Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लालबागचा राजा के दर्शन को उमड़ी भीड़, CM फडणवीस के निवास ‘वर्षा’ में भी विराजे बप्पा

Mumbai News: गणेशोत्सव की शुरुआत धूमधाम से हुई। मुंबई में लालबागचा राजा की प्रतिमा देखने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। CM फडणवीस ने भी अपने आवास वर्षा में परिवार सहित गणपति प्रतिमा की स्थापना की।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Aug 28, 2025 | 08:32 AM

सीएम फडणवीस के घर बप्पा (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra News: बुधवार से पूरे महाराष्ट्र समेत देश-विदेश में गणेशोत्सव का शुभारंभ बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ हुआ। दस दिनों तक चलने वाले इस पर्व पर घर-घर और सार्वजनिक पंडालों में विघ्नहर्ता गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित की गई।

मुंबई में परंपरागत रूप से सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र लालबागचा राजा रहा। पहले ही दिन से उनके दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। इस बार लालबागचा राजा की प्रतिमा को विशेष रूप से तिरुपति बालाजी थीम पर सजाया गया है, जिसने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वर्ष 1934 से शुरू हुआ यह उत्सव अब अपने 92वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है और इसे ‘नवसाचा गणपति’ यानी मन्नतें पूरी करने वाले गणपति के रूप में जाना जाता है।

इसी बीच, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी अपने आधिकारिक निवास ‘वर्षा’ में भगवान गणेश की स्थापना की। पत्नी अमृता और बेटी दिविजा के साथ उन्होंने पूरे विधि-विधान से बप्पा की प्राण-प्रतिष्ठा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे प्रार्थना करते हैं कि गणपति बप्पा राज्य और देश की सभी बाधाओं को दूर करें और जनता की आकांक्षाओं को पूरा करें।

इसे भी पढ़ें- लालबागचा राजा: जहां 91 सालों से पूरी हो रही लोगों की हर मन्नत, भक्तों की अटूट आस्था का प्रतीक

सीएम फडणवीस ने इस अवसर पर कहा कि यह गणेशोत्सव खास है क्योंकि पहलगाम हमले के बाद यह पहला पर्व है। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर मंडलों में दिखाई दे रहे उत्साह की भी सराहना की और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी व आत्मनिर्भरता के आह्वान के साथ पूरा देश संकटों का सामना करने के लिए एकजुट है।

ठाकरे परिवार के हालिया मेल-मिलाप पर पूछे गए सवाल पर फडणवीस ने संक्षिप्त प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भगवान गणेश उद्धव और राज ठाकरे दोनों भाइयों को सद्बुद्धि दें और इस विषय पर राजनीति करना उचित नहीं है।

Crowds gathered to see lalbaugcha raja bappa is also comes in cm fadnavis residence varsha

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 28, 2025 | 08:32 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

गोंदिया में निजी बस की ट्रक से टक्कर, ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा, 6 यात्री घायल

2

22 साल बाद टूटी दीवार, गणेशोत्सव पर राज ठाकरे के घर पहुंचे उद्धव, पूरे परिवार ने साथ मनाया त्योहार

3

चंद्रपुर के आकापुर में गैस सिलेंडर गोदाम में ब्लास्ट, मची अफरा-तफरी, 6 लोग घायल

4

कृषि क्षेत्र में आएगा AI का सहारा, अजीत पवार बोले- खेती में होगा ‘गेम चेंजर’, 500 करोड़ का प्रावधान

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.