Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

74,427 करोड़ की BMC पर कब्जे की ‘जंग’ शुरू, ठाकरे परिवार की विरासत दांव पर, महायुति भी तैयार

Maharashtra Municipal Elections: महाराष्ट्र में 29 महापालिकाओं के चुनाव का ऐलान हो गया है. सबसे बड़ी लड़ाई ₹74,427 करोड़ बजट वाली बीएमसी पर कब्ज़े की है। 15 जनवरी को मतदान और 16 जनवरी को नतीजे आएंगे।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Dec 16, 2025 | 01:02 PM

BMC चुनाव

Follow Us
Close
Follow Us:

BMC Elections: महाराष्ट्र की राजनीति के लिहाज से सोमवार का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहा। राज्य चुनाव आयोग ने मुंबई की बीएमसी समेत राज्य की 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव का ऐलान कर दिया है। घोषणा के साथ ही सभी नगर निगम क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। 15 जनवरी 2026 को मतदान होगा, जबकि 16 जनवरी 2026 को नतीजे घोषित किए जाएंगे। इन चुनावों में कुल 28,079 सीटों पर उम्मीदवार मैदान में होंगे। महाराष्ट्र में 1 करोड़ 66 लाख 79 हजार महिला मतदाता हैं। हालांकि चुनाव 29 महानगरपालिकाओं के लिए हो रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा फोकस बीएमसी पर है। बीएमसी देश का सबसे अमीर नगर निकाय माना जाता है, जिसका बजट कई राज्यों से भी बड़ा है।

मुंबई का खजाना: ₹74,427 करोड़ का बजट

बीएमसी चुनाव 227 सीटों पर होते हैं। इन सीटों पर जीत मुंबई की आर्थिक और राजनीतिक ताकत पर पकड़ सुनिश्चित करती है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) एशिया का सबसे समृद्ध नगर निकाय माना जाता है। वित्त वर्ष 2026 के लिए बीएमसी का सालाना बजट ₹74,427 करोड़ है, जो दुनिया के करीब 50 देशों की GDP से भी अधिक बताया जा रहा है।

जिन देशों की GDP मुंबई के इस बजट से कम है, उनमें भूटान, फिजी, मालदीव, बारबाडोस, मोंटेनेग्रो, लाइबेरिया और सिएरा लियोन शामिल हैं। लंबे समय से यह धारणा रही है कि महाराष्ट्र की सत्ता तक पहुंच का रास्ता बीएमसी से होकर जाता है, इसलिए यह चुनाव सभी राजनीतिक दलों के लिए बेहद अहम है।

चुनाव से पहले फंड का ऐलान

चुनाव आयोग की घोषणा से ठीक पहले शहरी विकास विभाग ने 13 नगर निगमों के लिए ₹74 करोड़ जारी किए। अकेले मुंबई के लिए ₹36 करोड़ का अतिरिक्त प्रावधान किया गया, जिसमें मुंबई शहर के लिए ₹18 करोड़ और उपनगरों के लिए ₹17 करोड़ शामिल हैं। मुंबई, ठाणे, कल्याण-डोंबिवली, भिवंडी, मीरा-भायंदर, वसई-विरार समेत अन्य नगर निगमों के लिए कुल ₹172 करोड़ स्वीकृत किए गए। वहीं पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ के लिए ₹90 करोड़ मंजूर हुए, जिनमें से ₹22.50 करोड़ जारी कर दिए गए हैं।

फडणवीस का ऐलान: महायुति साथ लड़ेगी

चुनाव तारीखों की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महायुति गठबंधन मिलकर चुनाव लड़ेगा। अधिकतर जगह बीजेपी और शिवसेना (शिंदे गुट) का गठबंधन होगा, जबकि जहां संभव होगा वहां बीजेपी और एनसीपी (अजित पवार गुट) साथ चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने साफ किया कि पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में एनसीपी के साथ गठबंधन नहीं होगा और यहां मुकाबला बीजेपी बनाम एनसीपी रहेगा, हालांकि इसे दोस्ताना संघर्ष बनाने की कोशिश होगी।
फडणवीस ने कहा कि ठाकरे बंधु साथ आएं या नहीं, इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ेगा। कांग्रेस अगर उनके साथ जाती है, तब भी असर नहीं होगा। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी में शामिल होने के लिए कई नेता इच्छुक हैं, लेकिन शिंदे की शिवसेना से किसी को नहीं लिया जाएगा।

विपक्ष में हलचल: उद्धव-राज की ‘भाईगिरी’

उद्धव ठाकरे के लिए यह चुनाव पार्टी की ताकत और विरासत साबित करने का बड़ा मौका माना जा रहा है। वहीं राज ठाकरे की MNS के साथ संभावित गठबंधन की चर्चाएं तेज हैं। कांग्रेस कई जगह अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी में है, जिससे महाविकास अघाड़ी (MVA) की एकजुटता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
बीएमसी पर करीब तीन दशकों तक शिवसेना का दबदबा रहा है, लेकिन 2022 में पार्टी के विभाजन के बाद यह विरासत दांव पर लग गई है। अब मुंबई की राजनीति त्रिकोणीय मुकाबले की ओर बढ़ती दिख रही है।

उद्धव ठाकरे को आशंका है कि राज ठाकरे उनके पारंपरिक मराठी वोट बैंक में सेंध लगा सकते हैं। इसी कारण वर्षों से दूर रही ‘भाईगिरी’ चुनाव से पहले फिर चर्चा में है। कांग्रेस असहज नजर आ रही है, क्योंकि उसे डर है कि शिवसेना (UBT) और MNS का गठजोड़ उसके धर्मनिरपेक्ष आधार को नुकसान पहुंचा सकता है।

सीटों का गणित और कड़ा मुकाबला

एनसीपी के दोनों गुट अपने-अपने गठबंधनों में अधिक से अधिक सीटों की मांग कर रहे हैं। इससे सत्ताधारी महायुति और विपक्षी MVA, दोनों में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान जारी है। इस बार का चुनाव बेहद कांटे का माना जा रहा है, जहां सीटों का समीकरण और ठाकरे परिवार की राजनीतिक विरासत पर जनता का फैसला ही असली विजेता तय करेगा।

यह भी पढ़ें- Maharashtra Nikay Chunav: महायुति में सीट शेयरिंग पर घमासान, भाजपा-शिंदे बैठक आज

चुनाव की अहम तारीखें

  • नामांकन दाखिल: 23 से 30 दिसंबर 2025
  • नामांकन वापसी: 2 जनवरी 2026
  • मतदान: 15 जनवरी 2026
  • नतीजे: 16 जनवरी 2026

Bmc election maharashtra political battle 74k crore budget

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 16, 2025 | 01:02 PM

Topics:  

  • BMC Elections
  • Maharashtra Politics
  • Mumbai

सम्बंधित ख़बरें

1

क्रिसमस पर मुंबई के इन फेमस चर्चों में मिलेगा यादगार अनुभव, बिल्कुल न करें मिस

2

2018 दंगा केस में मनसे-शिवसेना के 21 कार्यकर्ता बरी, कोर्ट का बड़ा फैसला, जानें क्या है पूरा मामला

3

दहिसर से हटेगा रडार, 50 हजार नए घरों का रास्ता हुआ साफ, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किया ऐलान

4

BMC चुनाव से पहले एकनाथ शिंदे ने खेला बड़ा दांव! इन मेगा प्रोजेक्ट्स का किया ऐलान

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.