- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Case Will Filed Against Actor Producer Of Chhava Claim In Saamna Film Responsible Riots
‘छावा’ के एक्टर और प्रोड्यूसर पर दर्ज होगा मुकदमा! सामना में दावा, कहा- जिस फिल्म का किया प्रचार वहीं दंगों की जिम्मेदार
Nagpur Violence: औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग पर भड़की नागपुर हिंसा को लेकर सीएम फडणवीस ने छावा फिल्म को जिम्मेदार ठहराया। इस मामले में सामना ने अपने संपादकीय पर भाजपा और आरएसएस की आलोचना की।
- Written By: प्रिया जैस

संजय राउत-देवेंद्र फडणवी-उद्धव ठाकरे (सौजन्य-एएनआई)
मुंबई: महाराष्ट्र में नागपुर हिंसा को लेकर दंगों का ठीकरा अब मुख्यमंत्री फडणवीस ने ‘छावा’ फिल्म पर फोड़ा है। इस मामले को सामना में आलोचना की है। सीएम ने घोषणा की है कि दंगों के अपराधियों को नहीं छोड़ा जाएगा। सामना ने इस पर पलटवार करते हुए सवाल उठाया कि फडणवीस क्या करेंगे? ‘छावा’ फिल्म के निर्माता, निर्देशक और औरंगजेब की भूमिका निभाने वाले कलाकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करेंगे? क्योंकि उनकी बनाई ‘छावा’ फिल्म की वजह से दंगे हुए हैं। अब इस ‘छावा’ फिल्म के खास शो मुख्यमंत्री ने ही आयोजित किए थे।
सामना ने आरएसएस पर निशाना साधा और कहा भाजपा और संघ परिवार की ओर से भी ‘छावा’ का प्रचार शुरू था। ‘छावा’ फिल्म के अंत में छत्रपति संभाजी महाराज को औरंगजेब द्वारा क्रूर तरीके से मारे जाने का दृश्य भावनाओं को भड़काने वाला है। छत्रपति संभाजी महाराज को औरंगजेब ने क्रूरतापूर्वक मारा, छत्रपति संभाजी महाराज ने धर्म के लिए बलिदान दिया, पर औरंगजेब के सामने झुके नहीं, यह इतिहास महाराष्ट्र को पता है। जहां छत्रपति संभाजी महाराज की हत्या हुई, वहां स्मारक है। इस पर ग्रंथ, पुस्तकें, उपन्यास हैं, लेकिन उन्हें पढ़कर दंगे भड़के और लोग कुदाल-फावड़ा लेकर औरंगजेब की कब्र खोदने निकल पड़े, ऐसा कभी नहीं हुआ।
गृह मंत्रालय की नाकामी
सामना में नागपुर हिंसा पर लिखा नागपुर में दंगा कुरान की आयत लिखी हुई चादर जलाए जाने की वजह से हुआ। इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया पर इस जलती हुई चादर का वीडियो जब वायरल हो रहा था तब नागपुर की पुलिस क्या कर रही थी? उन्होंने तुरंत कार्रवाई क्यों नहीं की? पुलिस शांत बैठी रही। यह गृह मंत्रालय की नाकामी है। ‘पुलिस वालों शांत बैठो, मुसलमानों का गुस्सा बढ़ने दो और उन्हें दंगे के लिए सड़कों पर उतरने दो’, ऐसा किसी का आदेश था क्या? खरी-खरी बोलें तो भारतीय जनता पार्टी की नीयत साफ नहीं होने की वजह से महाराष्ट्र जल रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
एनएससीआई डोम में अजित पवार को भावभीनी श्रद्धांजलि, अजित दादा के सपने को मिलकर पूरा करेंगे: फडणवीस
‘SIR 2’ के लिए बीजेपी महाराष्ट्र की खास तैयारी, जारी की गई प्रतिनिधियों की सूची
TMS 2.0 से पारदर्शी और डिजिटल होगी स्वास्थ्य सेवा, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया शुभारंभ
महाराष्ट्र को नहीं मिल सका भविष्य का एक काबिल मुख्यमंत्री, सीएम फडणवीस की अजीत को भावभीनी श्रद्धांजलि
14 रुपये में बन मकबरा देश के लिए खतरनाक
आदमी-आदमी के बीच, जाति-धर्म के बीच झगड़े लगाने का काम हुआ। अब लोगों और कब्रों के बीच लड़ाई लगाकर भाजपा तालियां बजा रही है। औरंगजेब सत्ता के लिए धर्म का इस्तेमाल करता था। आज की भाजपा भी वही कर रही है। धर्म का इस्तेमाल करके महाराष्ट्र को जलाने के लिए वे निकल पड़े हैं। 1707 में औरंगजेब इसी मिट्टी में मरा। 2025 में भाजपा को एहसास हुआ कि 14 रुपए में बना यह मकबरा देश के लिए खतरनाक है।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
शिवसेना यूबीटी के सामना मुखपत्र में लिखा गया कि इस औरंगजेब का जन्म गुजरात में हुआ था। वह महाराष्ट्र पर कब्जा करने आया और यहीं उसकी कब्र बनी। भाजपा समर्थक जब औरंगजेब की कब्र पर दंगे भड़का रहे थे उसी समय महाराष्ट्र के एक शिक्षक ने आत्महत्या कर ली। उसे 18 साल तक वेतन नहीं मिला। किसान कर्ज में डूबकर आत्महत्या कर रहे हैं, इधर मोदी सरकार अमीरों के लाखों-करोड़ के कर्ज माफ करने में व्यस्त है। अमीरों को यह दान देना और गरीबों के बच्चों को हिंदू-मुस्लिम के खेल में उध्वस्त करना।
Case will filed against actor producer of chhava claim in saamna film responsible riots
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
झारखंड में उड़ान भरते ही क्रैश हुई चार्टर्ड प्लेन, विमान में सवार थे 7 लोग, सामने आया हादसे का दर्दनाक VIDEO
Feb 23, 2026 | 11:00 PMहेटमायर का तूफानी पारी, वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रनों से रौंदा, सुपर-8 में कैरेबियाई टीम की प्रचंड जीत
Feb 23, 2026 | 10:52 PMमऊ में बंदर ने बिल्ली के बच्चे को सीने से लगाया, वीडियो देख लोग भावुक और चिंतित
Feb 23, 2026 | 10:51 PMनेपाल में भी चला BHIM UPI, भारतीय ट्रैवल व्लॉगर ने किया सफल पेमेंट
Feb 23, 2026 | 10:37 PMरोजे में गलती से पी लिया पानी? तो क्या अब रोजा जारी रख सकते हैं? यहां जानिए सटीक जवाब।
Feb 23, 2026 | 10:26 PMएनएससीआई डोम में अजित पवार को भावभीनी श्रद्धांजलि, अजित दादा के सपने को मिलकर पूरा करेंगे: फडणवीस
Feb 23, 2026 | 10:15 PMT20 World Cup में वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी
Feb 23, 2026 | 10:11 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM













