Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राजारामबापू का सम्मान, जयंत पाटिल पर करें वार, चंद्रकांत पाटिल की पडलकर को सलाह

Maharashtra: बीजेपी के वरिष्ठ नेता व कैबिनेट मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने पडलकर को उनके कथित बयान के लिए अजीब सलाह दी है। पडलकर को दी गई पाटिल की सलाह शनिवार को मीडिया में चर्चा का विषय बन गईं।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Sep 27, 2025 | 09:48 PM

राजारामबापू का सम्मान, जयंत पाटिल पर करें वार (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai News: जत विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी विधायक गोपीचंद पडलकर का विवादों से पुराना नाता रहा है। अपने विवादित बयानों के कारण पडलकर अक्सर सुर्खियों में घिर जाते हैं। पडलकर ने पिछले दिनों राकां शरदचंद्र पवार पार्टी के वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल के पिता का उल्लेख करते हुए विवादित बयान दिया था। इस पर खुद शरद पवार ने नाराजगी व्यक्त करते हुए फडणवीस से शिकायत की थी, लेकिन बीजेपी के वरिष्ठ नेता व कैबिनेट मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने पडलकर को उनके कथित बयान के लिए अजीब सलाह दी है। पडलकर को दी गई पाटिल की सलाह शनिवार को मीडिया में चर्चा का विषय बन गईं।

सलाह सांगली के पालक मंत्री और उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि पडलकर, आपका खून थोड़ा गर्म है लेकिन थोड़ा सोच-समझ कर चलना चाहिए थे। आप राजारामबापू पाटिल की प्रतिमा को प्रणाम किया करें और जयंत पाटिल पर शब्द बाण चलाते रहें।

राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत शिंदे पर निशाना साधा

जयंत पाटिल के भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलें लेकिन उनके माता-पिता के बारे में न बोलें। गौरतलब हो कि जयंत पाटिल के पिता राजाराम बापू के संदर्भ में दिए गए पडलकर के आपत्तिजनक बयान की हर स्तर पर निंदा की गई थी। सांगली में ‘महाराष्ट्र संस्कृति’ की दुहाई देते हुए महाविकास आघाड़ी ने पडलकर के खिलाफ एक मार्च भी निकाला था। मार्च में सांगली जिला बैंक के अध्यक्ष ने आपत्तिजनक भाषण दिया। इस मार्च को माध्यम बनाकर चंद्रकांत पाटिल ने पडलकर को सलाह देते हुए जयंत पाटिल और राकां शरदचंद्र पवार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत शिंदे पर निशाना साधा।

सम्बंधित ख़बरें

मनपा सदन में बढ़ी हिंदी भाषी नेताओं की भागीदारी, BMC में पहली बार 10 मनोनीत नगरसेवक, बदला समीकरण

विदर्भ का भाग्य बदलेगी 95,000 करोड़ की वैनगंगा-नलगंगा परियोजना, 4 लाख हेक्टेयर जमीन होगी सिंचित

अकोला मनपा में स्वीकृत सदस्य पदों के लिए राजनीतिक दलों में हलचल तेज, 28 फरवरी तक मांगे गए नाम

यवतमाल में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, किसानों ने मांगी मदद

अनशन की दी चेतावनी

चंद्रकांत पाटिल ने शशिकांत शिंदे को चेतावनी देते हुए कहा कि वे मुख्यमंत्री फडणवीस से वाशी बाजार में हुए भ्रष्टाचार की जांच शुरू करने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि सांगली जिला बैंक के कूप्रबंधन की तुरंत जांच होनी चाहिए। जब तक बैंक की जांच नहीं हो जाती, मैं अनशन करूंगा। यदि मेरा मंत्री पद इसमें आड़े आता है, तो मैं सीएम देवेंद्र से मेरा मंत्री पद वापस लेने को कहूंगा। उन्होंने कहा कि जिला बैंक में कर्मचारियों की भर्ती की जांच होनी चाहिए।

ये भी पढ़े: Maharashtra News: बरसाती बाढ़ का साइड इफेक्ट, एमपीएससी परीक्षा टली

बिना गिरवी रखे बढ़े हुए ऋण देने की जांच होनी चाहिए। सर्वोदय कारखाना किसने हड़पा? राजाराम बापू पाटिल से हमारी कोई दुश्मनी नहीं है। हम उनका सम्मान करते हैं। लेकिन, जब कोई वित्त मंत्री था, तब ऑनलाइन लॉटरी घोटाला हुआ और देवेंद्र फडणवीस की कृपा से उसे दबा दिया गया। चंद्रकांत पाटिल ने एक तरह से जयंत पाटिल को चेतावनी देते हुए कहा है कि ऑनलाइन लॉटरी घोटाले की जांच शुरू हो सकती है।

Chandrakant patil advises padalkar to use his wisdom

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 27, 2025 | 09:48 PM

Topics:  

  • Chandrakant Patil
  • Maharashtra
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.