गोंदिया में निजी बस की ट्रक से टक्कर, ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा, 6 यात्री घायल
Gondia Accident: गोंदिया के चिखली गांव के पास ओवरटेक के दौरान बस-ट्रक टक्कर मार दी। , 6 यात्री गंभीर घायल, 6 माह की बच्ची भी शामिल। घायलों को जिला अस्पताल गोंदिया भेजा गया।
- Written By: आकाश मसने
दुर्घटनाग्रस्त बस (फोटो नवभारत)
Gondia Arjuni Bus Truck Accident: गोंदिया जिले के अर्जुनी तहसील के चिखली गांव के पास कोहमारा-नवेगांवबांध मार्ग पर हैदराबाद से रायपुर यात्रियों को ले जा रही एक निजी बस के चालक द्वारा ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रक से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बस में सवार 6 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक 6 महीने की बच्ची भी शामिल है। सभी घायलों का सड़क अर्जुनी के ग्रामीण अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर उन्हें गोंदिया के केटीएस जिला अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। यह घटना 27 अगस्त को सुबह करीब 6.10 बजे घटित हुई।
जानकारी के अनुसार, पुष्पराज ट्रैवल्स कंपनी की निजी बस क्र सीजी 08 – बीबी 3720 हैदराबाद से रायपुर यात्रियों को लेकर जा रही थी। इस समय बस में 32 यात्री सवार थे। इसी दौरान, कोहमारा-नवेगांवबांध मार्ग पर चिखली गांव के पास बस चालक ने सामने वाले ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इस प्रयास में बस चालक ने स्टीयरिंग पर से नियंत्रण खो दिया।
बस ने ट्रक को पीछे से मारी टक्कर
तेज रफ्तार बस ने ट्रक के पिछले हिस्से को टक्कर मार दी, जिससे बस में सवार छह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। एक छह महीने की बच्ची के सिर पर चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। नागरिक घटनास्थल पर पहुंचे और डुग्गीपार पुलिस को घटना की सूचना दी।
सम्बंधित ख़बरें
Wardha News: साहर PHC के वैद्यकीय अधिकारी पर कर्मचारियों के गंभीर आरोप, जांच समिति गठित
नागपुर NMC महासभा: अमृत-2 में धांधली व 12 जोन का प्रस्ताव; नेता संजय महाकालकर का सत्ता पक्ष पर तीखा हमला
माढा सांसद धैर्यशील मोहिते-पाटिल का शिक्षा मंत्री व विपक्ष पर बड़ा बयान, बोले- संसद चले और बहस से न भागे सरकार
उल्हासनगर में ऑनर किलिंग! दूसरी जाति के युवक से प्रेम करने पर मां ने दुपट्टे से घोंटा बेटी का गला
यह भी पढ़ें:- नागपुर कमिश्नर रविंद्र कुमार सिंगल ने लगाई सेंचुरी, डेढ़ साल में अपराधियों पर टूटा MPDA का कहर
सभी घायल यात्रियों को 108 एम्बुलेंस में सड़क अर्जुनी के ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। वहां के डाक्टरों ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया और आगे के इलाज के लिए गोंदिया के केटीएस जिला अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया। दुर्घटना में घायलों के नाम ज्ञात नहीं हो सके। डुग्गीपार पुलिस आगे की जांच कर रही है।
