Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 29 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Swine Flu Prevention: बारिश के मौसम में क्यों बढ़ जाता है स्वाइन फ्लू का खतरा? जानें कैसे करें बचाव

Swine Flu: इन्फ्लूएंजा ए वायरस संक्रमण वाले ज्यादातर इंसान सीधे तौर पर स्वाइन इन्फ्लूएंजा वायरस के संपर्क में आने से संक्रमित होते हैं या फिर संक्रमित सूअर के संपर्क में आने पर ऐसा होता है।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Jun 29, 2026 | 03:15 PM

स्वाइन फ्लू (फोटो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Monsoon Viral Infection: बारिश का मौसम कई तरह की बीमारियां लेकर आता है। जैसे डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया, वायरल फ्लू, इन्फेक्शन, एलर्जी, गैस्ट्रोएंट्राइटिस, टाइफाइड, हेपेटाइटिस ए और ई सरीखी बीमारियां।

विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम की नम और ह्यूमिड परिस्थितियां स्वाइन फ्लू या इन्फ्लूएंजा के फैलने के लिए सही माहौल पैदा करती हैं। इससे सभी उम्र के लोग प्रभावित होते हैं।

स्वाइन फ्लू कैसे फैलता है?

स्वाइन फ्लू एक वायरल इंफेक्शन है। ये इंफ्लूएंज़ा A वायरस के सबटाइप H1N1 की वजह से होता है। स्वाइन फ्लू सांस से जुड़ी एक संक्रामक बीमारी है, जो खासतौर पर नाक, गले और फेफड़ों को प्रभावित करती है।

सम्बंधित ख़बरें

भाईंदर-घोड़बंदर कॉरिडोर को कैबिनेट की मंजूरी, 17,036 करोड़ की परियोजना से सफर होगा आसान

धारावी के लोगों का दर्द: बदबू, बाढ़ और बीमारियों के बीच जीवन, बोले- सीवेज नहीं बेहतर आवास चाहिए

Work From Anywhere: ऑफिस नहीं, अब कहीं से भी काम कर रहे हैं लोग, जानें इस नए वर्क कल्चर के फायदे और नुकसान

29 जून का इतिहास: राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस: विकास की नींव बने आंकड़ों का महत्व समझने का दिन

स्वाइन फ्लू का वायरस हवा के जरिए फैलता है। जब इस वायरस से संक्रमित कोई व्यक्ति खांसता या छींकता है, तो उसके मुंह और नाक से निकलने वाली छोटी-छोटी बूंदों के ज़रिए वायरस हवा में फैल जाता है। अगर कोई दूसरा व्यक्ति इन्हें सांस के साथ अंदर ले लें, तो उसे स्वाइन फ्लू हो सकता है। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने या वायरस से दूषित सतह को छूने के बाद आंख, नाक या मुंह को छूने से भी स्वाइन फ्लू हो सकता है।

स्वाइन फ्लू के लक्षण

इसके लक्षण आमतौर पर 1 से 4 दिन में दिखने लगते हैं। बीमारी के लक्षण दिखने के एक दिन पहले से लेकर अगले 3-4 दिनों तक व्यक्ति इस वायरस को फैला सकता है। स्वाइन फ्लू के आम लक्षण हैं- तेज बुखार, खांसी, गले में खराश, नाक बहना या बंद होना, शरीर में दर्द, सिरदर्द, थकान और कमजोरी। गंभीर मामलों में सांस लेने में दिक्कत, उल्टी और दस्त भी हो सकते हैं।

स्वाइन फ्लू, कुछ मामलों में गंभीर और जानलेवा हो सकता है, लेकिन ज्यादातर मामलों में इसके लक्षण सामान्य फ्लू जैसे ही होते हैं और करीब हफ्ते भर में मरीज ठीक हो जाते हैं। लेकिन कभी-कभार, खासकर कमजोर इम्यूनिटी वालों, बच्चों, बुजुर्गों या बीमार लोगों में ये गंभीर हो सकता है और साथ ही कई जटिलताएं पैदा कर सकता है।

स्वाइन फ्लू (फोटो.सोशल मीडिया)

इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

  • बुखार आना
  • शरीर में तेज दर्द
  • सिर में तेज दर्द
  • मांसपेशियों में दर्द
  • गले में खराश और दर्द
  • सर्दी-खांसी और जुकाम
  • आंखों से पानी आना
  • सांस फूलने की समस्या

स्वाइन का इलाज और बचाव

स्वाइन फ्लू के इलाज में एंटी वायरल दवा दी जाती हैं। इसमें खूब आराम करने की सलाह दी जाती है। ORS जैसे तरल पदार्थ का सेवन बढ़ा दिया जाता है।

स्वाइन फ्लू (फोटो.सोशल मीडिया)

स्वाइन फ्लू से बचने के उपाय

  • अपने हाथों को बार-बार धोएं। इसके लिए साबुन या हैंड सैनिटाइज़र का इस्तेमाल करें।
  • खांसते या छींकते वक्त अपने मुंह को रूमाल से ढकें।
  • मास्क का इस्तेमाल करें।
  • टेबल और दूसरी सतहों को साफ रखें।
  • किसी को स्वाइन फ्लू है, तो उसके संपर्क में आने से बचें।
  • अगर आपको अपनी तबियत खराब लग रही है। फ्लू जैसे लक्षण हैं, तो तुरंत मास्क लगाएं और डॉक्टर से मिलें।

Swine flu symptoms prevention treatment

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 29, 2026 | 03:15 PM

Topics:  

  • Dengue Disease
  • Hindi News
  • Monsoon Session
  • Monsoon Tips

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.