Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 24 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बीड विलास घुले हत्याकांड: 9 घंटे पुलिस स्टेशन के सामने रखा शव, CM फडणवीस ने आधी रात किया फोन, जानें पूरा मामला

Beed Vilas Ghule Murder Case: बीड के विलास घुले मर्डर केस में सीएम देवेंद्र फडणवीस के आश्वासन के बाद आंदोलन थमा। पुलिस ने पूरक बयान में सांसद बजरंग सोनवणे के बेटे का नाम शामिल किया है।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Jun 24, 2026 | 01:01 PM

विलास घुले हत्याकांड को लेकर बीड में प्रदर्शन करते लोग व सीएम देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

CM Devendra Fadnavis Call Beed Vilas Ghule Murder Case: महाराष्ट्र के बीड जिले के केज तहसील अंतर्गत टाकली गांव में हुए व्यवसायी विलास घुले की हत्या के मामले ने अब एक बड़ा राजनीतिक मोड़ ले लिया है। पिछले तीन दिनों से जारी तनाव और भारी जन-आक्रोश के बीच, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हस्तक्षेप के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया है।

ओबीसी नेता लक्ष्मण हाके ने बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार रात को आंदोलनकारियों को फोन कॉल किया और जांच का आश्वासन दिया है। सीएम के फोन के बाद पुलिस ने इस मामले में शिकायतकर्ता का पूरक बयान दर्ज किया है।

क्या है पूरा मामला?

यह घटना 20 जून की शाम करीब 7:30 बजे की है। बीड जिले के टाकली इलाके में विलास घुले नामक व्यवसायी की हत्या कर दी गई थी। इस हत्या के बाद से ही स्थानीय नागरिक और परिजन मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ‘रास्ता रोको’ आंदोलन कर रहे थे। विरोध प्रदर्शन का स्तर तब और बढ़ गया जब विलास घुले के पार्थिव शरीर को केज पुलिस स्टेशन के बाहर करीब 9 घंटे तक रखा गया।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर में जरूरतमंदों को मिलेगा खुद का घर! म्हाडा शुरू कर रहा मेगा हाउसिंग प्रोजेक्ट

Maharashtra Cyber Crime: 2025 से मई 2026 के बीच 10,505 मामले दर्ज, अकेले मुंबई में 1,311 करोड़ की ठगी

भंडारा में अधूरी सड़कें बनी मुसीबत, गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा

नागपुर एयरपोर्ट पर अचानक उतरा सैकड़ों बगुलों का विमान! रनवे पर कब्जा देख अथॉरिटी भी हैरान, 3 घंटे चला रेस्क्यू

सांसद बजरंग सोनवणे के बेटे पर FIR दर्ज करने की मांग

ओबीसी नेता लक्ष्मण हाके ने इस आंदोलन को समर्थन देते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। हाके और मृतक के परिजनों का दावा है कि बीड के सांसद बजरंग सोनवणे का बेटा सौरभ सोनवणे उस गिरोह का हिस्सा है जिसने इस हत्या को अंजाम दिया। आंदोलनकारियों की मांग थी कि सौरभ सोनवणे के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाए। इस मुद्दे को विधायक धनंजय मुंडे और पंकजा मुंडे ने भी प्रमुखता से उठाया और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने दर्ज किया रमेश घुले का बयान दर्ज किया

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने देर रात लक्ष्मण हाके को फोन किया और पूरी स्थिति की जानकारी ली। फडणवीस ने आंदोलनकारियों को कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके तुरंत बाद पुलिस अधीक्षक नवनीत कांवत ने जांच का भरोसा दिलाया। पुलिस ने रमेश घुले का पूरक जवाब दर्ज किया, जिसमें सौरभ सोनवणे का नाम शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें:- केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी का कबूलनामा, तीन बार की थी मारने की कोशिश

क्या बोले सांसद बजरंग सोनवणे?

हालांकि, अब तक सौरभ सोनवणे के खिलाफ अभी तक औपचारिक FIR दर्ज नहीं हुई है। बीड एसपी नवनीत कांवत ने बताया कि जांच के बाद FIR दर्ज की जाएगी। फडणवीस के आश्वासन के बाद आंदोलन को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। दूसरी ओर, सांसद बजरंग सोनवणे ने किसी भी जांच का सामना करने की बात कही है और पुलिस को निष्पक्ष जांच करने को कहा है।

Vilas ghule murder case beed cm devendra fadnavis call saurabh sonawane fir demand

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 24, 2026 | 01:01 PM

Topics:  

  • Beed News
  • Devendra Fadnavis
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.