Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वोट लेती है पर उत्तर भारतीयों की समस्याओं का समाधान नहीं, कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर जमकर साधा निशा

Congress Vs BJP: मुंबई में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर उत्तर भारतीयों की उपेक्षा और आरे तबेलों को परेशान करने का आरोप लगाया। संवाद कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Dec 07, 2025 | 08:26 PM

“संवाद उत्तर भारतीयों से-चर्चा मुद्दों पर’

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai politics: मुंबई कांग्रेस उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ की ओर से शुरू की “संवाद उत्तर भारतीयों से-चर्चा मुद्दों पर’ के पहले कार्यक्रम में मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष सांसद वर्षा गायकवाड ने कहा कि चुनाव के समय भाजपा धर्म, मंदिर मस्जिद का मुद्दा उठाकर जनता की समस्याओं से ध्यान भटकाने का काम करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नजर अब आरे डेरी की जमीनों पर है। रविवार को आरे कालोनी के सेक्टर 8 में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भाजपा उत्तर भारतीयों का वोट लेती है लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं करती है।

महाराष्ट्र में कांग्रेस सरकार बनने के बाद उत्तर भारतीयों को मंत्री बनाया जाता था लेकिन भाजपा सरकार में उत्तर भारतीयों को कोई तवज्जो नहीं दिया जाता है। गायकवाड ने कहा कि इस देश में श्वेत क्रांति कांग्रेस सरकार के समय आई ओर अब दूसरे देशों से पावडर का दूध मंगाया जा रहा है। जिस आरे तबेले से मुंबई के लोगों दूध आपूर्ति होती है उसे भी खत्म करने का प्रयास हो रहा है।

उत्तर भारतीयों की समस्या

पूर्व मंत्री और आमदार असलम शेख़ ने कहा की बीएमसी चुनाव के घोषणा पत्र में उत्तर भारतीयों की समस्याओं को भी साथ दिया जाएगा और बीएमसी में कांग्रेस की सत्ता आने पर उसे प्रमुखता से हल किया जाएगा। कुछ लोग भाषा के नाम पर राजनीति कर रहे हैं लेकिन हम मुद्दों पर बात करना चाहते है। मुंबई के विकास में सबकी भागीदारी है, कांग्रेस पार्टी किसी के साथ अन्यान्य नहीं होने देगी। उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एड। अवनीश तीर्थराज सिंह ने कहा कि जब भी चुनाव आता है तो जाति धर्म की बात होने लगती है। कांग्रेस पार्टी उत्तर भारतीयों की हितैषी है और आम जनता के हितों के लिए संघर्ष करती रहेगी।

मांगे घोषणा पत्र में शामिल

उन्होंने कहा कि आरे कालोनी में अब कमर्शियल उपयोग हो रहा है। भाजपा सरकार के समय में उत्तर भारतीयों को उत्पीड़न बढ़ने लगा है। उत्तर भारतीयों का तबेला मुख्य व्यवसाय रहा है। आरे के बाहर के तबेलों को स्थांतरित करने के बाद दापचारी की तबेलों वालों की समस्या बढ़ी है। बाढ़ में तबेलों वालों का सबसे अधिक नुकसान हुआ। बिजली, पानी टैक्स सब की क़ीमते बढ़ गई लेकिन दूध की कीमतों में अपेक्षाकृत बढ़ोत्तरी नहीं हुई। भाजपा उत्तर भारतीयों की वोट तो लेती है लेकिन तबेलों वालों पर ध्यान नहीं देती है। उन्होंने कहा कि उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ उत्तर भारतीय समाज की प्रमुख समस्याओं को पार्टी फोरम तक पहुंचाकर उसे घोषणा पत्र में शामिल करायेगी।

मालिकाना हक मिलना चाहिए

पूर्व उप महापौर राजेश शर्मा ने कहा कि कभी मुंबई का कई हार्ट मुंबई का तबेला हुआ करता था। इस व्यवसाय से लाखों लोग जुड़े हुए हैं। जवाहर लाल नेहरू मुंबई शहर से विस्थापित तबेलों को आरे में बसाया। लेकिन भाजपा की सरकार आने के बाद तबेलों को मिलनी वाली सुविधाएं धीरे धीरे खत्म की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरे तबेले किराएदारों को उनको मालिकाना हक मिलना चाहिए। दापचेरी के तबेलों को सुविधाओं की कमी है। मुंबई शहर के तबेलों को आरे में शिफ्ट करना चाहिए और बिल्डिंग निर्माण में एफएसआई चारगुना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर भारतीयों को ट्रेन से गांव जाना अब नारकीय हो गया है। मुंबई से बनारस, पटना, गोरखपुर के लिए 5 स्टॉप वाली ट्रेन चलाना चाहिए।

 ये भी पढ़े: ‘इंडिगो संकट’ से आदित्य ठाकरे सहित दर्जनों विधायकों को झटका, 12 घंटे सड़क मार्ग से सफर को मजबूर

तबेलों वालों पर ध्यान नहीं

कांग्रेस उत्तर भारतीय जिला अध्यक्ष राजपति यादव ने कहा कि भाजपा उत्तर भारतीयों की वोट तो लेती है लेकिन तबेलों वालों पर ध्यान नहीं देती है। रत्नेश सिंह ने कहा कि दूध का व्यवसाय उत्तर भारतीयों की पहचान है। तबेला का मुद्दा आम लोगों से जुड़ा हुआ है। तबेले व्यवसाय से जुड़े विकास यादव ने कहा भेसों खरीदी पर बीएमसी परेशान करती है। दूध गाड़ियों को पुलिस रोकती है और करियर लगाने पर फ़ाइन मारती है। ज्ञानदेवी यादव ने कहा तबेला के लोगों को बीएमसी अधिकारी गोबर,पानी के लिए परेशान करते हैं। तबले में पानी की बड़ी समस्या है।

संवाद उत्तर भारतीयों से चर्चा मुद्दों पर कार्यक्रम में महेश मलिक, क्लाइव डायस, कचरू यादव, धनंजय तिवारी, अशोक शूत्रालय, रामसेवक यादव सहित एनी वरिष्ठ कांग्रेसियों के साथ साथ उत्तर भारतीय समाज की जानी मानी हस्तियां मौजूद रहीं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में तबेले व्यवसाय से जुड़े लोगों ने अपनी समस्याएं रखी।

Congress attacks bjp uttar bharatiya issues aarey dairy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 07, 2025 | 08:26 PM

Topics:  

  • BJP
  • Congress
  • Maharashtra
  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

‘इंडिगो संकट’ से आदित्य ठाकरे सहित दर्जनों विधायकों को झटका, 12 घंटे सड़क मार्ग से सफर को मजबूर

2

पीयूष गोयल के ‘जन संवाद’ कार्यक्रम को जबरदस्त प्रतिसाद, 50 से अधिक शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई

3

MBVV यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 11 महीनों में 75 हजार चालान, 7.20 करोड़ का जुर्माना

4

यूथ कांग्रेस का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न, चुनाव प्रबंधन, RTI और सोशल मीडिया पर मार्गदर्शन

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.