- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Crores Of Rupees Were Defrauded In The Name Of Ips Officers In Maharashtra
सावधान! डिजिटल अरेस्ट का नया जाल, महाराष्ट्र में IPS अधिकारियों के नाम पर करोड़ों की ठगी
- Written By: सोनाली चावरे
Digital Arrest Scam: साइबर ठग महाराष्ट्र में IPS अधिकारियों के नाम और AI वीडियो का इस्तेमाल कर लोगों को धमका रहे हैं। डर दिखाकर पीड़ितों से करोड़ो रुपये ठगे जा रहे हैं।

महाराष्ट्र में साइबर ठगी (pic credit; social media)
Cyber Fraud: देश में डिजिटल अरेस्ट के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है और महाराष्ट्र में यह जाल और खतरनाक बन गया है। साइबर ठग IPS अधिकारियों के नाम और चेहरे का इस्तेमाल कर लोगों को डराते हैं और लाखों रुपये ठग लेते हैं।
हालिया मामले में महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में साइबर ठगों ने IPS अधिकारी विश्वास नांगरे पाटिल का फर्जी AI वीडियो कॉल बनाकर एक व्यक्ति से 78 लाख रुपये की ठगी की। ठगों ने पीड़ित को डराते हुए बताया कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामले में फंस गया है और अगर उसने उनकी बात नहीं मानी तो उसे गंभीर कार्रवाई झेलनी पड़ेगी।
मुंबई पुलिस के जोन 4 की डीसीपी रागसुदा आर ने बताया कि इसी तरह का मामला सामने आया, जिसमें 75 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक और आदित्य बिड़ला ग्रुप के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर को कश्मीर के हालिया आतंकी हमले की जांच में नाम आने का झूठा डर दिखाकर 70 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए गए। ठगों ने खुद को NIA चीफ और सीनियर IPS अधिकारी बताते हुए यह रकम ऐंठी।
सम्बंधित ख़बरें
Nagpur Weather: मौसम का डबल रोल, दिन में 41 डिग्री की झुलसाने वाली गर्मी, शाम को झमाझम बारिश और ओलों का अलर्ट
Maharashtra Weather: भीषण गर्मी के बीच बारिश की आस, विदर्भ में ओलावृष्टि की चेतावनी, जानें आपके शहर का हाल
River Rejuvenation: खाम नदी पुनर्जीवन परियोजना के मे आई गति, प्रदूषण मुक्त और स्वच्छ नदी बनाने के दिए निर्देश
पुणे जहरीली शराब कांड की जांच CID के हवाले, पुणे पुलिस कमिश्नर ने की पुष्टि, क्या बेनकाब होगा बड़ा सिंडिकेट?
इसे भी पढ़ें- साइबर ठगों का बड़ा कारनामा, बिना OTP पुलिस कांस्टेबल के खाते से उड़ाए 1.30 लाख, खरीदे दो मोबाइल
नवी मुंबई पुलिस कमिश्नर मिलिंद भराम्बे ने बताया कि “डिजिटल अरेस्ट कानून में नहीं है। अगर कोई ऐसा कहे, तो तुरंत कॉल काट दें। साइबर ठग IPS अधिकारियों के नाम का इस्तेमाल करके डराते हैं ताकि लोग उनके निर्देश मान लें और उनके बैंक अकाउंट से पैसे ट्रांसफर कर दें।”
डीसीपी रागसुदा ने कहा कि ठग कभी-कभी खुद को कस्टम अधिकारी या ATS अधिकारी भी बताते हैं। उनका मकसद यही है कि पीड़ित डर जाए और अपनी रकम ट्रांसफर कर दे। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि इस तरह के कॉल में फंसने से बचें और तुरंत पुलिस हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें।
पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है। विशेषज्ञों का कहना है कि डिजिटल अरेस्ट स्कैम में तकनीक का खतरनाक इस्तेमाल किया जा रहा है, इसलिए सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।
इस तरह के मामलों ने साफ कर दिया है कि साइबर अपराध अब केवल ऑनलाइन ठगी नहीं है, बल्कि लोगों को डराने और आतंकित करने की रणनीति भी अपनाई जा रही है। पुलिस और साइबर सेल लगातार इस तरह के अपराधियों को पकड़ने में लगी हुई है और नागरिकों से सतर्क रहने की अपील कर रही है।
Crores of rupees were defrauded in the name of ips officers in maharashtra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Nagpur Weather: मौसम का डबल रोल, दिन में 41 डिग्री की झुलसाने वाली गर्मी, शाम को झमाझम बारिश और ओलों का अलर्ट
May 30, 2026 | 06:05 AMHoroscope 30 May 2026: आज जन्मे बच्चों का भाग्य कैसा होगा? जानें उनका व्यक्तित्व, करियर और पूरा भविष्यफल
May 30, 2026 | 06:02 AMMaharashtra Weather: भीषण गर्मी के बीच बारिश की आस, विदर्भ में ओलावृष्टि की चेतावनी, जानें आपके शहर का हाल
May 30, 2026 | 05:55 AMApple का सबसे बड़ा AI दांव, नया Siri बनेगा ChatGPT जैसा स्मार्ट, iPhone यूजर्स चौंक जाएंगे
May 30, 2026 | 05:06 AMपेट्रोल-डीजल हुआ महंगा तो EV की डिमांड में आया विस्फोट, 15 दिनों में दोगुनी हुई इलेक्ट्रिक कारों की बुकिंग
May 30, 2026 | 03:48 AMAaj Ka Rashifal 30 May 2026: कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा बड़ा आर्थिक लाभ, जानें अपनी राशि का पूरा भाग्यफल
May 30, 2026 | 12:02 AMRiver Rejuvenation: खाम नदी पुनर्जीवन परियोजना के मे आई गति, प्रदूषण मुक्त और स्वच्छ नदी बनाने के दिए निर्देश
May 29, 2026 | 11:49 PMवीडियो गैलरी

डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM











