BMC में ड्राइवरों की भारी कमी, बेस्ट से 55 चालक लेने और नई भर्ती की तैयारी
BEST Contract Drivers: बीएमसी में ड्राइवरों की भारी कमी के चलते प्रशासन ने बेस्ट से 55 अनुभवी चालक कॉन्ट्रैक्ट पर लेने का फैसला किया है। साथ ही 786 नए ड्राइवरों की भर्ती की तैयारी भी शुरू कर दी गई है।
- Written By: अपूर्वा नायक
एसटी महामंडल की बसें (सोर्स: सोशल मीडिया)
BMC BEST Driver Shortage: मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में प्रशासनिक और सेवा वाहनों के लिए चालकों की भारी कमी सामने आई है। अधिकारियों के अनुसार कई विभागों में वाहनों की मांग बढ़ी है, लेकिन पर्याप्त ड्राइवर उपलब्ध न होने से सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।
बेस्ट से 55 ड्राइवर कॉन्ट्रैक्ट पर लेने की योजना
स्थिति से निपटने के लिए बीएमसी प्रशासन ने बेस्ट उपक्रम से 55 अनुभवी चालकों को कॉन्ट्रैक्ट आधार पर लेने का निर्णय लिया है। इस संबंध में जल्द ही बेस्ट परिवहन विभाग को आधिकारिक पत्र भेजा जाएगा। इन चालकों को अलग-अलग सेवाओं में तैनात किया जाएगा ताकि कामकाज सुचारू रूप से चल सके।
करीब 600 चालकों की कमी, सेवाओं पर असर
फिलहाल बीएमसी के पास लगभग 375 चालक ही उपलब्ध हैं, जबकि कुल जरूरत करीब 985 चालकों की बताई जा रही है। यानी मनपा को 600 से अधिक चालकों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों के लिए वाहन सेवा, साइट विजिट और कचरा संग्रहण जैसी आवश्यक सेवाएं इसी वजह से प्रभावित हो रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
एसटी घाटे में रही तो जाएगी नौकरी! परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक का कामचोर अधिकारियों को अल्टीमेटम
महाराष्ट्र में मराठी अनिवार्य! नियम तोड़ा तो रद्द होगी स्कूल की मान्यता, मंत्री दादा भूसे का बड़ा ऐलान
Swine Flu Prevention: बारिश के मौसम में क्यों बढ़ जाता है स्वाइन फ्लू का खतरा? जानें कैसे करें बचाव
भाईंदर-घोड़बंदर कॉरिडोर को कैबिनेट की मंजूरी, 17,036 करोड़ की परियोजना से सफर होगा आसान
ये भी पढ़ें :- अटल सेतु सुरक्षा पर उठे सवाल: इमरजेंसी सिस्टम और हेलीपैड की मांग, सीएम को लिखा गया पत्र
786 नए चालकों की भर्ती की तैयारी
ड्राइवरों की कमी दूर करने के लिए बीएमसी ने दोहरी रणनीति बनाई है। एक तरफ बेस्ट से कॉन्ट्रैक्ट ड्राइवर लिए जाएंगे, वहीं दूसरी ओर 786 नए चालकों की भर्ती के लिए जल्द विज्ञापन जारी किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद सेवाओं में तेजी आएगी और प्रशासनिक कामकाज सुचारू रूप से हो सकेगा।
