Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 29 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

एसटी घाटे में रही तो जाएगी नौकरी! परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक का कामचोर अधिकारियों को अल्टीमेटम

MSRTC Performance Audit: परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक का बड़ा फैसला। घाटे में चल रही ST बसों को लेकर कामचोर अधिकारियों को मिला 1 महीने का अल्टीमेटम, सुधरें वरना जाएगी नौकरी। पूरी खबर पढ़ें।

  • Written By: गोरक्ष पोफली
Updated On: Jun 29, 2026 | 05:07 PM

प्रताप सरनाईक का आदेश (सोर्स: डिजाइन फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Transport Minister Pratap Sarnaik Ultimatum To Officials: महाराष्ट्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली MSRTC यानी एसटी बसों की वित्तीय स्थिति को लेकर राज्य सरकार ने अब बेहद कड़ा रुख अपना लिया है। परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने एमएसआरटीसी के उन अधिकारियों को सख्त लहजे में चेतावनी दी है जो काम में लापरवाही बरत रहे हैं और जिनकी वजह से विभाग घाटे में जा रहा है। मंत्री ने स्पष्ट आदेश दिया है कि अगर अगले एक महीने में एसटी की आय में सुधार नहीं हुआ, तो जिम्मेदार अधिकारियों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है।

परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने एसटी महामंडल की गिरती आर्थिक स्थिति और राजस्व बढ़ाने में विफल रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। उन्होंने कामचोर और निष्कासन के पात्र अधिकारियों को एक महीने का अल्टीमेटम दिया है। मंत्री ने सीधे शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि अगले 30 दिनों के भीतर एसटी के राजस्व में ठोस वृद्धि और सकारात्मक परिणाम नहीं दिखे, तो संबंधित अधिकारियों का न केवल स्थानांतरण होगा, बल्कि उन्हें डिमोशन या सीधे निलंबन सस्पेंशन जैसी बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

21 विभाग घाटे में, आंकड़ों ने बढ़ाई सरकार की चिंता

एसटी प्रशासन की कार्यक्षमता पर सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि वर्तमान में राज्य के कुल 31 एसटी विभागों में से 21 विभाग भारी घाटे में चल रहे हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि अप्रैल और मई के गर्मी सीजन के दौरान, जब यात्रियों की सबसे अधिक भीड़ होती है और किराए में भी बढ़ोतरी की गई थी, तब भी एसटी के राजस्व में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इस विफलता ने प्रबंधन के नियोजन और अधिकारियों की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिन्ह लगा दिए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

जुलाई के दूसरे सप्ताह से शुरू हो सकती है किसान कर्जमाफी, गोंदिया के 20,915 किसानों का होगा इंतजार खत्म?

मटन के बाद खाया दही… नासिक के बुजुर्ग दंपती पर भारी पड़ा यह अपोजिट डाइट, पत्नी की मौत, पति की हालत नाजुक

महागांव में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना पर उठे सवाल, स्वीकृत पुल के बजाय रपटे की मरम्मत का आरोप

MBMC vs MBVV: 5.21 करोड़ सुरक्षा शुल्क पर टकराव, मनपा ने पुलिस से मांगा बकाया किराया

केवल दफ्तर में बैठने से काम नहीं चलेगा: सरनाईक के सख्त निर्देश

मंत्री प्रताप सरनाईक ने अधिकारियों को स्पष्ट कर दिया है कि वे केवल एसी दफ्तरों में बैठकर कागजी योजनाएं बनाना और लंबी बैठकों का दौर बंद करें। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि अधिकारियों को अब जमीन पर उतरकर काम करना होगा। बस फेरों का सही नियोजन करना, गाड़ियों को निर्धारित समय पर डिपो से छोड़ना और यात्रियों को उच्च गुणवत्ता वाली सेवा देना अब उनकी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। निजी वाहनों और निजी बस ऑपरेटरों के साथ मिल रही कड़ी प्रतिस्पर्धा में एसटी को फिर से नंबर वन बनाने की जिम्मेदारी अब सीधे तौर पर अधिकारियों के कंधों पर डाल दी गई है।

यह भी पढ़ें: मटन के बाद खाया दही… नासिक के बुजुर्ग दंपती पर भारी पड़ा यह अपोजिट डाइट, पत्नी की मौत, पति की हालत नाजुक

कामकाज का होगा परफॉर्मेंस ऑडिट

दी गई एक महीने की समय सीमा समाप्त होने के बाद हर डिपो, विभाग, क्षेत्रीय कार्यालय और मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के कामकाज का परफॉर्मेंस रिव्यू किया जाएगा। इस दौरान देखा जाएगा कि किस अधिकारी के क्षेत्र में आय क्यों घटी और यात्री संख्या कम होने के पीछे क्या कारण रहे। मंत्री के इस आक्रामक तेवर ने एसटी महामंडल के वरिष्ठ अधिकारियों और डिपो प्रबंधकों के बीच हड़कंप मचा दिया है।

अब अधिकारियों के पास केवल दो ही विकल्प हैं या तो वे अपनी कार्यकुशलता से एसटी को मुनाफे की पटरी पर वापस लाएं या फिर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

Msrtc loss transport minister pratap sarnaik ultimatum to officials

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 29, 2026 | 05:07 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • MSRTC
  • MSRTC worker
  • MSRTC workers
  • Mumbai News
  • Pratap Sarnaik

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.