-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Manoj Jarange Patil Slams Eknath Shinde Fadnavis Kunbi Certificate Controversy
‘उद्धव ठाकरे आपसे अच्छे, आपने धोखा दिया’, कुनबी प्रमाण पत्र रद्द होने पर एकनाथ शिंदे पर भड़के मनोज जरांगे
- Written By: अनिल सिंह
Manoj Jarange Patil Angry On Eknath Shinde: मराठा प्रतिनिधियों के कुनबी प्रमाण पत्र रद्द होने पर भड़के मनोज जरांगे पाटिल। एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस पर साधा निशाना।

एकनाथ शिंदे और मनोज जरांगे पाटिल (सोर्स-सोशल मीडिया)
Manoj Jarange Patil On Eknath Shinde: मराठा आरक्षण आंदोलन के अगुआ मनोज जरांगे पाटिल ने राज्य की महायुति सरकार, खासकर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मराठवाड़ा में चार मराठा महिला जनप्रतिनिधियों के कुनबी प्रमाण पत्र और जाति वैधता को जाति सत्यापन समिति द्वारा रद्द किए जाने के बाद जरांगे पाटिल का गुस्सा फूट पड़ा।
आपातकालीन प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जरांगे पाटिल ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे उनसे कहीं बेहतर थे।
आपने हमारा गला काटा, 25-30 सीटें तबाह कर दूंगा
एकनाथ शिंदे और सांसद संदीपनराव भूमरे पर कड़ा प्रहार करते हुए जरांगे पाटिल ने कहा, “मराठों के बेटों ने आपको चुनाव जिताने के लिए दिन-रात मेहनत की, लेकिन आपने हमारे साथ धोखा किया। शिंदे साहब, हमने आपके ऊपर लगे विश्वासघात के दाग को धोने का काम किया, लेकिन आपने हमारा ही गला काटना शुरू कर दिया। अगर आप मराठों का नुकसान करेंगे, तो मैं आपकी इतनी सीटें तबाह कर दूंगा कि आपको जिंदगी भर पछतावा होगा।”
सम्बंधित ख़बरें
Investment Fraud: संभाजीनगर में क्रिप्टो पर 7 लाख से 2 करोड़ बनाने का दिया लालच, दो किसानों से ठगे 14 लाख
चार दिनों से ठप पड़ा है छत्रपति संभाजीनगर मनपा का E Office सर्वर, हजारों ऑनलाइन फाइलों का काम हुआ प्रभावित
छत्रपति संभाजीनगर में मनपा हुआ सख्त; नोटिस के बाद भी नहीं हटे 41 जर्जर भवन तो किया ध्वस्त
छत्रपति संभाजीनगर से CJP का आरोप; आंदोलन दबाने की हो रही कोशिश, सौरव दास के परिवार को डराया गया
उन्होंने चेतावनी दी कि मराठा समाज के दम पर सत्ता में आए नेता अब उसी समाज का हक छीनने में लगे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि मुझ ये कहने पर मजबूर ना करें की उद्धव ठाकरे आपसे अच्छे हैं।
ये भी पढ़ें- ‘नासिक में सड़कों के गड्ढे और कुंभ की धीमी तैयारी’, दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे मनसे प्रमुख राज ठाकरे
बावनकुले की सलाह पर रद्द हो रहे मराठों के प्रमाण पत्र
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को आड़े हाथों लेते हुए जरांगे ने आरोप लगाया कि सरकारी तंत्र में बावनकुले के इशारे पर कुनबी प्रमाण पत्रों को खारिज किया जा रहा है।
उन्होंने पूछा, “क्या फडणवीस ने बावनकुले परिवार को इतनी शक्तियां दे दी हैं कि वे मराठों का भविष्य तय करें? फडणवीस साहब, आपने बेवजह मराठा समाज से दुश्मनी मोल ले ली है। मैं बावनकुले और फडणवीस की नीतियों के कारण शिंदे और भाजपा के 25-30 विधायकों को चुनाव में हराने का दम रखता हूं।”
हैदराबाद गजट के जीआर पर उठाए सवाल
जरांगे पाटिल ने दावा किया कि उन्होंने विखे पाटिल, प्रसाद लाड और उदय सामंत जैसे नेताओं से कई बार इस मुद्दे पर बात की, लेकिन सरकार की मंशा मराठों को स्थायी आरक्षण देने की नहीं दिखती।
उन्होंने आरोप लगाया कि हैदराबाद गजट और 1996 के जीआर (GR) को लेकर सरकार भ्रम फैला रही है। जरांगे ने साफ कहा कि यदि सरकार ने अपना रवैया नहीं बदला तो मराठा समाज आगामी चुनावों में इसका करारा जवाब देगा।
Manoj jarange patil slams eknath shinde fadnavis kunbi certificate controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘उद्धव ठाकरे आपसे अच्छे, आपने धोखा दिया’, कुनबी प्रमाण पत्र रद्द होने पर एकनाथ शिंदे पर भड़के मनोज जरांगे
Aug 06, 2026 | 02:55 PMफर्जी पॉकेट गवाह मामले में पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, इंस्पेक्टर दिनेश वर्मा 3 साल के लिए डिमोट
Aug 06, 2026 | 02:53 PMमहिला निर्माण श्रमिकों के लिए खुशखबरी! फिर शुरू हुई प्रसूति सहायता योजना; अब प्रसव पर मिलेंगे सीधे ₹25,000
Aug 06, 2026 | 02:52 PM11 LPA की नौकरी छोड़ शुरू किया वाटर प्योरिफिकेशन बिजनेस, अब सालाना 28.5 लाख की कमाई का दावा; पोस्ट हुआ वायरल
Aug 06, 2026 | 02:50 PMअमित शाह की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल, प्रयागराज में राहुल गांधी के कार्यक्रम पर रोक से बवाल, संसद में हंगामा
Aug 06, 2026 | 02:48 PMमिनी माथुर के नाम हुई द अलायंस की ट्रॉफी, फिनाले में अली गोनी और रूही दोसानी को दी मात
Aug 06, 2026 | 02:44 PMवर्धा में इंस्टाग्राम चैट से शुरू हुआ विवाद फिर अपहरण कर किया चाकू से हमला, चलती कार से फेंका, 8 पर FIR
Aug 06, 2026 | 02:38 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














