रेलवे ने तेज रफ्तार के साथ यात्रियों को आधुनिक और आरामदायक यात्रा का अनुभव देने के लिए ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत वंदे भारत एक्सप्रेस का निर्माण किया है। फरवरी 2023 में मुंबई से शिडी और सोलापुर जैसे ऐतिहासिक व धार्मिक शहरों को जोड़ने के लिए एक साथ दो वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू की गई थी। इन दोनों ट्रेनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएसएमटी स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। तभी से इन ट्रेनों को यात्रियों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। इसके बाद सीएसएमटी-मडगांव (गोवा) और पिछले वर्ष सीएसएमटी-जालना के बीच भी वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू की गई। सीएसएमटी-जालना वंदे भारत का विस्तार नांदेड़ तक किया गया है।
यात्रियों की संख्या ने बनाया रिकॉर्ड
सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस से मुंबई, पुणे और सोलापुर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या सबसे अधिक है। यह ट्रेन तेज और आरामदायक यात्रा सुविधा प्रदान करती है, जिससे यात्रियों का समय बचता है। सुविधाजनक समय सारिणी के कारण यह व्यावसायिक और निजी यात्रियों दोनों के लिए उपयोगी साबित हो रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Mira Bhayandar: शिव जयंती की तैयारी तेज, महापौर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, घोड़बंदर किले के संरक्षण पर जोर
48 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश, इंफ्रा प्रोजेक्ट्स और मुंबई 3.0 को मिलेगी रफ्तार, 87 प्रतिशत राशि होगी खर्च
भारत के पहले एआई लिविंग लैब का महाराष्ट्र में शुभारंभ, स्वदेशी उद्योगों को मिलेगी तकनीक की शक्ति: मंत्री लोढ़ा
मुंबई के तीन प्रमुख स्टेशनों का जल्द होगा कायापलट, एस्केलेटर और सौंदर्यीकरण की योजना
विशेष रूप से डिब्बों की संख्या बढ़ने से अधिक यात्रियों को लाभ मिला है। वंदे भारत एक्सप्रेस में ऑन-बोर्ड वाई-फाई इन्फोटेनमेंट, जीपीएस आधारित यात्री सूचना प्रणाली, आकर्षक इंटीरियर, टच-फ्री सुविधाओं वाले बायो-वैक्यूम टॉयलेट, डिफ्यूज्ड एलईडी लाइटिंग, हर सीट के नीचे चार्जिंग पॉइंट और व्यक्तिगत टच-आधारित रीडिंग लाइट की सुविधा उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें:- कांग्रेस ने कर दिया खेला, वंचित के साथ मिलाया हाथ, ठाकरे बंधुओं के ऐलान से पहले ही MVA में फूट!
मुंबई-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस के प्रमुख जानकारी
- ट्रेन नंबर: 22225 (CSMT – सोलापुर) और 22226 (सोलापुर – CSMT)
- रूट: मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से सोलापुर जंक्शन (SUR) और इसके विपरीत
- संचालन: बुधवार को छोड़कर हफ्ते में छह दिन
- यात्रा का समय: लगभग 6 घंटे 35 मिनट (455 किमी)
- स्टॉप (मुंबई से सोलापुर): दादर, कल्याण, पुणे, कुर्डुवाड़ी
- 22225 (CSMT – सोलापुर): CSMT से शाम 4:05 बजे निकलती है और रात 10:40 बजे सोलापुर पहुंचती है।
- 22226 (सोलापुर – CSMT): सोलापुर से सुबह 6:05 बजे निकलती है और दोपहर 12:35 बजे CSMT पहुंचती है।
Csmt solapur vande bharat schedule most popular train passenger record
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Mira Bhayandar: शिव जयंती की तैयारी तेज, महापौर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, घोड़बंदर किले के संरक्षण पर जोर
Feb 16, 2026 | 08:17 PMकमरू ने राहुल बनकर फेंका प्रेमजाल…रेप और ब्लैकमेल कर कराया देह व्यापार, हिंदू युवती ने सुनाई दर्दनाक दास्तान
Feb 16, 2026 | 08:10 PM48 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश, इंफ्रा प्रोजेक्ट्स और मुंबई 3.0 को मिलेगी रफ्तार, 87 प्रतिशत राशि होगी खर्च
Feb 16, 2026 | 08:05 PMफरीदाबाद की फैक्ट्री में ब्लास्ट, पुलिसकर्मियों समेत 35 लोग झुलसे, सड़क पर खड़ी गाड़ियां जलीं
Feb 16, 2026 | 08:00 PMपैसे दो और माफी पाओ! डोनाल्ड ट्रंप का नया ‘क्षमादान सिस्टम’, हर दिन छूट रहे हैं 6 बड़े क्रिमिनल
Feb 16, 2026 | 07:55 PMसिर्फ 65 हजार में दमदार माइलेज वाली बाइक, Splendor से सस्ती Honda Shine 100 बनेगी रोज़ाना सफर की साथी
Feb 16, 2026 | 07:54 PMभारत के पहले एआई लिविंग लैब का महाराष्ट्र में शुभारंभ, स्वदेशी उद्योगों को मिलेगी तकनीक की शक्ति: मंत्री लोढ़ा
Feb 16, 2026 | 07:44 PMवीडियो गैलरी

Video: भारत की जीत पर क्यों खुश हो रहा है बलूचिस्तान और अफगानिस्तान? बलूचों का डांस करते वीडियो वायरल
Feb 16, 2026 | 02:01 PM
“PM से कर दो शिकायत!” हरियाणा में वर्दी का रौब: SI ने बैंक मैनेजर को सरेराह धमकाया, काटा 8000 का चालान
Feb 16, 2026 | 01:16 PM
“UP छोड़ो, बंगाल चलो”: मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर बवाल, पीएम मोदी पर भी कर चुके हैं टिप्पणी, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 01:05 PM
शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM











