- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Bmcs 848 Km Water Tunnel Project Crz Clearance Mumbai 2025
Mumbai में सीवेज ट्रीटमेंट सुरंग को CRZ मंजूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
BMC को धारावी एसटीपी से भांडुप जल शोधन संयंत्र तक 8.48 किमी लंबी सुरंग बनाने की CRZ मंजूरी मिल गई है। 3,000 करोड़ की यह परियोजना 416 MLD उपचारित पानी को सुरक्षित रूप से ले जाने में सक्षम होगी।
- Written By: अपूर्वा नायक

जल सुरंग परियोजना (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai News In Hindi: बीएमसी को 8.48 किमी लंबे और 2.7 मीटर व्यास वाले सुरंग परियोजना के लिए कोस्टल रेग्युलेटरी जोन (सीआरजेड) की मंजूरी मिल गई है। यह सुरंग धारावी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से उपचारित पानी को घाटकोपर होते हुए भांडुप जल शोधन संयंत्र तक पहुंचाएगी।
पर्यावरणीय स्वीकृति मिलते ही 3,000 करोड़ रुपये की इस परियोजना का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। बीएमसी 27,309 करोड़ रुपये की लागत से सात सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स (एसटीपी) बना रही है, जिनका लक्ष्य 2,464 एमएलडी सीवेज को साफ पानी बनाना है।
इस उपचारित पानी को धारावी एसटीपी से घाटकोपर होते हुए भांडुप शोधन संयंत्र तक 145-150 मीटर गहराई में बनाई जाने वाली सुरंग के जरिए पहुंचाया जाएगा, जिसकी अधिकतम गहराई घाटकोपर में 152 मीटर होगी।
सम्बंधित ख़बरें
अहिल्यानगर में ‘ग्रीन सिटी’ अभियान की शुरुआत, पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने पर जोर: विखे पाटिल
सोलापुर में बीच सड़क पर हत्या, 6 हमलावरों ने युवक को पीट-पीटकर मारा
Tragedy at Tembhapuri Dam: मजदूर दिवस की खुशियां मातम में बदली; टेंभापुरी बांध में डूबने से 3 मजदूरों की मौत
Pune Water Crisis: भीषण गर्मी से सूखे जल स्रोत, 89 हजार लोग टैंकर के पानी पर निर्भर
यह सुरंग 416 एमएलडी पानी वहन करने में सक्षम होगी। घाटकोपर एसटीपी और भांडुप परिसर के बीच उपचारित पानी को शोधन संयंत्र तक पहुंचाने के लिए सुरंग के प्रस्ताव को सितंबर 2024 में मंजूरी मिली थी।
ये भी पढ़ें :- Mumbai-Pune Expressway: ITMS ने भेजे 36 लाख ई-चालान, 600 करोड़ का जुर्माना
3,000 करोड़ की परियोजना
- सीआरजेड स्वीकृति मिल गई है, इसलिए निर्माण आगे बढ़ सकता है। एक अधिकारी नै बताया कि उपचारित पानी का उपयोग भविष्य में मुंबई की पेयजल आवश्यकता पूरी करने के लिए भी किया जा सकता है।
- एसटीपी जिसमे वलीं (500 एमएलडी), बांद्रा (360 एमएलडी), मालाड (454 एमएलडी), घाटकोपर (337 एमएलडी)। धारावी (418), भांडुम (215 एमएलडी) व वर्सोवा (180 एमएलडी) शामिल हैं।
- यह सातों एसटीपी कुल मिलाकर 2,464 एमएलडी अपशिष्ट जल का उपचार करते है, शहर को प्रतिदिन 3,850 से 4,000 एमएलडी पानी मिलता है, जो 4,500 एमएलडी की मांग से कम है। प्रतिदिन की आपूर्ति का 34% (लगभग 1,343 एमएलडी) पानी चोरी, रिसाव और अन्य कारणों से बर्बाद हो जाता है।
Bmcs 848 km water tunnel project crz clearance mumbai 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
एग्जिट पोल में पूर्ण बहुमत, फिर भी मतगणना से पहले क्यों बढ़ी BJP की टेंशन? सामने आया ये चौकाने वाला आंकड़ा
May 03, 2026 | 04:27 PMअहिल्यानगर में ‘ग्रीन सिटी’ अभियान की शुरुआत, पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने पर जोर: विखे पाटिल
May 03, 2026 | 04:26 PMपुणे में मासूमियत का कत्ल, नसरापुर के बाद चाकण में दरिंदगी, 3 साल के बच्चे के साथ कुकर्म फिर गला रेतकर हत्या
May 03, 2026 | 04:24 PMडेढ़ महीने के अंदर दूसरी बार बिकी राजस्थान रॉयल्स की टीम, इस बड़े बिजनेसमैन ने खरीदी, कितने में हुई डील?
May 03, 2026 | 04:23 PMअब खुलेंगे रोजगार ने नए अवसर, CM मोहन यादव ने इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर की दी सौगात; जानें क्या है खास
May 03, 2026 | 04:18 PMविनेश फोगाट का बड़ा खुलासा: ‘बृजभूषण ने मेरा यौन उत्पीड़न किया, मैं उन 6 पीड़ितों में से एक हूं’
May 03, 2026 | 04:07 PMसोलापुर में बीच सड़क पर हत्या, 6 हमलावरों ने युवक को पीट-पीटकर मारा
May 03, 2026 | 04:02 PMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM












