मनपा चुनाव: वोटिंग से 24 घंटे पहले मनसे को बड़ा झटका! बॉम्बे हाई कोर्ट ने याचिका कर दी खारिज
Maharashtra Municipal Elections: 67 निर्विरोध उम्मीदवारों के खिलाफ मनसे की याचिका बॉम्बे हाई कोर्ट में खारिज। अदालत ने चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप से किया इनकार।
- Written By: प्रिया जैस
राज ठाकरे और बॉम्बे हाई कोर्ट (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Maharashtra Municipal Corporation Elections: महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनाव 2026 के मतदान में अब 24 घंटे से भी कम समय बचा है। इसी बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) को बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। निर्विरोध निर्वाचित उम्मीदवारों के खिलाफ दाखिल मनसे की याचिका को अदालत ने स्वीकार करने से इनकार कर दिया है।
यह याचिका मनसे नेता अविनाश जाधव की ओर से दायर की गई थी। याचिका में आरोप लगाया गया था कि कई उम्मीदवारों ने पैसे और सत्ता के प्रभाव के चलते बिना मुकाबले चुनाव जीत लिया। हालांकि, हाई कोर्ट ने इस याचिका को सुनवाई योग्य न मानते हुए लौटा दिया।
67 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित
मनसे ने अपनी याचिका में बताया था कि महाराष्ट्र के महानगरपालिका चुनावों में करीब 67 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं। पार्टी का दावा था कि इनमें से अधिकांश उम्मीदवार सत्ताधारी दलों से जुड़े हैं, जिससे चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सवाल उठते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मरीजों को अस्पताल न पहुंचाने वाले ऑटो-टैक्सी वालों पर लगेगा 5 गुना जुर्माना
शरद पवार और नरेंद्र मोदी के बीच पकी कैसी खिचड़ी, दिल्ली की इस फोटो ने कयासों का गर्म किया बाजार
बीमार BEST बसों में सवार 20 लाख यात्री! हर पल हादसे का खतरा, 34 फीसदी बसें खस्ताहाल
Ajit Pawar Anniversary: महिलाओं के बीच क्यों लोकप्रिय रहे अजित दादा? पर्दे के पीछे सुनेत्रा पवार की मेहनत
यह भी पढ़ें – Exclusive: देश में सिर्फ मोदी ब्रांड, CM फडणवीस ने नवभारत से की खास बातचीत, बोले- अजित ने मर्यादा तोड़ी
जांच की मांग को नहीं मिली राहत
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने हाई कोर्ट से मांग की थी कि इन निर्विरोध निर्वाचित प्रत्याशियों के मामलों की जांच किसी सेवानिवृत्त न्यायाधीश से कराई जाए या पूरी प्रक्रिया को अदालत की निगरानी में रखा जाए। साथ ही यह भी अनुरोध किया गया था कि जांच पूरी होने तक इन उम्मीदवारों को विजेता घोषित न किया जाए।
हालांकि, अदालत ने याचिका पर सुनवाई से ही इनकार कर दिया, जिससे मतदान से ठीक पहले मनसे को कानूनी मोर्चे पर राहत नहीं मिल सकी।
