नागपुर बिजली संकट पर विधानसभा में रार! कांग्रेस विधायक विकास ठाकरे ने दागे तीखे सवाल, CM फडणवीस ने दिया जवाब
Nagpur Power Outage Issue: नागपुर में भीषण गर्मी के दौरान हुई भारी बिजली कटौती को लेकर कांग्रेस विधायक विकास ठाकरे ने विधानसभा में सरकार को घेरा। सीएम देवेंद्र फडणवीस दिया जवाब।
- Written By: आकाश मसने
विधानसभा में बोलते हुए कांग्रेस विधायक विकास ठाकरे व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया)
Vikas Thakre Vs Devendra Fadnavis In Assembly: महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र में मंगलवार को नागपुर की बिजली समस्या का मुद्दा गरमा गया। कांग्रेस विधायक विकास ठाकरे ने अधिकारियों की लापरवाही और अघोषित बिजली कटौती पर सरकार से सीधे सवाल किए। इस पर जवाब देते हुए महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्थिति स्पष्ट की और दो नए सब-स्टेशन बनाने का ऐलान किया।
कांग्रेस विधायक ने उठाया बिजली कटौती का मुद्दा
नागपुर पश्चिम से कांग्रेस विधायक विकास ठाकरे ने प्रश्नकाल के दौरान उपराजधानी में चरमराई बिजली व्यवस्था पर गंभीर चिंता व्यक्त की। ठाकरे ने कहा कि नागपुर जिले के कोराड़ी में विशाल पावर प्लांट होने के बावजूद स्थानीय जनता को भीषण गर्मी में 7 से 8 घंटे के पावर कट का सामना करना पड़ा।
कांग्रेस विधायक विकास ठाकरे ने प्रश्न किया कि नागपुर जिले के कोराड़ी पॉवर प्लांट में बिजली का उत्पादन होता है। बावजूद इसके गर्मी के मौसम में नागपुर शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति की समस्या रही। बार-बार बत्ती गुल हो जाती थी। 7-8 घंटे बिजली नहीं रहती थी। इस वहज से लोग परेशान रहे।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा में नए जिला कारागार के लिए 120 एकड़ भूमि मंजूर; पालकमंत्री पंकज भोयर के प्रयासों को मिली बड़ी सफलता
अन्ना हजारे सालो बाद फिर मैदान में, RTI नियमों में बदलाव पर दिया अल्टीमेटम, 5 जुलाई से अनशन की चेतावनी
नागपुर जिला: 43 मामलों में 3.46 करोड़ रूपए की आर्थिक मदद; समाज कल्याण विभाग ने 28 और नियुक्तियों को दी मंजूरी
नागपुर के वैरायटी चौक पर फूटा किसानों का गुस्सा! विदर्भ राज्य आंदोलन समिति ने फूंका कर्जमाफी का GR
बिजली विभाग के अधिकारियों पर बरसे विकास ठाकरे
विकास ठाकरे ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब त्रस्त नागरिक सब-स्टेशन पहुंचते थे, तो अधिकारी फंड और मैनपावर की कमी का बहाना बनाकर पल्ला झाड़ लेते थे। बिजली विभाग अधिकारी बहाना बनाते थे कि इलाके में ट्रांसफार्मर खराब है, इसके लिए फंड नहीं है। हमारे में मैन पावर नहीं है। उन्होंने यह आराेप लगाया कि अधिकारियों को फोन करने पर वह कॉल तक रिसीव नहीं करते थे। यह समस्या पूरे दो महीने चली। इस पर सरकार क्या उपाय कर रही है।
विकास ठाकरे ने मुख्यमंत्री और राज्य के ऊर्जा मंत्री देवेंद्र फडणवीस पर मजाकिया अंदाज में तंज कसते हुए कहा कि मुझे नहीं लगाता कि सरकार के पास फंड की कोई कमी होगी। क्योंकि ऊर्जा मंत्री हमारे नागपुर के ही है।
इस पर उत्तर देते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि विधायक विकास ठाकरे द्वारा उठाए गए मुद्दे में कुछ सच्चाई है। उन्होंने बताया कि इस बार गर्मी का मौसम लंबा है। इस कारण से बिजली की मांग बढ़ गई। पिछले साल की तुलना में इस बार 4000 मेगावाट बिजली की मांग बढ़ी है।
केरल से तुलना कर मुख्यमंत्री ने समझाया बिजली का गणित
सीएम फडणवीस इस मांग को ज्यादा बताते हुए एक उदाहरण दिया। उन्होंने बताया केरल राज्य में कुछ बिजली खपत 6000 मेगावाट है और मांग इससे अधिक होने के कारण अब वहां भी बिजली कटौती शुरू हो गई है। इसके विपरीत, महाराष्ट्र सरकार ने अतिरिक्त 4000 मेगावाट की भारी मांग के बावजूद आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने का पूरा प्रयास किया।
#विधानसभाप्रश्नोत्तरे
नागपूर शहरातील वीजसमस्येबाबत मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांनी दिलेले उत्तर.#पावसाळीअधिवेशन२०२६#MonsoonSession2026 @Dev_Fadnavis pic.twitter.com/H0nWmYkx1k — MAHARASHTRA DGIPR (@MahaDGIPR) June 23, 2026
CM फडणवीस ने बताया नागपुर में लोड शेडिंग का असली कारण
नागपुर क्षेत्र में बिजली कटौती पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि नागपुर में 2 सब स्टेशन और बनाना है। उन्होंने कि मौजूदा सब-स्टेशनों पर क्षमता से अधिक लोड आने के कारण सिस्टम ट्रिप या फेल हो जाता है। उन्होंने कहा कि यह समस्या सिर्फ विपक्षी विधायकों के क्षेत्रों में नहीं, बल्कि खुद उनके अपने निर्वाचन क्षेत्र के कुछ हिस्सों में भी देखी गई।
यह भी पढ़ें:- पुणे-दौंड रूट पर लोकल ट्रेन चलाने की मांग! सांसद पार्थ पवार ने रेलवे को लिखा पत्र, बुनियादी ढांचे में सुधार की
सीएम फडणवीस ने विधानसभा में बताया कि नागपुर के लिए दो नए सब स्टेशन को मंजूरी दी गई है। लेकिन इसे बनाने के लिए जगह नहीं मिल पा रही थी। अब मैंने खुद इस मामले में अधिकारियों के साथ बैठक कर जगह का मुद्दा हल कर दिया है और जल्द ही काम शुरू होगा। नए सब स्टेशन बनने के बाद लोड डिस्ट्रिब्यूट होगा तो फेलियर का प्रमाण कम होगा।
लापरवाह अधिकारियों पर गिरेगी गाज
कांग्रेस विधायक विकास ठाकरे द्वारा अधिकारियों के फोन न उठाने और जनता के साथ संवेदनहीन व्यवहार करने के आरोपों को सीएम मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बेहद गंभीरता से लिया। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि अगर ऐसा कुछ हुआ है तो संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
