अटल सेतु सुरक्षा पर उठे सवाल: इमरजेंसी सिस्टम और हेलीपैड की मांग, सीएम को लिखा गया पत्र

Mumbai Atal Setu: मुंबई के अटल सेतु की सुरक्षा को लेकर नई बहस शुरू हो गई है। एमएलसी मीलिंद नार्वेकर ने इमरजेंसी सिस्टम और हेलीपैड जैसी सुविधाओं की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।
Atal Setu
अटल सेतु (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Atal Setu Safety Review: देश की राजधानी मुंबई की महत्वाकांक्षी अटल बिहारी वाजपेयी शिवड़ी-न्हावा शेवा सेतु परियोजना की सुरक्षा पर सवाल उठे हैं। इस सेतु पर आपात स्थितियों से निपटने के लिए इमरजेंसी सिस्टम और हेलीपैड जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।

शिवसेना (ठाकरे गुट) के एमएलसी मीलिंद नार्वेकर ने इस संबंध में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखा है। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर खंडाला घाट में अडोशी टनल के पास 3 फरवीरी को गैस टैंकर के पलटने का हादसा हुआ था।

इसके बाद हाईवे पर 36 घंटे तक ट्रैफिक बाधित रहा। इस घटना से यात्रियों को बहुत परेशानी हुई। नार्वेकर ने मुख्यमंत्री को पत्र में लिखा है कि इस घटना से साफ हो गया है कि मुंबई-पुणे हाईवे पर आपदा प्रबंधन सिस्टम सक्षम नहीं है। मुंबई के अटल सेतु पर भी आपात स्थितियों से इनकार नहीं किया जा सकता। नार्वेकर ने अटल सेतु पर इमरजेंसी सिस्टम की पूरी तरह से समीक्षा करने की मांग की है, क्योंकि यह 21।8 किमी लंबा पुल समुद्र के ऊपर से गुजरता है।

एयर ट्रांसपोर्ट से जुड़ेगा कोस्टल रोड

पुल पर किसी दुर्घटना, आग या प्राकृतिक आपदा की स्थिति में राहत का काम ज्यादा मुश्किल हो सकता है। बढ़ते ट्रैफिक व राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से अटल सेतु पर कुशल इमरजेंसी सिस्टम और हेलीपैड जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जाएं। अटल सेतु पर भविष्य में कोई बड़ा हादसा होने से रोकने तुरंत कदम उठाए जाने चाहिए। मुंबई कोस्टल रोड को एयर ट्रांसपोर्ट से जोड़ने की तैयारी चल रही है। कोस्टल रोड पर हेली पैड बनाने का निर्णय बीएमसी प्रशासन लिया है। हेलीपैड का निर्माण होने पर एयर एंबुलेंस के जरिए गंभीर मरीजों को लिफ्ट कर मुंबई के बड़े अस्पताल में भर्ती कराया जा सके सकेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com