मरीन ड्राइव से बांद्रा अब सिर्फ 15 मिनट में, CM शिंदे और फडणवीस ने किया बो-स्ट्रिंग आर्क ब्रिज का उद्घाटन
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले मुंबईकरों को फिर एक बार तोहफा दिया गया है, जिससे उनका सफर अब और सुहाना और आरामदायक हो जाएगा। शुक्रवार से धर्मवीर स्वराज्य रक्षक छत्रपती संभाजी महाराज कोस्टल रोड का चौथा चरण, जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
- Written By: आकाश मसने
बो-स्ट्रिंग आर्क ब्रिज पर उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने सीएम शिंदे को बैठाकर चलाई कार (सोर्स: एक्स@mieknathshinde)
मुंबई: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले मुंबईकरों को फिर एक बार तोहफा दिया गया है, जिससे उनका सफर अब और सुहाना और आरामदायक हो जाएगा। शुक्रवार से धर्मवीर स्वराज्य रक्षक छत्रपती संभाजी महाराज कोस्टल रोड का चौथा चरण, जनता के लिए खोल दिया जाएगा। गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ‘बो-स्ट्रिंग’ आर्क ब्रिज का उद्घाटन किया, जो मुंबई कोस्टल रोड और बांद्रा वर्ली सी लिंक (बीडब्ल्यूएसएल) को जोड़ रहा है।
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री शिंदे को बैठा कर गाड़ी चलाई और रोड का इंस्पेक्शन किया। इसके मार्ग के शुरू होने से लोगों को ना सिर्फ लंबे जाम से निजात मिलेगी बल्कि यात्रा के दौरान उनका समय भी बचेगा। इस रोड के कारण साउथ मुंबई से एयरपोर्ट का सफर भी महज 30 मिनट में पूरा हो जाएगा। ख़ास बात तो यह है कि इस रोड के खुलने से मरीन लाइन से बांद्रा सिर्फ 15 मिनट में पहुंचा जा सकता है, जिसे पहले 45-60 मिनट लगते थे।
मुंबई सागरी किनारी रस्ता आणि वांद्रे-वरळी सागरी सेतू एकमेकांना जोडणे हा या प्रकल्पाचा अत्यंत महत्वाचा टप्पा पूर्ण झाल्यामुळे नागरिकांना मोठा दिलासा मिळणार आहे. यामुळे वेळेची, इंधनाची बचत होणार असून कोणत्याही सिग्नलवर न थांबता थेट प्रवास करता येणे शक्य होणार आहे. https://t.co/ECNQfHGiaf pic.twitter.com/CVgCEuRCCq — Eknath Shinde – एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) September 12, 2024
सम्बंधित ख़बरें
बीड विलास घुले हत्याकांड: 9 घंटे पुलिस स्टेशन के सामने रखा शव, CM फडणवीस ने आधी रात किया फोन, जानें पूरा मामला
मुंबई के अहिल्यानगर में लगेगा रक्षा और सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट, तीन बड़े उद्योगों को मिलेगी जमीन
नागपुर बिजली संकट पर विधानसभा में रार! कांग्रेस विधायक विकास ठाकरे ने दागे तीखे सवाल, CM फडणवीस ने दिया जवाब
‘ऑपरेशन टाइगर’ के तुरंत बाद एक्शन में एकनाथ शिंदे, बागी सांसदों के विकास निधि को हरी झंडी
सुबह 7 से रात 11 बजे तक खुला रहेगा मार्ग
एक अधिकारी ने बताया कि कोस्टल रोड के माध्यम से दक्षिण मुंबई से उत्तर मुंबई की ओर जाने वाले वाहन सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 7 बजे से रात 11 बजे के बीच सीधे सी लिंक में प्रवेश कर सकते हैं। हालांकि शनिवार और रविवार को इसे बंद रखा जाएगा। ताकि बचा हुआ काम पूरा किया जा सके, जबकि दक्षिण की ओर जाने वाले वाहनों को मौजूदा मार्ग का उपयोग करना होगा। क्योंकि अब तक उस लाइन को जोड़ा नहीं गया है। मिली जानकारी के अनुसार, आर्क ब्रिज का वजन लगभग 4,000 मीट्रिक टन (एमटी) है और इसकी औसत लंबाई 140 मीटर है।
यह भी पढ़ें:– NCP विधायक जितेंद्र आव्हाड की बढ़ी मुसीबतें, 2018 के एक मामले में HC ने दिया सुनवाई का आदेश
मुंबईवासियों के लिए गेम चेंजिंग परियोजना
उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि पहले मरीन ड्राइव से बांद्रा तक का सफर तय करने में 45 मिनट से 1 घंटे का समय लगता था, लेकिन अब यह सफर सिर्फ 10-15 मिनट लगेंगे। मुंबईकरों के लिए बहुत ही महत्वाकांक्षी और गेम चेंजिंग परियोजना है। यह सिग्नल-मुक्त है। इससे लोगों का समय और ईंधन बचेगा और प्रदूषण भी कम होगा। हमने समय से पहले इस चरण को खोलकर हमारी प्रतिबद्धता को दर्शा रहे है।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि 25 साल तक कोस्टल रोड के बारे में सिर्फ चर्चाएं होती थी। महायुति सरकार आने के बाद कोस्टल रोड के काम ने तेजी पकड़ी और आज इसे जनता के लिए खोला जा रहा है। मुझे ख़ुशी है कि जिस कामकी हमने शुरुआत की थी वो पूरा हो गया है।
यह भी पढ़ें:– नांदगांव विधानसभा सीट: सबका साथ विकास के तर्ज पर हर पार्टी चख चुकी है जीत का स्वाद
आंकड़ें पर एक नजर
- आर्क ब्रिज का वजन – 4,000 मीट्रिक टन
- आर्क ब्रिज की औसत लंबाई -140 मीटर
- कोस्टल रोड की लागत – 14 000 करोड़
- जुड़वां टनल – 2
- टनल में – 6 लेन (3-3)
- अन्य जगहों पर – 8 लेन (4-4)
अब तक का काम
- 11 मार्च 2024- वर्ली से मरीन ड्राइव साउथबाउंड लेन -9.29 किमी
- 10 जून 2024- मरीन ड्राइव से हाजी अली -6.25 किमी
- 11 जुलाई, 2024- हाजी अली से बांद्रा-वर्ली सी लिंक -3.5 किमी
