BMC में महिलाओं की मजबूत मौजूदगी, 50% आरक्षण के बावजूद 130 महिला नगरसेवक निर्वाचित
BMC Elections 2026 में महिलाओं की भागीदारी ने नया रिकॉर्ड बनाया है। 50 प्रतिशत आरक्षण के बावजूद 130 महिला नगरसेवक निर्वाचित हुईं, जिससे बीएमसी की राजनीति में महिला शक्ति और मजबूत हुई।
- Written By: अपूर्वा नायक
बीएमसी चुनाव में महिला उम्मीदवारी (सौ. AI Generated )
Mumbai News In Hindi: मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण होने के बावजूद इस साल भी अपेक्षा से अधिक महिला नगरसेवकों का चुना जाना चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बार बीएमसी चुनाव में कुल 130 महिला नगरसेवक निर्वाचित हुई हैं।
बीएमसी के कुल 227 वार्डों में से 114 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित थे। इसके बावजूद सामान्य सीटों से भी बड़ी संख्या में महिला उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की, जिससे कुल महिला प्रतिनिधित्व आरक्षित संख्या से अधिक हो गया।
भाजपा में सबसे ज्यादा महिला नगरसेवक
इस चुनाव में चुनी गई महिला नगरसेवकों में सबसे अधिक संख्या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की है। इसके बाद शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और शिवसेना (शिंदे गुट) का क्रम आता है।
सम्बंधित ख़बरें
सुनेत्रा का मास्टर स्ट्रोक: राकांपा में जिम्मेदारी का बंटवारा, पार्थ को मुंबई-दिल्ली, जय संभालेंगे पुणे
नागपुर: भारत दुर्गा मंदिर का भव्य भूमि पूजन, मोहन भागवत और गडकरी की मौजूदगी में बागेश्वर बाबा ने दिया बड़ा बयान
मीरा-भाईंदर: टेंबा अस्पताल में एक्सपायरी दवाओं का बड़ा घोटाला उजागर, मंत्री सरनाईक का सख्त एक्शन
दर्यापुर SBI शाखा में पासबुक प्रिंटिंग मशीन ठप अजय, सतीश
आंकड़ों के अनुसार,
- शिवसेना (यूबीटी) की 38 महिला नगरसेवक
- शिवसेना (शिंदे गुट) की 19 महिला नगरसेवक
- कांग्रेस की 11 महिला नगरसेवक
- मनसे की 5 महिला नगरसेवक चुनी गई हैं
समितियों में भी मिलेगा समान प्रतिनिधित्व
महिला नगरसेवकों की बड़ी संख्या का असर बीएमसी की विभिन्न स्थायी समितियों, विषय समितियों और विशेष समितियों पर भी देखने को मिलेगा। इन समितियों में महिलाओं को समान और प्रभावी प्रतिनिधित्व मिलने की संभावना है।
मुस्लिम महिला प्रतिनिधित्व भी उल्लेखनीय
इस बार चुनी गई महिला नगरसेवकों में मुस्लिम समुदाय की महिलाओं की संख्या भी उल्लेखनीय रही है, जो नगर निगम की राजनीति में सामाजिक विविधता और समावेशिता को दर्शाता है।
ये भी पढ़ें :- Mumbai: हिंदी वोटों ने जिताई 89 सीटें, फिर भी मुंबई के तीन जिलों में भाजपा का उत्तर भारतीय चेहरा गायब
पिछले चुनावों से तुलना
अगर पिछले चुनावों पर नजर डालें तो, वर्ष 2017 में 133 महिला नगरसेवक वर्ष 2012 में 121 महिला नगरसेवक चुनी गई थीं। इस तरह बीएमसी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी का सिलसिला लगातार बना हुआ है।
