- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Construction Of First Bullet Train Station In Mumbai Is Progressing Rapidly Said Railway Minister Vaishnav
Mumbai News: बुलेट ट्रेन के पहले स्टेशन के निर्माण कार्य का रेल मंत्री वैष्णव ने लिया जायजा, कहा- तेजी से चल रहा है काम
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को मुंबई के बीकेसी में बुलेट ट्रेन के पहले स्टेशन के निर्माण कार्य का जायजा लिया और निरीक्षण किया। मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि निर्माण का काम तेजी से चल रहा है।
- Written By: आंचल लोखंडे

बीकेसी में बुलेट ट्रेन के पहले स्टेशन के निर्माण (सौजन्यः सोशल मीडिया)
मुंबई: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को मुंबई के बीकेसी में बुलेट ट्रेन के पहले स्टेशन के निर्माण कार्य का जायजा लिया और निरीक्षण किया। मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मुंबई के बीकेसी में बुलेट ट्रेन के पहले स्टेशन के निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। वैष्णव ने बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में निर्माणाधीन भूमिगत स्टेशन का दौरा किया और इसकी प्रगति की समीक्षा की।
रेल मंत्री के साथ नेशनल हाई-स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) के अधिकारियों के साथ ही मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे के प्रतिनिधि भी थे। एनएचएसआरसीएल 500 किलोमीटर लंबी मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का क्रियान्वयन कर रहा है। वैष्णव ने कहा कि सबसे निचले ‘बी3 बेसमेंट लेवल’ का काम पूरा हो चुका है।
#WATCH | Maharashtra: After inspecting Mumbai Bullet Train Station at Bandra Kurla Complex, Union Railways Minister Ashwini Vaishnaw says “The work is going on at a rapid speed. The work on the lowest basement-B3 is going on. The work for building the walls of the station has… https://t.co/LQRR53Xw27 pic.twitter.com/jRFEJvsfhw — ANI (@ANI) May 3, 2025
बीकेसी स्टेशन पर एक बहुमंजिला संरचना की योजना
रेल मंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘बीकेसी में बुलेट ट्रेन के पहले स्टेशन के निर्माण का काम बहुत तेजी से चल रहा है। स्टेशन की दीवार का काम शुरू हो चुका है और साथ ही सुरंग का काम भी बहुत तेजी से जारी है।” उन्होंने कहा कि सुरंग वाले हिस्से शील फाटा से आगे, भूमि अधिग्रहण के बाद महाराष्ट्र खंड में सभी निर्माण कार्य तेज गति से जारी हैं। मंत्री ने कहा कि बीकेसी स्टेशन पर एक बहुमंजिला संरचना की योजना बनाई गई है।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया-जबलपुर रेल ट्रैक डबलिंग के लिए 5,236 करोड़ मंजूर, मोदी कैबिनेट की स्वीकृति
“डिजिटल अरेस्ट” महज एक छलावा है, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने किया आगाह, 1930 पर कॉल करने का आह्वान
Maharashtra News:विधायक को बिश्नोई गैंग की धमकी, विधानसभा में हंगामा
बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसान तबाह, मुंडे, वडेट्टीवार ने विधानसभा में सरकार को घेरा
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
देश का पहला भूमिगत बुलेट ट्रेन स्टेशन
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर पर देश का पहला भूमिगत बुलेट ट्रेन स्टेशन मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में बन रहा है। यह स्टेशन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा और इसे तीन स्तरों में तैयार किया जा रहा है। काम युद्धस्तर पर चल रहा है, इसका जायजा लेने केंद्रीय अश्विनी वैष्णव पहुंचे।
स्टेशन की खुदाई करीब 100 फीट (32 मीटर) गहराई तक की जा रही है, जो किसी 10 मंजिला इमारत के बराबर है। अब तक 76 प्रतिशत खुदाई का कार्य पूरा हो चुका है, यानी 14.2 लाख क्यूबिक मीटर मिट्टी हटाई जा चुकी है। कुल खुदाई का लक्ष्य 18.7 लाख क्यूबिक मीटर निर्धारित किया गया है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Construction of first bullet train station in mumbai is progressing rapidly said railway minister vaishnav
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 25 Feb: मेष राशि वालों को मिलेगा मानसिक तनाव! जानें क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे?
Feb 25, 2026 | 12:05 AMICC T20 WC 2026: इंग्लैंड से हारकर फंसा पाकिस्तान, अब सेमीफाइनल में पहुंचने का ये है ‘कुदरत का निजाम’
Feb 24, 2026 | 11:47 PMदिल्ली के उद्यमी का दावा: ‘मेरे ट्रक ड्राइवर कई सॉफ्टवेयर इंजीनियर से ज्यादा बचत करते हैं’
Feb 24, 2026 | 11:14 PMबल्ले ने उगली आग और रच दिया इतिहास, PAK के खिलाफ हैरी ब्रूक ने जड़ा तूफानी शतक, ऐसा करने वाले पहले कप्तान बने
Feb 24, 2026 | 11:05 PMजयपुर में मॉडिफाइड फॉर्ड जीप की शाही सवारी वायरल, सफेद थार समझ बैठे लोग
Feb 24, 2026 | 11:02 PMT20 WC 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी इंग्लैंड, हैरी ब्रूक के शतक के आगे पस्त हुआ पाकिस्तान
Feb 24, 2026 | 10:30 PMये चार पौधे बदल देंगे आपकी किस्मत! घर की इस दिशा में लगाएं
Feb 24, 2026 | 10:30 PMवीडियो गैलरी

झुग्गी झोपड़ी-फुटबॉल और क्राइम…क्या है Amitabh Bachchan की Jhund वाले विजय बारसे की असली कहानी?
Feb 24, 2026 | 07:45 AM
रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM














