-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Ganesh Chaturthi Lalbaugcha Raja Every Wish Fulfilled
लालबागचा राजा: जहां 91 सालों से पूरी हो रही लोगों की हर मन्नत, भक्तों की अटूट आस्था का प्रतीक
- Written By: आंचल लोखंडे
Lalbaugcha Raja: मुंबई के परेल स्थित लालबागचा राजा मंडल 91 वर्षों से लोगों की आस्था का केंद्र बना है। मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे दिल से यहां आकर प्रार्थना करता है, उसकी हर मुराद जरूर पूरी होती है।

भक्तों की अटूट आस्था का प्रतीक (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Mumbai News: गणेश चतुर्थी का त्योहार आते ही पूरे देश में एक अलग ही उल्लास छा जाता है, लेकिन मुंबई की रौनक और भव्यता का मुकाबला शायद ही कोई कर पाए। ढोल-ताशों की गूंज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष और लाखों भक्तों की भीड़ के बीच एक नाम सबसे खास है – लालबागचा राजा। यह सिर्फ एक पंडाल नहीं, बल्कि लोगों की आस्था और विश्वास का प्रतीक है, जहां हर साल लाखों भक्त अपनी मन्नतें लेकर आते हैं।
मुंबई के परेल स्थित लालबागचा राजा मंडल 91 वर्षों से लोगों की आस्था का केंद्र बना हुआ है। ऐसी मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे दिल से यहां आकर प्रार्थना करता है, उसकी हर मुराद जरूर पूरी होती है। इसी वजह से उन्हें ‘मन्नतों का राजा’ भी कहा जाता है। हर साल की तरह इस बार भी गणेश चतुर्थी के अवसर पर बड़ी हस्तियों से लेकर आम जनता तक, हजारों-लाखों लोग बप्पा के दर्शन करने के लिए उमड़ रहे हैं।
मन्नतों का राजा
इस साल यहां गणपति की 22 फीट ऊंची मूर्ति स्थापित की गई है, जो तमिलनाडु के रामेश्वरम की पौराणिक कथा से प्रेरित है। मंडल के उपाध्यक्ष सिद्धेश कोरगावकर ने बताया कि मूर्ति और इसकी सजावट में रामेश्वरम की थीम को दर्शाया गया है, जिसमें हनुमानजी रामेश्वरम से भगवान शंकर का पिंड लेकर आते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
हंगामे के बीच बीएमसी ने दी सेवनहिल्स अस्पताल के पुनर्विकास को मंजूरी, कैप्री ग्लोबल करेगी 400 करोड़ का निवेश
चूहे ने बजाया महालक्ष्मी एक्सप्रेस का फायर अलार्म, मृत चूहे से शॉर्ट सर्किट, 1 घंटे बाधित रही ट्रेन
मुंबई के पाताल लोक टनल प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, ऑरेंज गेट की 650 मीटर खुदाई पूरी, 5 मिनट में तय होगा सफर
इथेनॉल विवाद में नितिन गडकरी का बड़ा एक्शन, Meta-Google समेत कई प्लेटफॉर्म पर 11 करोड़ की मानहानि का मुकदमा
स्थापना का इतिहास
लालबागचा राजा मंडल की स्थापना 1934 में हुई थी, जिसका एक दिलचस्प इतिहास है। करीब नौ दशक पहले, इस इलाके के मछुआरों और दुकानदारों ने अपने बाजार के लिए एक स्थायी जगह मिलने की मन्नत मांगी थी। जब उनकी यह मन्नत पूरी हुई, तो उन्होंने आभार व्यक्त करते हुए एक छोटी सी गणेश मूर्ति स्थापित की। यहीं से यह परंपरा शुरू हुई और आज भी पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ जारी है। यह गणेशोत्सव सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक सामुदायिक एकजुटता का भी प्रतीक है।
ये भी पढ़े: मुंबई में गूंजा जयकारा, गणपति बप्पा मोरया, लालबागचा राजा के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़
दर्शन के लिए लंबी कतारें
- लालबागचा राजा के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगती हैं। दर्शन के लिए दो मुख्य कतारें बनाई जाती हैं:
- ‘नवसाची लाइन’: यह उन भक्तों के लिए है जो अपनी विशेष मन्नत लेकर बप्पा के चरणों तक जाना चाहते हैं। इस कतार में दर्शन के लिए 25 से 40 घंटे तक का समय लग सकता है।
- ‘मुखदर्शन लाइन’: इस लाइन से भक्त बप्पा के दर्शन दूर से करते हैं। यह लाइन अपेक्षाकृत छोटी होती है, जिसमें 4 से 5 घंटे का समय लग सकता है।
सुरक्षा और सुविधाएं
भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए इस साल भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मंडल द्वारा जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, और हजारों पुलिसकर्मी व स्वयंसेवक तैनात किए गए हैं ताकि भक्तों को किसी भी तरह की असुविधा न हो। पंडाल के अंदर श्रद्धालुओं के लिए मेडिकल असिस्टेंस, पानी और शौचालय जैसी सभी जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।
लालबागचा राजा सिर्फ एक मूर्ति नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों के लिए उम्मीद, विश्वास और आस्था का केंद्र हैं। हर साल बप्पा के आगमन के साथ ही यह पूरा इलाका एक विशाल उत्सव में तब्दील हो जाता है, जो मुंबई की सांस्कृतिक विरासत का एक अभिन्न हिस्सा है।
Ganesh chaturthi lalbaugcha raja every wish fulfilled
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
उज्जैन: महामंडलेश्वर पर महिला ने लगाए दुष्कर्म के आरोप, संत बोले- बदनाम करने की साजिश; पुलिस जांच में जुटी
Jul 29, 2026 | 10:46 AMराम मंदिर ट्रस्ट को मिला नया सचिव, चंदा चोरी विवाद के बाद जगदीश आफले को बड़ी जिम्मेदारी, RSS से है गहरा नाता
Jul 29, 2026 | 10:43 AMहंगामे के बीच बीएमसी ने दी सेवनहिल्स अस्पताल के पुनर्विकास को मंजूरी, कैप्री ग्लोबल करेगी 400 करोड़ का निवेश
Jul 29, 2026 | 10:39 AMशालार्थ ID घोटाले पर नासिक SIT की कार्रवाई: रैकेट का मुख्य आरोपी व रसूखदार संस्थान संचालक संजय गरुड़ गिरफ्तार
Jul 29, 2026 | 10:38 AMAmarnath Yatra 2026: बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए बड़ी खबर; आषाढ़ पूर्णिमा पर पहलगाम पहुंची छड़ी मुबारक
Jul 29, 2026 | 10:32 AMGold-Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई, जानें आपके शहर का ताजा भाव
Jul 29, 2026 | 10:18 AMDrugs Seizure: ठाणे में 3.04 करोड़ की एमडी ड्रग्स जब्त, ऑटो से सप्लाई करने आया आरोपी गिरफ्तार
Jul 29, 2026 | 10:18 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM













