Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

22 साल बाद टूटी दीवार, गणेशोत्सव पर राज ठाकरे के घर पहुंचे उद्धव, पूरे परिवार ने साथ मनाया त्योहार

Mumbai News: गणेशोत्सव पर उद्धव ठाकरे अपने पूरे परिवार के साथ राज ठाकरे के घर शिवतीर्थ पहुंचे। 22 साल बाद ठाकरे परिवार ने एकसाथ बाप्पा के दर्शन किए और भोजन भी साझा किया।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Aug 28, 2025 | 08:13 AM

राज ठाकरे के घर उद्धव ठाकरे पूरे परिवार संग (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra News: गणेशोत्सव हमेशा से लोगों को करीब लाने का त्योहार माना जाता है और इस बार इसका असर ठाकरे परिवार पर भी देखने को मिला। बुधवार को उद्धव ठाकरे अपने पूरे परिवार के साथ चचेरे भाई राज ठाकरे के घर शिवतीर्थ पहुंचे। यहां उन्होंने बाप्पा के दर्शन किए और राज परिवार के साथ लगभग दो घंटे तक समय बिताया।

करीब 22 साल बाद ठाकरे परिवार ने साथ मिलकर गणेशोत्सव मनाया। इस मौके पर उद्धव की पत्नी रश्मि ठाकरे ने राज ठाकरे की मौसेरी सास के चरण छुए। दोनों परिवारों ने साथ में भोजन भी किया। माहौल बेहद भावुक रहा और इसने साफ संकेत दिए कि लंबे समय से चली आ रही दूरी अब धीरे-धीरे खत्म हो रही है।

इससे पहले 27 जुलाई को राज ठाकरे, उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर मातोश्री पहुंचे थे। वह कई वर्षों बाद मातोश्री गए थे। हाल के महीनों में ठाकरे बंधुओं के बीच लगातार मुलाकातें हो रही हैं। इससे यह अटकलें तेज हो गई हैं कि आने वाले मुंबई महानगरपालिका चुनाव में शिवसेना (उद्धव गुट) और मनसे एक साथ चुनाव लड़ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- दही हांडी का न्यौता ठुकराकर बोले राज ठाकरे – ‘मैं तो सिर्फ मटन हांडी का निमंत्रण स्वीकार करता हूं’

बुधवार को शिवतीर्थ पर उद्धव और राज ठाकरे के बीच लगभग 10 मिनट तक अलग से चर्चा भी हुई। हालांकि, इस बातचीत की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। राजनीतिक हलकों में इस पर काफी कयास लगाए जा रहे हैं।

राज और उद्धव इससे पहले मराठी विजय मेले के दौरान भी साथ नजर आए थे। वहीं, राज ठाकरे ने उद्धव के जन्मदिन पर उन्हें व्यक्तिगत रूप से बधाई दी थी। अब गणेशोत्सव पर हुई इस मुलाकात ने यह साफ कर दिया है कि ठाकरे परिवार दिल से एक-दूसरे के करीब आने की कोशिश कर रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि दोनों भाइयों की नजदीकी सिर्फ पारिवारिक रिश्तों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसका असर महाराष्ट्र की राजनीति पर भी पड़ सकता है।

After 22 years uddhav reached raj thackeray house on ganeshotsav thackeray family celebrated the festival together

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 28, 2025 | 08:13 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

चंद्रपुर के आकापुर में गैस सिलेंडर गोदाम में ब्लास्ट, मची अफरा-तफरी, 6 लोग घायल

2

कृषि क्षेत्र में आएगा AI का सहारा, अजीत पवार बोले- खेती में होगा ‘गेम चेंजर’, 500 करोड़ का प्रावधान

3

राजगढ़ शुगर फैक्ट्री को 402 करोड़ का कर्ज, बीजेपी में संग्राम थोपटे की एंट्री पर उठे सवाल

4

गड़चिरोली में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर, 2 दिन चला ऑपरेशन

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.